
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक एवं सदस्यगण श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। सुनवाई में कुल 17 प्रकरण रखे गये थे। उसमें से आज 10 प्रकरणों को निराकरण करते हुए नस्तीबद्ध किया गया। साथ ही कुछ प्रकरणों को सुनवाई हेतु रायपुर एवं कोरिया जिले के लिए स्थानांतरण किया गया है।
सुनवाई के दौरान जगदम्बा सेना के आवेदन पर सुनवाई करते हुए तीन वर्ष पूर्व गुम युवक के प्रकरण में जांच की प्रगति पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि इस मामले में आयोग की पहल के बाद जांच मंे तेजी आई है तथा कुछ आरोपियों की नार्को टेस्ट एवं वाईस लेवल टेस्ट की गई है। लगभग तीन वर्ष पूर्व इस प्रकरण में महिला आयोग द्वारा नियमित तौर पर सुनवाई की जा रही है तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया गया।
एक अन्य प्रकरण में पति पत्नी ने एक दूसरे के विरूद्ध प्रकरण न्यायलय में दर्ज करवा दिया है यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से नस्तीबद्ध किया गया। इसी तरह के एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसने वर्ष 2016 में गायत्री मंदिर में विवाह किया था। पति की पहली पत्नी से 2 बच्चे हैं। और मृतक पति की संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। आयोग की सुनवाई में उपस्थित जिला संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि आवेदिका ने पति की मृत्यु के बाद दुसरा विवाह कर लिया है। आवेदिका ने प्रकरण के न्यायालय में विचाराधी होने की जानकारी देने पर प्रकरण को नस्तीबद्ध कर दिया गया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि 30 वर्ष के विवाह कि बाद सैनिक कल्याण बोर्ड में पदस्थ अनावेदक शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। अनावेदक अपने पद की धौंस दिखाता है तथा कोरिया में विवाह विच्छेद का प्रकरण प्रस्तुत किया है। आवेदिका ने भरण पोषण प्रकरण आयोग में प्रस्तुत किया है। अभी वह घरों में साफ सफाई का कार्य करके अपना जीवन यापन कर रही है। और बच्चे अनावेदक के पास हंै। इस प्रकरण में उनके आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की प्रत्याशा रखते हुए इस प्रकरण को कोरिया जिले में रखा गया है इस प्रकरण में पति पत्नी को समझाइश हेतु आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गयी है।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका गांव छोड कर कहीं चली गयी है। सुनवाई में उपस्थित पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आवेदिका कहां है इस बात की जानकारी उसके मायके वालों को भी नहीं है। आवेदिका के बच्चे अनावेदक के पास है। निरीक्षक के कथन के अनुसार इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
