
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कांकेर / शौर्यपथ / बस्तर के नगर पंचायत बस्तर से 7 वार्डो को पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर बस्तर से राजभवन रायपुर के लिए निकली संवैधानिक पदयात्रा कांकेर से गुरुवार अपरान्ह गुजरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर नगर पंचायत बस्तर से 7 वार्डो के नागरिक अपने वार्डो को पुनः ग्रामपंचायत बनाने अपनी मांगो को प्रशासन तक पहुंचाते रहे है,मांग पूरी नहीं होने के चलते सैकड़ों ग्रामीण राज्यपाल से मिलकर अपनी मांग रखने बस्तर से राजभवन रायपुर के लिए 3 अक्टूबर से निकली संवैधानिक पदयात्रा आज कांकेर से गुजरी जो रायपुर 11/12अक्टूबर को पहुंचेगी।
बस्तर के मूल निवासियों द्वारा निकाली गई संवैधानिक पद यात्रा में सांसद सविधान पढ़ो विधायक संविधान पढ़ो के नारे लगते रहे । इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर प्रहार किया है उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने वहां जाकर मृतकों के परिजनों को 50 50 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है जबकि अपने राज्य के पीड़ित किसान कि उन्हें सुध नहीं है ।
पोटाई ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि सिलेगर में मारे गए ग्रामीणों के परिजन नौकरियां मुआवजे की मांग करते करते थक चुके हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान नहीं आया ।सोहन पोटाई ने कहा कि सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी में मारे गए किसानों के परिजनों के लिए 50 50 लाख की सहायता का ऐलान किया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
