कोंडागांव /शौर्यपथ /
प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल और सम्मानीय अतिथियों के द्वारा भारतमाता के छायाचित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद लता उसेंडी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और निःशुल्क प्रशिक्षण में अच्छे से तैयारी करने को कहा एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के निःशुल्क प्रशिक्षण की सराहना की इसके बाद सभी सम्मानीय अतिथियों द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दिया गया। मई माह में बस्तर फाइटर में 300 और उप निरीक्षक के 950 पदों की भर्ती होनी है जिसे मध्यनजर रखते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा पुनः निशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है जिससे कि हमारे क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का चयन हो सके और वे देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे सके। इसके बाद बच्चों ने अतिथियों के सामने गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद और चिन अप का प्रदर्शन किया जिसमे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण में 53 लड़कियों एवं 102 लड़को ने हिस्सा लिया। छुट्टियों में आये हुए कार्यरत सैनिको ने भी प्रशिक्षण में अपना योगदान दिया।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, दीपेश अरोरा, कैलाश पोयाम, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मीडिया प्रभारी सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक अजनेर लकड़ा, पूर्व सैनिक बाबूलाल देवांगन, पूर्व सैनिक बप्पा नंदी, पूर्व सैनिक कमलेश्वर धुर्व, पूर्व सैनिक पिलाराम, पूर्व सैनिक संतोष मरकाम, पूर्व सैनिक राजेश निषाद, सिपाही बीरेंद्र मरकाम, सिपाही रोशन कोर्राम, सिपाही राकेश नेताम, सिपाही जयराम नेताम, सिपाही भारत मरकाम, शांति फाउंडेशन अध्यक्ष यतीन्द्र सलाम, सर्व समाज अध्यक्ष धँसराज टंडन, आर के जैन, नवीन कोटडिया, नरपति पटेल, बप्पी शर्मा, तरुण नाग, माधव लाल सोनी, केकती बर्मन, डॉक्टर अनुराग पैकरा, बलीराम कश्यप, प्रधान आरक्षक रमेश मरकाम, महिला आरक्षक जानकी मंडावी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।