
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव/शौर्यपथ / दक्षिण वन मंडल के अंतर्गत वन परीक्षेत्र मूलमुला में अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों के विरोध वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि, वन परीक्षेत्र मूलमुला में 4 अगस्त को कुछ ग्रामीणों के द्वारा कक्ष पीएफ 679 में अवैध कटाई किया गया था। जिसपर विभाग के द्वारा ग्रामीणों को समझाकर अवैध कटाई को रोकते हुए अपराधियों के विरुद्ध अपराध प्रकरण जारी करने के लिए निर्देशित किया गया था। वही ठूठों की गणना कर लाभचंद पिता रूपसिंह सहित चार अन्य के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्जकर 4 अगस्त को ही कस्तूरी पिता भोगली कौशिक एवं अन्य 3 के विरुद्ध अपराध दर्जकर किया गया। इस संबंध में ग्राम मूलमुला एसडीओ केजूराम पोयम, परिक्षेत्र अधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सरपंच, उप सरपंच, वन प्रबंधन समिति के सदस्य व ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त अधिकारी अतिक्रमणकारियों के वनभूमि का सर्वे करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अपराध प्रकरण जारी कर न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर को जेल दाखिल किया गया है। वही ग्राम पंचायत मुलमुला के द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर सर्वे कार्य किया गया व सर्वे के बाद 39 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करवाने के लिए वनमंडल कार्यालय को परिक्षेत्र अधिकारी ने लेख किया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
