August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35171)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    बलौदाबाजार/शौर्यपथ। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद शक्ति प्रदर्शन करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। फूल-मालाओं से स्वागत, कार और बाइक रैली तथा सड़कों पर नारेबाजी करते हुए निकाला गया काफिला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। कार्रवाई करते हुए भाटापारा पुलिस ने कुल 9 लोगों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
    जानकारी के अनुसार, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए थे। रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए कारों और बाइक का काफिला निकाला। इस दौरान सड़कों पर खुलेआम शक्ति प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गई।
    घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कथित रूप से हुड़दंग, सार्वजनिक शांति भंग करने वाली गतिविधियां तथा स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी दिखाई दिया। मामला पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के संज्ञान में पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
    निर्देश मिलते ही भाटापारा पुलिस ने काफिले में शामिल लोगों की पहचान कर घेराबंदी की और एक-एक कर 9 युवकों को हिरासत में लिया। इनमें जमानत पर रिहा हुए 4 आरोपी और उनके 5 साथी शामिल हैं।
    पुलिस ने बताया कि आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से खौफ फैलाने के आरोप में संबंधित युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा रैली में शामिल वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने और सोशल मीडिया के माध्यम से दबंगई का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

     कोरबा/शौर्यपथ। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सोमवार को नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 में 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क डामरीकरण परियोजना का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    नगर निगम कोरबा द्वारा कुमगरी मुख्य चौक से पंडाल होते हुए प्राथमिक शाला कुमगरी तक सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जाएगा। मंत्री देवांगन ने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
    इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों के दौरान नगर निगम कोरबा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि अनेक परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
    उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 54 में अब तक 93 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 3.5 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा निगम क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य कर रही है और केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है।
    कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मुकुंद सिंह कंवर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मंत्री देवांगन ने क्षेत्र की जर्जर सड़क के नवीनीकरण का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मंत्री देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

      बस्तर / शौर्यपथ / सुकमा के जंगलों के बीच मैदान में युवाओं को क्रिकेट खेलते देख उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव खुद को रोक न सके। उन्होंने गाड़ी रुकवाई, खिलाडिय़ों के बीच मैदान में पहुंचे और क्रीज पर जाकर बैट थाम लिया। टूर्नामेंट खेल रहे कुशल गेंदबाजों की गेंदों पर कुछ करारे शॉट भी लगाए। यह बदलते बस्तर की खुशनुमा तस्वीर है।
    किरंदुल से सुकमा के रास्ते का यह मुनगा गांव था जहां श्री साव ने मैदान में बल्ला भांजा। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत कोर्रा का आश्रित गांव है यह। मैदान पर खेलने के लिए जुटे युवाओं से पता चला कि यहां 7 जून से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है जिसमें आसपास के गांवों की 16 टीमों ने भाग लिया है। मैदान के एक छोर पर खिलाडिय़ों का झुंड तो दूसरे छोर पर दर्शकों का झुंड था।
    उप मुख्यमंत्री साव ने कुछ गेंदे खेलने के बाद पिच पर ही खिलाडिय़ों से अपने सहज-सरल अंदाज में बातचीत शुरू की, जिससे इस टूर्नामेंट की जानकारी मिली। उन्होंने खिलाडिय़ों के मांगे बिना ही सभी 16 टीमों को क्रिकेट किट देने का वादा किया, जिससे वे पूरे साजो-सामान के साथ अपने खेल का आनंद ले सकें। श्री साव से चर्चा के बीच खिलाडिय़ों ने खेल मैदान की कमी की बात रखी, जिस पर उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित कर समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया।
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों चार दिनों के बस्तर प्रवास पर हैं। वे रोज दिनभर निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर इनकी प्रगति की समीक्षा भी कर रहे हैं। बस्तर संभाग के प्रगतिरत काम जल्दी कैसे पूरे हों... अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू कर कैसे तेजी से अंजाम तक पहुंचाएं, इन पर बैठकों में मंथन भी कर रहे हैं।

    नई दिल्ली/ एजेंसी / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई भीषण औद्योगिक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
    प्रधानमंत्री ने सोमवार शाम सोशल मीडिया मंच ङ्ग पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह सहायता राशि की घोषणा करते हुए कहा कि हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
    प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा—
    "विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।"
    उन्होंने आगे कहा कि पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    रायपुर/शौर्यपथ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सकारात्मक सोच, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा सुधार जैसे राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    पीएम आवास और सूर्यघर योजना पर विशेष जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले अधिकतम प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत मकानों का निर्माण पूरा किया जाए। साथ ही अधिक कारीगरों को मेसन प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्यों में गति लाई जाए।

    उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2027 तक प्रदेश में 5 लाख सौर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    खरीफ सीजन की तैयारी और किसानों पर फोकस

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों के लिए खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोडऩे और एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।

    महिला सशक्तिकरण और कुपोषण उन्मूलन

    बिहान योजना की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने तथा रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

    समीक्षा में बताया गया कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 20,245 तथा बालोद जिले में 36,312 लखपति दीदी तैयार हो चुकी हैं। वहीं औराटोला को लखपति ग्राम के रूप में विकसित किया गया है।

    स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क सुरक्षा पर निर्देश

    मुख्यमंत्री ने बरसात से पहले स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए। बालोद जिले में बढ़ती डॉग बाइट घटनाओं पर भी विशेष चिंता जताई गई।

    उन्होंने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट और अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नागरिक सेवाओं को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

    शिक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

    मुख्यमंत्री ने पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी को सकारात्मक संकेत बताते हुए उन्होंने हेलमेट और यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और सभी अधिकारियों को इसी भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

    दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल शर्मा ने रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है और सबसे अधिक असर गृहणियों के घरेलू बजट पर पड़ रहा है।

    राहुल शर्मा ने जारी बयान में कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है, जबकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और किसानों को भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार अपेक्षित परिणाम देने में विफल रही है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि हाल के वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार इन घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में असफल रही है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की परिसंपत्तियों के निजीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

    राहुल शर्मा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिससे खाद्यान्न और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं महंगी हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के कारण व्यापार एवं रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि जनता लगातार आर्थिक दबाव झेल रही है, जबकि सरकार राहत देने के बजाय विभिन्न क्षेत्रों में शुल्क और खर्च बढ़ा रही है। राहुल शर्मा ने कहा कि जनता इन मुद्दों को देख रही है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय देगी।

    राहुल शर्मा
    महामंत्री, शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग

    नई दिल्ली/रायपुर: इतिहास के पन्नों में आज 8 जून का दिन भारतीय और विश्व पटल पर अपनी एक बेहद खास और अमिट पहचान रखता है।…
    नई दिल्ली/रायपुर: ग्रहों की बदलती चाल और आज के विशेष नक्षत्रों के प्रभाव से देश-दुनिया में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।…
    सार्थक महिला समूह को जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, निगम कर्मचारी से रिश्तेदारी की भी चर्चा दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के गरीबों और जरूरतमंदों के लिए बनाए…

    जांच में सामने आए अलग-अलग कारण, प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

        रायपुर / शौर्यपथ / मैनपाट विकासखंड में कथित रूप से पीलिया से पांच लोगों की मौत की खबरों के बीच स्वास्थ्य, राजस्व एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच दल ने स्पष्ट किया है कि मृतकों में सामूहिक पीलिया या जलजनित संक्रमण के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं तथा सभी मौतों के कारण अलग-अलग पाए गए हैं।
    संयुक्त टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर परिजनों से चर्चा, वर्बल ऑटोप्सी, स्वास्थ्य परीक्षण और पेयजल स्रोतों की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार ग्राम कुनिया के जितेन्द्र यादव की मृत्यु सेप्टिक शॉक (एमओडीएस) से हुई, जबकि ग्राम बरिमा की भगवती यादव में हेपेटाइटिस-ए की पुष्टि हुई थी, लेकिन चिकित्सकीय रिपोर्ट में मृत्यु का कारण यकृत संबंधी जटिलताएं और कार्डियो-रेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया गया है।
    इसी तरह विकास यादव (बरिमा) की मृत्यु के संबंध में विभिन्न चिकित्सकीय कारण दर्ज किए गए हैं। वहीं नर्मदापुर के विकास यादव बचपन से सिकल सेल रोग से पीड़ित थे और उनमें हेपेटाइटिस के लक्षण नहीं पाए गए। ग्राम केसरा की आकांक्षा यादव भी हेपेटाइटिस से प्रभावित नहीं थीं तथा वे लंबे समय से टीबी और श्वसन संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं।
    जांच में यह भी सामने आया कि सभी मृतक अलग-अलग गांवों के निवासी थे, जिनके बीच 15 से 20 किलोमीटर की दूरी है। स्वास्थ्य सर्वेक्षण में मृतकों के परिवारों और आसपास के लोगों में पीलिया या हेपेटाइटिस के कोई लक्षण नहीं मिले, जिससे जल स्रोतों के माध्यम से किसी सामूहिक संक्रमण की आशंका खारिज होती है।
    एहतियातन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण, दवा वितरण और पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन का कार्य जारी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी लक्षण पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और अपुष्ट अफवाहों से बचें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision