August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एटीएम को गैस कटर से काटने वाले आरोपी गिरफ्तार ,बिहार में हुए एटीएम काट कर लूट की घटना से आया विचार

    • doing of business

      दंतेवाडा / शौर्यपथ / सोशाल्मिदिया का उपयोग अच्छे कार्य के लिए कितना हो रहा है यह तो पता नहीं चलता किन्तु इसी सोशल मिडिया के सहारे अपराध के नए नए रास्ते जरुर निकल रहे है ऐसे ही एक मामले में कोंडागांव के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो ने बिहार की घटना को देखकर लुट की घटना को अंजाम दे दिया . मामला यह है कि 31.10.2022 के दरम्यिानी रात 02 बजे से 04 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर पैसे चुराने का प्रयास किया गया है जिसके आधार पर बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले की सुचना पुलिस को दी गयी । दंतेवाडा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी(भापुसे)  द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए  टीम गठित कर आरोपियों की पता-तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।
       गठित टीम द्वारा एटीएम का एवं दन्तेवाड़ा गीदम, बचेली, किरन्दुल, कुआकोण्डा में रोड किनारे लगे लगभग 200 से अधिक सीसीटीव्ही फुटेच का अवलोकन कर एटीएम लूट करने वाले आरोपियों के आने जाने वाले मर्ग का  पता लगाया गया एवं क्षेत्र ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर उपयोग करने वालों से भी पूछताछ किया गया। जिससे पता लगा कि आरोपियों द्वारा घटना कारित करने के लिए टेकनार रोड, चितालंका, गीदम रोड का उपयोग कर ऑक्सीजन एवं घरेलू गैस लाते देखे गये है। जिसमें से एक आरोपी का पहचान विजय दास टीव्हीएस शोरूम में काम करने वाले के रूप में होने से विजय दास का पता लगाया गया एवं विजय दास को भैरमबंद रोड पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर एटीएम चोरी करने की नियत से एटीएम को गैस कटर से काटने की घटना स्वीकार करते बताया कि उसके साथी मनोज ठाकुर जो स्वयं एक वेल्डर है ने टीव्ही में बिहार में हुए एटीएम काटकर लूट की घटना को देखकर अपने साथी राजेष ठाकुर, कुलदीप ठाकुर के साथ चारो मिलकर एटीएम काटकर जल्दी ज्यादा पैसा कमाने के लिए योजना बनाये .
     घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने यूट्यूब का सहारा लिया और  यूट्यूब से एटीएम काटने का तरीका सिखकर फ्लिपकार्ट से गैस कटर एवं ऑक्सीजन रेगुलेटर ऑनलाईन मंगाकर सभी योजना के अनुसार घटना दिनांक 30-31.10.2022 के दरम्यिानी रात 02 बजे कलेक्ट्रट एटीएम शाखा में रेकी कर विजय दास को टेकनार चौक, कुलदीप ठाकुर को दन्तेवाड़ा बाईपास पर पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने एवं आने की सूचित करने बोलकर एटीएम के अन्दर मनोज ठाकुर एवं राजेष ठाकुर गैस सिलेण्डर के साथ घुसकर एटीएम को काटने लगे जो एटीएम को काटने के दौरान आग लगने से विजय दास भी एटीएम के अन्दर देखने आया जो एटीएम के अन्दर आग लग जाने से गैस सिलेण्डर लेकर भाग निकले।
        प्रकरण के अन्य आरोपियों को विजय दास से जानकारी लेकर गिरफ्तार किया गया, जिनसे भी पूछताछ कर अपराध में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, गैस कटर, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आरोपियों द्वारा सीसीटीव्ही से बचने उपयोग किये गये कपडे को भी बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 436, 461, 457, 380, 511, 120 बी भादवि का अपराध पाये जाने से आरोपियों का न्यायायिक रिमार्ड माननीय न्यायालय से प्राप्त किया जा है
        आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा राहूल उयके, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पाटले, उपनिरीक्षक ओमशंकर साहू, सउनि भूरेलाल शर्मा, आरक्षक केषव पटेल, सायबर सेल से आरक्षक रविन्द्र कुमार गुप्ता, आरक्षक राजू कुडियम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ..
    1.    विजय दास पिता प्रेमदास उम्र 27 वर्ष निवासी बालूद थाना दन्तेवाड़ा।
    2.    मनोज ठाकुर पिता नकुल सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी भैरमबंद थाना दन्तेवाड़ा।
    3.    राजेष ठाकुर पिता सीताराम उम्र 26 वर्ष निवासी हाउरनार थाना गीदम।
    4.    कुलदीप ठाकुर पिता माया राम उम्र 27 वर्ष निवासी हाउरनार थाना गीदम।
       

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision