August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आज भी कर रहा है प्रतीक्षा प्रतीक्षालय अपने लोकार्पण की

    • doing of business

    कोंडागांव(फरसगांव)/ शौर्यपथ / यात्रियों की सुविधा के लिए फरसगांव नगर में बस स्टैंड का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन उसमें अभी भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, और वर्तमान की स्थिति में निर्माण कार्य भी अधूरा ही है नगर पंचायत के लापरवाही के कारण लोगों को बस स्टैंड का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में यात्रियों के लिए बस स्टैंड बेकाम साबित हो रहा है। नगर पंचायत की उदासीनता के परिणामस्वरुप शेष बचे निर्माण कार्यों को गति भी नहीं मिल पा रही है ।
         आपको बता दें कि विगत कई वर्षों से नवनिर्मित  फरसगांव नगर के बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय भी नगर पंचायत के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के चलते अपना वजूद खो चुका है जिसे अब गोदाम में तब्दील कर दिया गया है, बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग इसमें सैकड़ों वाहन प्रतिदिन आवाजाही करते हैं इसके साथ ही कोंडागांव जिले के मध्य में नगर पंचायत फरसगांव बसा होने के कारण अन्यत्र स्थानों से आने वाले राहगीरों के लिए प्रमुख केंद्र है, और साथ ही उड़ीसा राज्य एवं नारायणपुर जिले को भी प्रमुख रूप से जोड़ता है जिसमें हजारों की संख्या में यात्री नगर पंचायत फरसगांव नगर के बस स्टैंड में  उतरते व चढ़ते हैं और यात्री प्रतिक्षालय नही होने के कारण यात्री भी यंहा वंहा भटकते नजर आते हैं। अब इस भवन की विडंबना ही कहे कि यात्रियों के समस्याओं की ओर फरसगांव नगर के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का ध्यान अव्यवस्था के आलम में पड़े इस बस स्टैंड की ओर आकर्षित नहीं हो रहा है साथ ही फरसगांव नगर में सत्ताधारी व विपक्ष के अनेक जनप्रतिनिधि भी हैं उन्होंने भी इस ओर आज तक कोई पहल नहीं किया यह भी एक विचारणीय विषय है। वर्तमान की स्थिति में फरसगांव बस स्टैंड के प्रतीक्षालय को गोदाम में तब्दील कर दिया गया है आसपास के लोगों से पूछने पर पता लगा कि आज तक इस प्रतिक्षालय का उद्घाटन भी नहीं हो पाया है अब उसे तोड़ कर कॉम्पेक्स बनाने की तैयारी में प्रशासन जुटा है
    मगर सवाल वही  जिस प्रतीक्षालय की अब तक उद्घाटन नही हुई साथ ही अब गोदाम में तब्दील हो चुके भवन की ओर क्या अब अधिकारी व प्रतिनिधियों की नजर कब जायेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision