
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव/ शौर्यपथ / पूरे प्रदेश में नल और जल को लेकर लगातार जहाँ लाखों रुपये खर्च करती है। वहीं शासन प्रशासन जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिल सके या कहे कि, सरकार लाखों करोड़ो रूपये खर्च कर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही है। और कई योजनाएं भी चला रही है मगर हम बात कर रहे है। एक ऐसे ग्राम पंचायत के एक ऐसे वार्ड की जहां लगभग 2 दशक पहले ग्रामीणों को पानी पहुँचने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई, मगर आज तक उस मौहल्ले में पानी ही नही पहुच पाया।
जी हम बात कर रहे है कोंडागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के वार्ड खुटगुड़ा की है जहां बड़े कनेरा के प्लाटपारा में वर्ष 2002 से 2005 के बीच पानी टंकी निर्माण कराया गया और जिसका पाइप लाइन खुटगुड़ा वार्ड में भी बिछाया गया । मगर आज तक उस वार्ड में पानी ही नही पहुँचा। दरअसल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कभी टंकी निर्माण के बाद इस ओर झांकने भी नही गया और बस खाना पूर्ति ही किया जा रहा है।
आपको बतादे की वार्डवासियों का कहना है कि, आज वार्ड में लगभग 20 साल हो गए पाइप लाइन बिछे मगर हम आज भी हेंड पंप के लोहा युक्त पानी पीने को मजबूत है कभी कभी तो हेंड पम्प भी खराब हो जाता है तो हमे दूर दराज से पीने व नहाने के लिए पानी ले कर आना पड़ता है। एक आस थी जब पाइप लाइन बिछ रहा था कि, अब पानी के किल्लत से आजादी मिलेगी पर अब तक न पाइप लाइन में पानी आया न कोई बड़े अधिकारी। कई दफे हमने ग्राम पंचायत के सरपंच को भी अपनी तकलीफें बताया है मगर सरपंच का एक ही जवाब आता है कि ऊपरी इलाका होने की वजह से पानी नही चढ़ता।
यहाँ बात आती है कि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा अब तक इस बात को संज्ञान में लेकर कार्य क्यों नही कराया गया क्या विभाग बस निर्माण ही करवाता है, क्या उन वार्ड वाशियों को गर्मी के मौसम से पहले पानी की सुविधाएं मिल पाएगी ये दस बीस साल युही आस लगाय कट जाएंगे।
मै अभी प्रभारी चार्ज में हूँ आप के द्वारा बड़े कनेरा के वार्ड में पानी की दिक्कतों के बारे में बताया गया है हो सकता है पाइप में कुछ टूटफूट हुई हो या वाल में कोई परेशानियां हो हम इसकी जांच करवा लेते है।
विरेन्द्र पांडे
पीएचई एसडीओ कोंडागांव
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
