August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    थाना अनंतपुर क्षेत्र के गांवों में लगाया गया चलित थाना

    • rounak group

    कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के आदेश से शुक्रवार को थाना अनंतपुर द्वारा ग्राम बड़ेघोड़सोड़ा, बीजापुर एवं अमरावती में चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गई एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

    इस अवसर पर महिला, पुरूष, युवक, युवती एवं बच्चों को एकत्रित कर मोबाईल फोन के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन ठगी एवं सायबर क्राईम के बारे विस्तृत जानकारी देकर इससे बचने के उपाय बताकर जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराध होने से रोकने के लिये अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर तत्काल पुलिस को सूचित करने के बारे सिखलाई दी गई।
    मानव तस्करी एवं पलायन रोकने के लिये लोगों को जागरूक किया गया, यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। ग्राम रक्षा समिति का गठन कर किसी भी प्रकार की अपराध होने से तत्काल पुलिस को सूचित करने एवं सहयोग करने के लिये समझाईश दी गई। बस्तर फाईटर भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्याथिर्यों को फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा की तैयारी करने के तरीके बताये गये तथा युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर फिटनेस बनाये रखने प्रोत्साहित करने हेतु खेल सामाग्री का वितरण किया गया।

    इस अवसर पर एसडीओपी कोण्डागांव निमितेश सिंह, डीएसपी  प्रतिभा चन्द्रा, थाना प्रभारी अनंतपुर भीमसेन यादव, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन मजुमदार आदि उपस्थित रहे

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision