July 30, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जन सेवा में अग्रणी रहे महिला मोर्चा - रुपसिंह मंडावी

    • rounak group

    जगदलपुर / शौर्यपथ / भाजपा महिला मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई।बैठक में महिला मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर संगठन को मजबूत करने में बडी़ भागीदारी निभाने कहा गया।
    बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने भाजपा महिला मोर्चा निरंतर कार्य कर रही हैं।वर्तमान समय में प्रदेश में भाजपा विपक्ष की भूमिका में है और एक सशक्त विपक्ष के रुप में हमें सरकार की कमियों को ऊजागर करते हुए जनता की समस्याओं के निदान के लिये सतत सक्रिय रूप से कार्य करना है।भाजपा की पहचान जनसेवा व राष्ट्रसेवा है।भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन समस्याओं के निराकरण के लिये कार्य करें। भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामकुमारी यादव ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया व कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भारती श्रीवास्तव ने किया।
    बैठक में प्रमुख रुप सेपूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, सुरेश गुप्ता, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप, प्रदेश सह प्रभारी रीता शुक्ला, श्रीमती श्यामलता, प्रदेश मंत्री दीप्ति पांडे, रोशन सिसोदिया, किरण सेन, रंजीता जोशी, सुधा मिश्रा, बिजली बैद्य, पदमा कश्यप, रेवती पटेल, बुटकी कश्यप, गीता नाग, मीता मिश्रा, कृष्णा राय, ममता राणा, लक्ष्मी भरत, मीना विश्वकर्मा, मायावती मंडावी, धनवती बिसाई, रैयमती कश्यप, अलका सेंगर, श्वेता गुप्ता, मंजुला ध्रुव, ममता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं उपस्थित थी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision