August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नायब तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमले पर हमला कर बलवा करने वाले आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

    • doing of business

    * आरोपियों ने मारपीट कर नायब तहसीलदार माकड़ी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी व कोटवार को किया था घायल।
    * एसपी के आदेश से तत्काल 09 बलवाइयों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
    * 03 फरार आरोपियों की लगातार पता तलाश जारी।
     
            कोंडागांव / शौर्यपथ / जमीन पर कब्जा दिलाने नायब तहसीलदार माकड़ी राजकुमार आवड़े एवं उनकी टीम पर  ग्राम विवला के कुछ लोगो ने हमलाकर दिया . माम्लाकुच ऐसाही कि  दिनांक 19.10.22 को प्रार्थी राजस्व निरीक्षक माकड़ी, जिला कोंडागांव ने थाना कोंडागांव आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.10.22 के 03.30 बजे न्यायालय तहसीलदार माकड़ी के आदेशानुसार ग्राम विवला, कोंडागांव में प्रार्थिया लक्ष्मी मरकाम को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने नायब तहसीलदार माकड़ी राजकुमार आवड़े, पटवारी सबित मरकाम, ग्राम मांझीबोरंड पटवारी और ग्राम बावली कोटवार के साथ मौके पर गये थे।
      प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान ग्राम विवला निवासी आरोपीगण घीनाराम मरकाम, बीनूराम मरकाम, बिनेा मरकाम, दारूराम मरकाम, रमेा मरकाम, अनित मरकाम, घनयाम मरकाम, सोपसिंह मरकाम, मानसिंह मरकाम, मोतीराम मरकाम,सियाराम मरकाम, घनयाम नेताम, लाठी डंडा से लैस होकर राजस्व विभाग की टीम के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुये गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये लाठी डंडो से हमला कर दिये । जिससे प्रार्थी राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार माकड़ी राजकुमार आवडे़, और भूस्वामी लक्ष्मी मरकाम, धनी मरकाम, रोहित मरकाम को चोट आयी। मामले में थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 386/2022 धारा 147.148.149.332.353,294,323,506 भादवि पंजीबद्ध किया गाया।
      प्रशासनिक अमले पर हमला कर मारपीट करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों के गिरफ्तारी के आदेश दिए। एडीशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कोंडागांव श्री निमितेश सिंह परिहार के पर्यवेक्षण में फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी।
       पता तलाश के दौरान कोंडागांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक आनंद सोनी एवं पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर 12 में से 09 आरोपियों को दिनांक 20.10.22 को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर अपराध में प्रयुक्त लाडी डंडा को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है। 03 फरार आरोपियों का पता तलाा जारी है।

    * गिरफ्तार आरोपी
     1. अनित मरकाम पिता सुकालू मरकाम, उम्र 18 वर्ष।
     2.  मान सिंह मरकाम पिता सकरू राम मरकाम, उम्र 21 वर्ष।
     3.  घनश्याम मरकाम पिता स्व. शुक्लु राम मरकाम, उम्र 25 वर्ष।
    4. रमेश मरकाम पिता सायतू मरकाम, उम्र 21 वर्ष।
    5. घीना राम मरकाम पिता लक्ष्मीनाथ मरकाम, उम्र 38 वर्ष।
    6. मोती राम मरकाम पिता स्व. सोनू राम मरकाम, उम्र 41 वर्ष।
    7. दिनेश मरकाम पिता लक्ष्मीनाथ मरकाम, उम्र 26 वर्ष।
    8. दशरू राम मरकाम पिता स्व. दुआरू राम मरकाम, उम्र 28 वर्ष।
    9. सिया राम मरकाम पिता बिसरू राम मरकाम, उम्र 18 वर्ष।
     सभी निवासी ग्राम बिवला, नयापारा थाना जिला कोंडागांव।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision