Google Analytics —— Meta Pixel
May 01, 2026
Hindi Hindi
भारत

भारत (1017)

बस्तर के शिल्पियों द्वारा बुने गए पीले खादी सिल्क से निर्मित किया गया है विशेष परिधान
छत्तीसगढ़वासियों के प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक है यह परिधान

रायपुर / शौर्यपथ / प्रभु श्री रामलला अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपनी सम्पूर्ण दिव्यता और आभा से सुशोभित हैं। प्राणप्रतिष्ठा के पश्चात पहली जन्माष्टमी में बस्तर के श्रमसाधकों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए पीले खादी सिल्क से निर्मित शुभवस्त्र से सुशोभित प्रभु श्री रामलला की अलौकिक छटा दर्शनीय है।
  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थल में श्रीरामलला को छत्तीसगढ़ में निर्मित पीली खादी सिल्क से निर्मित वस्त्र धारण कराना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह वस्त्र बस्तर के शिल्पियों द्वारा निर्मित है। दंडकारण्य जहां मर्यादा पुरुषोत्तम ने अपने वनवास का अधिकांश समय व्यतीत किया, वहां से भेजा वस्त्र धारण करने का समाचार वास्तव में भावुक करने वाला है। भांचा श्रीराम की कृपा उनके ननिहाल पर बरसती रहे यही कामना है।
  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जहां के लोगों ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या का सदैव प्रेम और आशीर्वाद पाया है, यहां की माटी में आज भी वही दिव्यता है जो भगवान राम के चरणों से पवित्र हुई है।    छत्तीसगढ़ जिसे प्रभु श्री राम के ननिहाल होने का गौरव है यहां पग-पग में प्रभु श्री राम की यादें दिखाई पड़ती है। बस्तर अंचल जिसे दंडकारण्य भी कहा जाता है, जहां प्रभु राम ने वनवास काल का अधिकांश समय व्यतीत किया है, वहां के शिल्पियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके  पर उनके ननिहाल से भेजा गया विशेष परिधान धारण करना छत्तीसगढ़ के जन-जन के लिए गर्व का क्षण है। मामागांव के परंपरागत वस्त्रों में भांचा राम के सुशोभित होने से सभी छत्तीसगढ़वासियों का हृदय गर्व और असीम आनंद से परिपूर्ण है। यह अद्वितीय वस्त्र हमारी परम्पराओं और संस्कारों का प्रतीक है जो भगवान श्री राम और माता कौशल्या को छत्तीसगढ़ की भूमि से जोड़ता है। यह वस्त्र केवल एक परिधान नही, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा, हमारी अडिग आस्था और भांचा राम के प्रति हमारे प्रेम एवम श्रद्धा का प्रतीक है।
  भांचा राम के यह वस्त्र केवल धागे से नहीं बल्कि उनके ननिहाल के भक्तों द्वारा श्रद्धा और स्नेह से बुने गए हैं। बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और छत्तीसगढ़ की अनुपम कला को दर्शाते ये वस्त्र छत्तीसगढ़ वासियों की आस्था और समर्पण का प्रतीक भी है। असली स्वर्ण-चूर्ण से हस्तछपाई की गई यह खादी सिल्क, उन अनगिनत घंटों की मेहनत की साक्षी है, जो बस्तर के शिल्पकारों ने भगवान राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति में समर्पित करते हुए बिताए हैं।
 ‘भांचा राम‘ के रूप में श्रीराम का प्रेम और आशीर्वाद यहाँ के लोगों के हृदय में सदैव प्रवाहित होता रहा है। छत्तीसगढ़ की पावन माटी आज भी उस स्नेह और श्रद्धा को संजोए हुए है, जिससे माता कौशल्या ने अपने पुत्र को संस्कारित किया। यह वही धरती है जहां श्रीराम ने अपने वनवास के समय अपार प्रेम और सम्मान पाया, यहाँ का एक एक कण आज भी भांचा राम और माता कौशल्या की अनुपम गाथा को संजोए हुए है।
   उल्लेखनीय है कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व अयोध्या में अत्यंत भव्य तरीके से मनाया गया। प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात यह पहली जन्माष्टमी है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखा गया। जन्मोत्सव के लिए मंदिर की रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक सजावट के साथ ही भोग के लिए पंजीरी, पंचामृत और अनेकों व्यंजन तैयार किये गये। इस पावन अवसर पर कीर्तन, भजन का आयोजन भी किया गया।

नई दिल्ली / एजेंसी / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा भी की गई। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर लिखा है कि उन्‍होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के साथ ही हाल की अपनी यूक्रेन यात्रा के बारे भी श्री पुतिन से अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 5 नये जिले बनाने का निर्णय किया है। ये हैं- जांस्‍कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग। गृहमंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि लद्दाख को विकसित और खुशहाल बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने पांच नये जिले बनाने का फैसला किया है।
  उन्‍होंने कहा कि सरकार लद्दाख के लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि नये जिलों के निर्माण से हर स्‍तर पर प्रशासन सुदृढ होगा और सरकारी कार्यक्रमों का लाभ लोगों की दहलीज तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
    गृह मंत्रालय ने लद्दाख प्रशासन से कहा है कि वह नये जिलों के निर्माण के बारे में विभिन्‍न पहलुओं का अध्‍ययन करने के लिए एक समिति का गठन करे। समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

   

नई दिल्ली / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की और यूक्रेन की स्थिति सहित क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। अमरीका के राष्ट्रपति ने श्री मोदी को टेलीफोन किया था। उनसे वार्ता में श्री मोदी ने लोकतंत्र, विधि सम्मत शासन और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों के साझा मूल्यों पर आधारित भारत-अमरीकी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत-अमरीकी साझेदारी का उद्देश्य दोनों देशों के लोगों के साथ ही संपूर्ण मानवता का कल्याण है। श्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने अन्य कई और मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
   श्री मोदी ने यूक्रेन की अपनी हाल की यात्रा के बारे में श्री बाइडेन को बताया। उन्होंने दोहराया कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के पक्ष में है और उन्होंने इसी तरीके से शांति और स्थिरता जल्द बहाल किए जाने के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था बहाल किए जाने और अल्पसंख्यकों विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने क्वाड सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / चिकित्‍सा कर्मियों की सुरक्षा और उनके कामकाज की स्थितियों के संबंध में सिफारिशें करने के लिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय की ओर से गठित राष्‍ट्रीय कार्य बल की आज पहली बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार यह बैठक नई दिल्‍ली में होगी। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। केंद्रीय गृह सचिव, राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग के अध्‍यक्ष, सर्जन वाइस एडमिरल आर सरीन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के निदेशक डॉ.एम श्रीनिवास और एम्‍स के न्यूरोलॉजी की पूर्व प्रोफेसर डॉ. पदमा श्रीवास्तव इस कार्य बल के सदस्‍यों में शामिल हैं।
 सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्‍या से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान चिकित्‍सा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यबल का गठन किया था। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इस कार्य बल को तीन सप्‍ताह में अपनी अंतरिम रिपोर्ट और दो महीने के अंदर अंतिम रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा आज नई दिल्‍ली में भारत ब्राजील संयुक्‍त आयुक्‍त की 9वीं बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। ब्राजील के विदेश मंत्री चार दिन की यात्रा पर शनिवार को नई दिल्‍ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्री विएरा की यात्रा से भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ावा मिलेगा। मंत्रालय ने कहा है कि डॉ. जयशंकर और श्री विएरा बताएंगे कि तीन देशों के समूह त्रोइका के रूप में किस तरह दोनों देश मिलकर पिछले वर्ष भारत की अध्‍यक्षता में जी-20 सम्‍मेलन के प्रमुख परिणामों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। जी-20 के अध्‍यक्ष के रूप में ब्राजील का कार्यकाल नवंबर 2024 तक है। ब्राजील की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत जी-20 त्रोइका में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। ब्राजील की मेजबानी में इस वर्ष 18 और 19 नवंबर को रियो डी जेनेरो में जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्‍मेलन होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ब्राजील के बीच बहुपक्षीय संबंधों की जड़ें उन मूल्‍यों में हैं, जो दोनों देश साझा करते हैं। यह भी कहा गया है कि विदेश मंत्री विएरा की यात्रा दोनों देशों के बीच 2006 में शुरू की गई रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने का अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, इसके माध्यम से विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मामलों में सहयोग के नए रास्‍ते तलाशे जाएंगे।
   इससे पहले जुलाई में विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंधों से जुड़े मामलों के सचिव डी रवि के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल रियो डी जेनेरो में जी-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक में शामिल हुआ। इस दौरान स्‍वच्‍छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन और अमृत योजना सहित भारत के प्रमुख विकास कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया और जल तथा स्वच्छता से जुड़े सतत विकास लक्ष्य त‍क पहुंचने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / केंद्र सरकार ने लोक शिकायतों के समयबद्ध, सुगम और सार्थक तरीके से निवारण के उद्देश्य से व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक शिकायतों के प्रभावी तरीके से निवारण के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश आम नागरिकों को सशक्‍त करेंगे, इस प्रक्रिया को सरल और कारगर बनाएंगे इसमें अधिक स्‍पष्‍टता लाएंगे।
  आम नागरिक अपनी शिकायतें www.pgportal.gov पर दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल शिकायतों के निपटारे के लिए सिंगल विंडो सुविधा के रूप में कार्य करेगा। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को इन शिकायतों के त्‍वरित, साफ-सुथरे और कुशलता से समाधान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने होंगे। उन्‍हें इसके लिए समर्पित शिकायत सेल बनाने के लिए कहा गया है जो आवश्‍यक संसाधनों से लैस हो तथा उन्‍हें योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जानकारी हो। निपटाई गई शिकायतों के बारे में जानकारी लोगों को एसएमएस और ईमेल से भेजी जाएगी।
   केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली के पोर्टल CPGRAMS ने वर्ष 2022 से 2024 के दौरान लगभग 60 लाख सार्वजनिक शिकायतों का निवारण किया। पिछले दिशा-निर्देशों के तहत शिकायत निवारण की समयसीमा 30 दिन थी, जिसे अब घटाकर 21 दिन कर दिया गया है।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण–एफएसएसएआई ने हाल ही में जारी अपना परामर्श वापस लिया है, जिसमें खाद्य व्यवसायों को पैकेजिंग पर से ए-1 और ए-2 प्रकार के दूध और उससे बने उत्पादों के दावों को हटाने का निर्देश दिया गया था। अब खाद्य व्यवसायों के संचालक ए-1 और ए-2 प्रकार के दूध के दावों के साथ अपने उत्पादों को बेचना और विपणन करना जारी रख सकते हैं।  

नई दिल्ली / शौर्यपथ / गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्‍ली में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो के 54 वें स्‍थापना दिवस समारोह में हिस्‍सा लेंगे। गृह मंत्री इस अवसर पर डॉक्‍टर आनंद स्‍वरूप गुप्‍ता स्‍मारक व्‍याख्‍यान भी देंगे। इस वर्ष के व्‍याख्‍यान का विषय है- नये आपराधिक कानून-नागरिक केन्द्रित सुधार। श्री शाह 2023 और 2024 के लिए विशिष्ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक विजेताओं को सम्‍मानित भी करेंगे। समारोह के दौरान गृह मंत्री नये आपराधिक कानूनों के बारे में ब्‍यूरो की पत्रिका इंडियन पुलिस जनरल के विशेषांक का विमोचन भी करेंगे।
  पुलिस अनुसंधान और विकास ब्‍यूरो पुलिस व्‍यवस्‍था में उत्‍कृष्‍टता लाने के लिए प्रमुख वैचारिक संगठन के रूप में काम करता है। इस संस्‍थान का प्रमुख लक्ष्‍य पुलिस के लिए नीतियां और प्रक्रियाएं विकसित करना है। इसके अलावा ब्‍यूरो नागरिकों के लिए बेहतर सेवा वितरण में सहायक प्रौद्योगिकी की खोज करने, पुलिस व्‍यवस्‍था में सुधार लाने, और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की क्षमता बढ़ाने के उपायों पर भी ध्‍यान केंद्रित करता है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)