October 05, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : ओ.पी. चौधरी

    • doing of business

    रायगढ़ पुलिस की लघु फिल्म प्रतियोगिता का समापन; 11 राज्यों के 35 जिलों से मिलीं 162 प्रविष्टियां, रूस से भी आई फिल्म

    सात सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छह विजेताओं को 3.75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि

    रायपुर / शौर्यपथ। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौती भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता को साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने युवाओं से ‘साइबर एम्बेसडर’ की भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं साइबर जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी डिजिटल धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।

    श्री चौधरी रायगढ़ के पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम में रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता के समापन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग भी की गई।

    वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की चिन्हित सेवा गतिविधियों में साइबर जागरूकता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने सिनेमा और रचनात्मकता को साइबर सुरक्षा से जोड़कर युवाओं तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने की अभिनव पहल की है।

    सात सप्ताह में करीब 2 लाख लोगों तक पहुंचा अभियान

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ संचालित किया गया। सात सप्ताह के दौरान रायगढ़ जिले में विभिन्न गतिविधियों और माध्यमों के जरिए करीब 2 लाख लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

    इसी अभियान के तहत ‘संकल्प : साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को साइबर जागरूकता से जोड़ना और डिजिटल सुरक्षा का संदेश प्रभावी तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना था।

    11 राज्यों से 162 प्रविष्टियां, रूस से भी पहुंची फिल्म

    प्रतियोगिता को देशभर में व्यापक प्रतिसाद मिला। 11 राज्यों के 35 जिलों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया, वहीं रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई।

    प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब रायगढ़ का विशेष सहयोग रहा, जबकि प्रबंधन की जिम्मेदारी Take 3 Studios द्वारा संभाली गई। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए प्रतिष्ठित फिल्मकारों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया। इनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ के निर्देशक श्री मनोज वर्मा, फिल्मकार श्री योगेंद्र चौबे तथा रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक श्री सुनील चिपड़े शामिल रहे।

    ‘दूसर छोर’ और ‘एक्सेस लिंक’ ने हासिल किया प्रथम स्थान

    प्रतियोगिता की श्रेणी ‘अ’ (3 से 6 मिनट) में स्वपनिल कोटरीवार की फिल्म ‘दूसर छोर’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। होमेन्द्र कुमार की ‘जरूरत’ द्वितीय और प्रकाश पटेल की ‘गुपचुप ठेला’ तृतीय स्थान पर रही।

    वहीं श्रेणी ‘ब’ (1 से 3 मिनट) में दीपक जायसवाल की ‘एक्सेस लिंक’ ने प्रथम, तुषार सोलंकी की ‘Dial 1930’ ने द्वितीय तथा समीर चन्द्रा की ‘Golden Hour’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    श्रेणी ‘अ’ में प्रथम विजेता को 1 लाख रुपए, द्वितीय को 75 हजार रुपए और तृतीय विजेता को 50 हजार रुपए प्रदान किए गए। श्रेणी ‘ब’ में प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए, द्वितीय को 50 हजार रुपए और तृतीय विजेता को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। दोनों श्रेणियों के छह विजेताओं को कुल 3.75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

    ‘The Cyber Trap’ ने बताया साइबर अपराध से बचाव का तरीका

    समारोह के दौरान रायगढ़ पुलिस द्वारा तैयार साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म ‘The Cyber Trap’ की स्क्रीनिंग की गई। यह फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थी, बल्कि आम नागरिकों को साइबर अपराध के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

    फिल्म में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एवं निर्देशन श्री ऋभू समर्थ सिंह ने किया है।

    साइबर सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी : विजय बघेल

    दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने साइबर जागृति अभियान और तकनीक आधारित जनजागरूकता पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का उपयोग जनहित, जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए किया जाना समाज को अधिक सुरक्षित बनाने में प्रभावी हो सकता है।

    कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, प्रतियोगिता के प्रतिभागी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision