August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पुलिस चला रही है, "मास्क अप कोंडागांव" अभियान , कोंडागांव पुलिस ने ग्रामीणों को बांटे 700 मास्क

    • doing of business

    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
      कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के आदेश एवं निर्देशन में कोंडागांव पुलिस "मास्क अप कोंडागांव" अभियान चला रही हैं।  ऐसा देखा जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आने से बाजार स्थल पर भीड़ भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीण छेत्र होने से जागरूकता के अभाव के कारण आम तौर पर ग्रामीण अपने गांव में मास्क का कम उपयोग करते हैं और साप्ताहिक बाजार में भी बिना मास्क के आ जाते हैं, परंतु बाजार में भीड़ भाड़ होने से एवं बाहर से व्यापारियों के आने के कारण कोरोना फैलने की आशंका भी बनी रहती है इसलिए जिले के सभी थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान ग्रामीणों को निशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है।
       वर्तमान परिदृश्य मे कोरोना के बढ़ते प्रभाव की आशंका से  कोरोना के तीसरे लहर से बचाव हेतु यातायात पुलिस कोंडागांव ने साप्ताहिक बाजार, बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक में  250 मास्क निशुल्क वितरण कर सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जागरूक किया। इसी तरह कोंडागांव थाना द्वारा भी बाजार स्थल मे भीड़भाड़ वाले जगह मे 50 महिलाओं को निशुल्क मास्क वितरण किया गया।
      ग्रामीण छेत्र मे भी फरसगांव थाना द्वारा ग्राम कोर्राबडगांव एवं साप्ताहिक बाजार बालोंड में 100 मास्क, केशकाल थाना द्वारा बेड़मा बाजार में लाउडस्पीकर से अलाउंस कर ग्रामीणों  को कोरोना से बचने हेतु शासन की गाइडलाइन का पालन करने जागरूक किया गया एवं निशुल्क 80 मास्क वितरण किया गया, विश्रामपुरी थाना द्वारा विश्रामपुरी  एवं आमाडीह में 200 मास्क बांटे गय। इस तरह कोंडागांव पुलिस द्वारा जिले भर में ग्रामीणों एवं हाट बाजार के व्यवसायियों को निशुल्क 700 मास्क वितरण किया गया।

    कोंडागांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान "मास्क अप कोंडागांव" मे फरसगांव एसडीओपी श्री मणि शंकर चंद्रा, केशकाल एसडीओपी श्री भूपत धनेश्री, कोंडागांव एसडीओपी श्री निमितेश सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव द्वारा अपने-अपने अनुभाग में थाना प्रभारियों के साथ मिलकर "मास्क अप कोंडागांव" मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है आगे भी कोंडागांव पुलिस आम जनता एवं ग्रामीणों को लगातार निशुल्क मास्क वितरण करते रहेगी एवं पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि पुलिस के इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें एवं मास्क का उपयोग कर कोरोना के तीसरे लहर को हराएं इस तरह कोंडागांव पुलिस की "मास्क अप कोंडागांव" मुहिम को सफल बनावे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision