August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चौक चौराहा हो रहा सब्जी मंडी में तब्दील, कुछ दिन पूर्व ही हादसे का शिकार हुए था जल संसाधन का वाहन

    • doing of business

    कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिला मुख्यालय की व्यवस्था लगातार डगमगाती नजर आ रही है जहाँ चौक चौराहे हो रहे सब्जी मंडी में तब्दील नगर पालिका कर रहा बड़ा हादसा का इंतजार। हाल ही में कोंडागांव नगर पालिका परिषद के अनदेखी के चलते कोंडागांव मुख्यालय के सिगनल चौक से अम्बेडकर चौक के मध्य ही सब्जी दुकाने लगने से मवेशियों का जमावड़ा होना शुरू हो गया है जिसकी वजह से बड़ी ही दुर्घटना होने की आशंका लगी रहती है।
      आप को बतादे की कुछ दिन पूर्व ही एक बड़ा हादसा होते होते टला था जहाँ कोर्ट परिसर के तरफ जा रही तेज रफ्तार से जल संसाधन विभाग की वाहन के सामने एक मवेशी के आने से वाहन पलटी हो गई थी दअरसल सब्जी बेचने वालों के द्वारा एक मवेशी को डंडे से मारा गया था जिसकी वजह से वाहन के सामने अचानक से मवेशी आ गया था साथ ही वाहन चालक के द्वारा अचानक ब्रेक मारने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गई थी हालांकि किसी को गंभीर चोटे नही आई थी मगर एक बड़ा हादसा टल गया था । मगर अब तक नगर पालिका परिषद को इस तरह से होने वाली घटनाओं को अनदेखा किया जा रहा है जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता है।
    कोर्ट परिसर में आना जाना
     बता दे की अम्बेडकर चौक पर ही कोर्ट परिसर है जहाँ रोजना कैदियों ,आरोपियों व पुलिस की टीम   का आना जाना लगा रहता है साथ ही कुछ दूरी पर ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का भी निवास है जहाँ दिन रात गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका  रहती है मगर अब तक जिम्मेदार अधिकारी की नजर नही पड़ी है।
    सवाल वही की क्या जिम्मेदार अधिकारी बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहे है या इसे पूरा सब्जी बाजार बना कर ही चेन मिलेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision