
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ /
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा मई महीने की तप्ति धूप में यातायात व्यवस्था में लगे जवानों को राहत दिलाने के लिए ठन्डे पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थर्मस वॉटर बोतल उपलब्ध कराया गया है जिसमें पीने के पानी को दिनभर के लिए ठंडा रखा जा सकेगा। इसी प्रकार तप्ति धूप से राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जवानों को सन ग्लास चश्मा व छाता भी प्रदाय किया। ज्ञात हो कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष मार्च -अप्रैल महीने से ही तापमान में भारी वृद्धि हुई है, मई महीने में तो लोगों को दोपहर के समय घर से निकलना दुभर हो गया है। ऐसे में दिनभर के तप्ति धूप में यातायात पुलिस के जवान चौक - चौराहे में खड़े होकर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास उपलब्ध सामान्य बोतल में रखा पानी कुछ ही देर में गर्म हो जाते थे। पुलिस जवान को इस मंहगाई के दौर में दिनभर में 4-5 बोतल ठंडा पानी खरीदकर पीना आर्थिक दृष्टि से संभव भी नहीं हो पाता है। यातायात पुलिस जवानों के इन कठिन परिस्थितियों को जमीनी स्तर से देखकर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 03 लीटर क्षमता वाले थर्मस वाटर बोतल, सन ग्लास चश्मा व छाता प्रदाय किया गया जो निश्चित रूप से तप्ति धूप में ड्यूटी करने वाले यातायात के जवानों को राहत पहुंचाएगी। अब यातायात के जवान उक्त थर्मस बोतल में घर से ठन्डे पानी भरकर दिनभर ड्यूटी के दौरान उपयोग कर सकेंगे। यातायात के पुलिस जवान पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के हाथों वॉटर बोतल, चश्मा व छाता पाकर अत्यंत ही उत्साहित नजऱ आये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के साथ नव पदस्थ आईपीएस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, राजेंद्र जायसवाल, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, सुशील नौटियाल व यातायात प्रभारी सलीम खाखा उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
