
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
जिले में सोशल मिडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान न होने के संबंध में प्रकाशित जानकारियों को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी प्रकरणों की संवेदनशीलता से जांच करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिये गये थे। जिसपर जांच उपरांत उप संचालक ललिता लकड़ा ने बताया कि केशकाल के बंधापारा निवासी रैनी बाई, बेड़मा निवासी बुधराम एवं रावबेड़ा निवासी गोमसे राम सलाम के संबंध में सोशल मिडिया एवं समाचार पत्रों द्वारा पेंशन भुगतान लंबित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसपर जांच में पाया गया कि विभाग द्वारा जारी होने वाली पेंशन लगातार दिव्यांग हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जा रही है, परंतु दिव्यांग हितग्राहियों के स्वयं एवं उनके परिजनों के बैंक प्रक्रिया से अनभिज्ञ होने के कारण उन्हें पेंशन के खातों में अंतरित होने के संबंध में जानकारी न होने के कारण हितग्राही पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशकाल द्वारा सभी हितग्राहियों को आहरण में आ रही समस्या को देखते हुए नॉन डीबीटी माध्यम से भुगतान करने की अनुशंसा की है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस पर कार्यवाही की जायेगी।
इसके अतिरिक्त केशकाल विकासखण्ड के बेड़मा निवासी धीरेन्द्र मरकाम एवं जगन्नाथ का बीपीएल 2002 की सर्वे सूची में नाम अंकित नहीं होने के कारण पेंशन स्वीकृति नहीं हो पाई थी। जिसपर विभाग द्वारा उनके परिवार में पिता के बड़े भाई का नाम सूची में अंकित होने को आधार मानकर दोनों भाईयों की मई 2022 से पेंशन प्रारंभ करा दी गई है। वहीं रामपुर निवासी किशोर कुमार नेताम के अल्प आयु के होने के कारण पेंशन हेतु स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिसपर निर्धारित उम्र होने के पश्चात् पेंशन प्रदाय करने की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उप संचालक द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से विभाग तक ऐसे दिव्यांगों की समस्याओं को रखने के लिए आभार व्यक्त किया गया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
