
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यप्थ / जब विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी डिलमिली की ओर जा रहे थे , तब पुलिस प्रशासन ने सिटी कोतवाली और परपा थाने मे नजर बंद कर दिया गया जिसके विरोध मे बजरंगी चक्का जाम परपा थाने सामने गिदम रोड मे किया गया। लखिधर बघेल ने बताया इधर हजारों की संख्या मे ग्रामीणों ने भी विरोध मे डिलमिली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को चक्का जाम किया गया। जिला मंत्री हरि साहू जी ने कहा कल जो घटना घटी है डिलमिली मे यह पहली घटना नहीं है शासन प्रशासन को यह चेतावनी है इस प्रकार की हिंदू विरोधी घटना पुनः होती है तो विश्व हिंदू परिषद उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
नगर अध्यक्ष पवन राजपूत ने बताया हिंदू संस्कार के अनुरूप अंतिम संस्कार न करके विदेशी विधि से क्रिया क्रम कर दिया गया। जिससे ग्राम जन और आस पास के ग्राम वासी द्वारा हुए अंतिम संस्कार का विरोध करने के बाद भी प्रशासन द्वारा दबाव में आकर यूरोपीय संस्कृति मे अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसका ग्राम वासी विरोध करते हुए जानकारी प्राप्त विश्व हिन्दू परिषद को हुई।ग्राम वासियों का कहना है कि हम माटीपुत्र हैं और हमारा सनातन संस्कार हिन्दू है उसके अनुरूप ही उसका अंतिम एवं अंतिम क्रिया कर्म होना चाहिए जो नही हुये। विहिप ने अल्टीमेटम जारी कर इस मामले को जल्द सुलझाने को कहा।
प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शैलेंद्र श्रीवास्तव , विभाग मंत्री रवि ब्रह्मचारी ,जिलाध्यक्ष लखिधर बघेल , जिला कार्यकारी अध्यक्ष अग्रवाल ,जिला मंत्री हरि साहू , जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी , विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष पवन राजपूत , जिला संयोजक घनश्याम नाग, नगर मंत्री विष्णु ठाकुर, सह मंत्री नितेश सेठीया,नगर संयोजक विक्रम ठाकुर, सहसंयोजक भवानी चौहान, मुन्ना बजरंगी, नगर गौरक्षा ललित बघेल, सह गौ रक्षा योगेश ठाकुर,रवि दुबे, अंशु नाग ,पवन नामदेव,पीयूष भगत,युवराज ठाकुर,पीयूष बत्रा,मेहुल कश्यप, संदीप पांडे,रवि दुबे,सुमित गुप्ता,गौरव ठाकुर,रोहित झा , सुंदर कश्यप और आदिवासी समाज हजारो की संख्या में उपस्तिथ थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
