
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
राजशेखर नायर/ धमतरी/दैनिक शौर्य पथ समाचार
संकुल केंद्र फरसियां अंतर्गत गोरेगांँव के प्राइमरी व मिडिल स्कूल के 104 बच्चों को जे ई का टीका लगाया गया ।यहां गांव के 1 साल से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया गया ।स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ने बताया कि जैपनीज इन्सेफेलाइटिस टीकाकरण से ०१ से १५ वर्ष तक के सभी बच्चों को बचाव के लिए लगाया जा रहा है ।वायरस मानव शरीर को प्रभावित करता है ।यह वायरस क्यूले सक्स मच्छर के काटने से मलेरिया की तरफ फैलता है ।यह बीमारी 0 से 15 साल के बच्चों को प्रवेश करता है । इससे बच्चे के मस्तिष्क की विकलांगता होने की संभावना हो सकती है ।इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता खेमिन साहू ,मितानिन गीता हेमने, व गीता ध्रुव ,शिक्षिका चुलेश्वरी पायल ,रूपवती पटेल ,चंद्रप्रभा साहू ,कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ,शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया ,जनभागीदारी अध्यक्ष प्राथमिक व माध्यमिक विभाग व पंचायत प्रतिनिधिगण, उपस्थित थे ।टीकाकरण कार्यक्रम को निरीक्षण करने के लिए लीलाराम नागेश पर्यवेक्षक नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी व ग्रामीण जन उपस्थित थे ।यह अभियान दिनांक 23 नव. से 18 दिसम्बर तक सतत चलेगा। उत्ताशय की जानकारी के.पी. साहू ने दी।
राजशेखर नायर/धमतरी/नगरी/ब्यूरो/दैनिक शौर्यपथ समाचार
नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में इन दिनों भू-अतिक्रमणों की जैसी बाढ़ सी आ गई है।
हद तो तब हो जाती है जब इन
अतिक्रमण को हटाने की बजाय खुद नगर पंचायत, नियमों को ताक में रखकर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर रही है।
नगरी में तहसील ऑफिस के सामने नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है इन निर्माण कार्यों में नियमों को ताक में रखकर गंदे पानी निकासी हेतु बने शासकीय नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया जा रहा है ।
जब नगर पंचायत इन नियमों की धज्जियां उड़ा रही है तो अतिक्रमणकारियों का हौसला तो बुलंद होगा ही।
मामला सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिरगुडी का
राजशेखर नायर/धमतरी ब्यूरो/
दैनिक शौर्यपथ समाचार
सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम बिर्गुडी निवासी, 30 वर्षीय युवक तिलक, पिता रमेश भारती ने आज अपने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक 8-10 वर्षों से मिर्गी बीमारी से पीड़ित था, साथ ही मानसिक रूप से भी कमजोर व शराब पीने का आदी था।
शव को सर्व धर्म सेवा समिति के एंबुलेंस में नगरी चीरघर लाया गया।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के 10 दिसम्बर को शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत वीर नारायण सिंह ने सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का की भावना का संचार किया। सन् 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण, बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस बार लोकवाणी छतीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर होगी केन्द्रित
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर, रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल' विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
ठेला, पसरा लगाकर फूटपाथ व सड़क में घूमकर व्यवसाय करने वाले उठायें लाभ .....
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार दुर्ग शहर क्षेत्र के ऐसे निवासी जो सड़क में घूम कर सड़क किनारे खेला बसरा लगाकर कल दुकान अंडा दुकान गुपचुप दुकान आदि प्रकार के व्यवसा़़़य करने वाले पथ विक्रेताओं के लिए प्रधानमंत्री निधि योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के तहत छोटे पद विक्रेताओं को उनके व्यवसाय में वृद्धि करने के लिए ₹10000 कारण उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए इच्छुक हितग्राही नगर पालिक निगम दुर्ग के डाटा सेंटर में बनाया गया काउंटर पर आकर अपना आवेदन जमा कराएं शासन के निर्देशानुसार 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक आवेदन जमा करा सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहरी पथ विक्रेताओं के लिए किया जा रहा है । शासन के द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि के अंतर्गत पीएम स्वर निधि योजना गरीब व छोटे फुटकर पथ विक्रेता के लिए योजना प्रारंभ किया गया है इस योजना के द्वारा वंडर्स की समृद्धि के लिए उनके छोटे व्यवसाय को मैं वृद्धि करने ₹10000 लोन दिया जा रहा है इस योजना में नियमित भुगतान करने पर 7% ब्याज सब्सिडी हितग्राहियों को दी जाएगी । डिजिटल लेनदेन पर 12 सो रुपए कैशबैक की सुविधा दी गई है । यह योजना सिक्योरिटी फ्री लोन है । नगर पालिक निगम दुर्ग में इस योजना के तहत अब तक 1730 लोगों को ऋण लेकर लाभ पहुंचाया गया है । महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आजीविका मिशन नगर पालिक निगम दुर्ग की टीम शहर के समस्त बैंकों में भ्रमण कर ऋण वितरण घर आने का बेहतर प्रयास कर रहे हैं ।
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश के 19 जिलों में 14 से 17 दिसंबर तक राम वन गमन पथ पर विराट बाइक रैली और पर्यटन रथ यात्रा निकाली जाएगी। तीसरे दिन दक्षिण की ओर कांकेर से निकली बाइक रैली और पर्यटन रथ 16 दिसंबर को सुबह धमतरी जिले में पहुंचेगा। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक रैली में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी आगामी 14 दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हंै। इसके लिए पंजीयन का प्रारूप आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कार्यालय सहित सहायक संचालक, जिला कौशल विकास कार्यालय में उपलब्ध है। बाइक रैली में शामिल होने के इच्छुक उक्त स्थानों से प्रारूप प्राप्त कर नियत तिथि तक पंजीयन करा सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि जिस जगह पर बाइकर्स दल बदले जाएंगे, वहीं से अन्य बाइकर्स, रैली में शामिल होंगे।
धमतरी / शौर्यपथ / वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए जिले में स्थित देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन के संबंध में मंगलवार 08 दिसम्बर को अपराह्न जिला आबकारी सलाहकार समिति की बैठक जिला पंचायत की सी.ई.ओ. श्रीमती नम्रता गांधी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल ने देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों की व्यवस्थापन प्रणाली, मदिरा की ड्यूटी दरें, दुकानें बंद करने, स्थानांतरित करने, दुकानों की अवस्थिति, भण्डारण एवं भाण्डागार खोलने, बंद करने, सीलबंद बोतलों में देशी मदिरा प्रदाय के इश्यू प्राइस की दर एवं कांच की बोतल की समीक्षा, शुष्क दिवस, अहाता अनुज्ञप्ति, फुटकर विक्रय दरों का निर्धारण सहित एफएल-3 होटल, बार अनुज्ञप्ति, विदेशी मदिरा पर अंतरराज्यीय आयात पर शुल्क, विदेशी मदिरा निर्माण के लिए आयात शुल्क, विभिन्न प्रकार की अनुज्ञप्तियों के लायसेंस फीस का निर्धारण, छत्तीसगढ़ आबकारी देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थापन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर सहित सलाहकार समिति के सदस्य एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
धमतरी / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 16 नवम्बर से शुरू हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने अपील किया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाता, जिनकी आयु 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरी हो गई है, वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हंै। इसके लिए वे अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए फाॅर्म-06, प्रवासी मतदाता पंजीकरण के लिए फाॅर्म-06 (क) मतदाता सूची से नाम हटवाने फाॅर्म-7, मतदाता सूची में नाम, पता एवं फोटो सुधरवाने फाॅर्म-08, उसी विधानसभा में निवास स्थान बदलने फार्म-8 (क) तथा डूप्लिकेट इपिक कार्ड के लिए फार्म-001 भरा जा सकता है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर 2020 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसी तरह 15 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 05 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। संशोधन एवं नए नाम जोड़ने के बाद 15 जनवरी 2021 को अंतिम रूप से पुनरीक्षित फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के जरिए मुनादी भी कराई जा रही है।
धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर धमतरी जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, भण्डारण, विक्रय के विरूद्ध सतत् कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहित जायसवाल ने बताया कि अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत मिलने पर नगरी विकासखण्ड के ग्राम कुकरेल स्थित बांसपारा (थाना केरेगांव) में आबकारी अमला द्वारा छापामार कार्रवाई कर रमेश्वरी कमार से 14.7 लीटर महुआ शराब, प्रहलाद साहू से दो लीटर महुआ शराब तथा लावारिस हालात में प्राप्त 350 किलोग्राम महुआ लहान बरामद की गई।
आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत क्रमशः धारा 34(2)(क), (ख), 34 (1)(क) तथा 34(1)(च) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दो को जेल दाखिल किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी अधिकारी वैभव मित्तल आबकारी उपनिरीक्षक निलोफर जैन एवं आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
धमतरी / शौर्यपथ / मानव जीवन में वन की उपस्थिति बेहद महत्वपूर्ण है। वन न सिर्फ पर्यावरण एवं जलवायु का संतुलन निर्धारण करता है, बल्कि प्राकृतिक पेड़-पौधों को सुरक्षित रखता है। वन क्षेत्र में आयुर्वेद एवं चिकित्सा के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली बहुमूल्य जड़ी-बूटियां, फूल-फल, पत्ते, छाल आदि का संग्रहण किया जाता है, जो आज वन क्षेत्र में निवासरत परिवारों की आय का बड़ा जरिया बन चुका है। वहीं शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी किए जाने से लघु वनोपजों के संग्रहणकर्ताओं को काफी लाभ मिल रहा है।
जिले का लगभग 52 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है, जो काफी बड़ा रकबा है। लघु वनोपजों एवं वनोत्पादों के संग्रहण के लिए वन विभाग द्वारा जिले में 26 वनोपज सहकारी समितियां गठित की गई हैं, जहां पर इन वनोत्पादों का संग्रहण किया जाता है। वन मण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित श्री अमिताभ बाजपेयी ने बताया कि जिला वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 प्रजाति के वनोपज खरीदे जाते हंै, जिसमें कालमेघ, पुवाड़ बीज, आंवला बीज, हर्रा-कचरिया, हर्रा, बहेड़ा-कचरिया, बहेड़ा, शहद, वन तुलसी, वन जीरा, शतावर सूखा, नागरमोथा, कुसुमी लाख, गिलोय, धवई फूल, महुआ फूल, भेलवा, माहुल पत्ता, बेल गुदा, चिरौंजी गुठली, साल बीज, महुआ बीज, कुसुम बीज क्रय किए जाते हैं। इसके अलावा संघ द्वारा निर्धारित दर पर इंद्रौज, कुटज छाल और आंवला फल क्रय किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि लघु वनोपज क्रय करने के लिए 22 हजार 280 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके संग्रहण के लिए 657.85 लाख व्यय होगा जो वन क्षेत्र में निवासरत वनवासियों की अतिरिक्त आय के रूप में मिलेगा। वन मण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक ने बताया कि जिले के लगभग 12 हजार 300 परिवारों के द्वारा लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है तथा इस कार्य के लिए 273 स्वसहायता समूह गठित किए गए हैं, जिनसे जुड़े 3129 लोगों को वनोपज क्रय का दो प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। यह राशि लगभग 13.15 लाख रूपए होगा। वनोपज को विक्रय करने से पहले प्राथमिक रूप से साफ-सफाई करना, धूल-मिट्टी हटाना, सूखाना आदि कार्यों में लगे 50 लाख स्वसहायता समूहों को प्रारम्भिक प्रसंस्करण के लिए छह लाख आठ हजार रूपए की आय प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि लघु वनोपज संग्रहण का न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का सर्वाधिक लाभ संग्राहकों को वनोपज का अधिक मूल्य दिलाना तथा प्रसंस्करण के माध्यम से रोजगार का अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराना है। साथ ही वनों में अतिक्रमण की प्रवृत्ति को रोककर विनाशविहीन विदोहन करना है जिससे लोगों में वन संसाधन के प्रति जागरूकता, सजगता और संरक्षण की भावना विकसित करना है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
