
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
CCTV फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा
घटना के चंद घण्टे में विधि से संघर्षरत बालक को किया गया निरूद्ध
चोरी की रकम 1,72,350 रूपये को किया गया बरामद
विधि से संघर्षरत बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया बाल संप्रेषण गृह
कोण्डागांव / कोंडागांव / कोण्डागाव पुलिस द्वारा विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उत्तम कुमार साहु ने दिनाक 10/09/22 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.09.2022 के दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा कांग्रेस भवन में स्थित A TO Z महासेल के छत में चढकर सीडी के दरवाजा को खोलकर A TO Z महासेल में प्रवेश कर काउंटर में रखे पेटी को तोड़कर पेटी में रखे 1,84,000 रूपये को चोरी कर ले गया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 338 / 2022 धारा 457,380 भादवि रिपोर्ट दर्ज विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान A TO Z महासेल में लगा CCTV फुटेज तथा शहर में लगे CCTV कैमरा खंगाला गया जिससे A TO Z महासेल में पूर्व में काम करने वाला कर्मचारी पर संदेही ( विधि से संघर्षरत बालक ) होने पर उसकी तलाश उसके गांव तथा संभावित स्थानों पर दबिश दी गई संदेही ( विधि से संघर्षरत बालक ) अपना मोबाईल बंद कर गांव से फरार हो गया था लगातार पता तलाश किया गया पता तलाश के दौरान विधि से संघर्षरत बालक को केशकाल बस स्टैण्ड से बस में बैठकर रायपुर जाना पता चलने पर कांकेर पहुँचकर बस स्टैण्ड में बसो को चेकिंग किया गया जो बस स्टैण्ड कांकेर में मिला जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो चोरी करना कबुल करते हुये चोरी किये गये नगदी रकम 1,84,000 रूपये में से 40,000 रूपये का खरीदा आईफोन मोबाईल 30,000 रूपये का खरीदा सैमसंग कंपनी का मोबाईल , 3000 रूपये में खरीदा पावर बैंक को पेश करने पर जप्त किया गया । चोरी किये गये नगदी रकम में से 3000 रूपये का रिचार्ज करना तथा 11600 रूपये को खाने पीने में खर्च करना बताया चोरी के शेष कुल नगदी रकम 96350 रूपये जप्त किया गया । विवेचना में विधि से सर्घषरत बालक के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबूत पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 11/09/2022 के 11.30 बजे विधिवत निरूद्ध कर निरूद्ध की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । 7 सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक भीमसेन यादव , उप निरीक्षक प्रहलाद यादव ( साइबर सेल ) सउनि लोश्वर नाग , प्रभुलाल डहरिया , प्र 0 आर 0 90 नरेन्द्र देहरी , प्र 0 आर 0 232 रितुराज सिंह ( साइबर सेल ) . प्र 0 आर 0 249 मिथलेस रजक आर 0 744 संतोष कोडोपी ( साइबर सेल ) , आर 0 808 बिजू यादव , आर 0 621 जितेन्द्र मरकाम ( साइबर सेल ) की अहम भूमिका रही ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
