August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बस्तर में रन फॉर हमर तिरंगा का आयोजन हाथों में तिरंगा लिए चार हजार से अधिक लोगों ने हाफ मैराथन में लगाई दौड़

    • doing of business

    जगदलपुर / शौर्यपथ / हजारों हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाकर बस्तर ने आजादी के अमृत महोत्सव के उत्साह को हजारों गुना बढ़ा दिया। अवसर था, अनुविभागीय मुख्यालय बस्तर में राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा शनिवार 13 अगस्त को आयोजित हमर तिरंगा दौड़ का।
     कलेक्टर श्री चंदन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा के निर्देश पर नगर पंचायत बस्तर में 'रन फॉर हमर तिरंगा' हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. प्रातः 07:30 बजे नगर पंचायत बस्तर के मेला ग्राउंड से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रेटावंड के शिव मंदिर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों से आये 4000 से अधिक की संख्या में प्रतिभागी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, कर्मचारी के साथ सभी आयु वर्ग के ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लेकर इस दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अयोजन की विशेषता यह भी रही कि लोगों ने इस अयोजन में तन मन और धन से भी सहभागिता दिखाई। लोगों ने इस हाफ मैराथन के पुरस्कार की राशि के साथ ही प्रतिभागियों के जलपान की व्यवस्था भी स्वस्फूर्त आपसी सहयोग से किया।
    प्रतिभागियों के साथ ही इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल हुए। लगभग चार हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी के कारण मैराथन के प्रारंभिक स्थान से लेकर अंतिम स्थान तक हाथों में तिरंगा लिए दौड़ लगाते दिखे।  अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री नंदकुमार चौबे ने बताया कि यह अनुविभागीय मुख्यालय बस्तर के इतिहास में पहली बार है, जब मैराथन में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आजादी के अमृत महोत्सव को इस भव्य मैराथन ने अविस्मरणीय बना दिया।
    महिला वर्ग 18+ में प्रथम स्थान कौशल्या, दूसरे स्थान पर सोमारी, तीसरे स्थान पर शांति सभी लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के थे। पुरुष वर्ग 18+ वर्ष में प्रथम स्थान अंतुराम कश्यप लोहंडीगुड़ा, दूसरे स्थान पर भगत राम पटेल बकावंड, तीसरे स्थान पर ललित कुमार लोहंडीगुड़ा रहे। 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ममता कश्यप, द्वितीय मैना कश्यप लोहंडीगुड़ा रही। तीसरे स्थान पर भुनेश्वरी बघेल बस्तर ब्लॉक रही। 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान मोहित नाग बकावण्ड, चमरू बघेल बस्तर, बिच्चा कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 10 वे स्थान तक रहे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार भी दिया जाएगा। जिन्हें 15 अगस्त को बस्तर में पुरष्कृत किया जाएगा।

    इस अवसर पर एसडीएम नन्द कुमार चौबे, एसडीओपी घनश्याम कामड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, नगर पंचायत बस्तर के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक फतेसिंह परिहार, रामानन्द मिश्रा एवं समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision