August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने किया नगर में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का भी किया मुआयना

    • doing of business

    –सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण को तेजी के साथ संचालित करने दिये निर्देश
    – पत्रकार भवन में लायब्रेरी कक्ष को शीघ्र पूरा करने कहा,

    कोण्डागांव/ शौर्यपथ / कलेक्टर  दीपक सोनी ने शनिवार को कोण्डागांव नगर में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से संचालित कर तकनीकी एवं गुणवत्ता के मानकों का परिपालन करने सहित नियत समयावधि में पूर्ण किये जाने के निर्देश संबंधित निर्माण एजेंसीज को दिए। उन्होने इस दौरान तहसीलपारा में 2 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित किये जा रहे सर्व आदिवासी समाज भवन का जायजा लिया और उक्त निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तेजी के साथ संचालित करने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य हेतु निर्माण सामग्री, उपकरणों की सुलभता सहित पर्याप्त श्रमिकों की व्यवस्था कर इसे नियमित तौर पर द्रुत गति से संचालित किया जाये। वहीं निरंतर मॉनिटरिंग कर तकनीकी एवं गुणवत्ता के मापदण्डों को सुनिश्चित किया जाये। उन्होने सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण में त्वरित अद्यतन प्रगति लाने पर बल देते हुए उक्त भवन के भूतल को 31 दिसम्बर तक पूरा किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर  सोनी ने तहसीलपारा में पत्रकार भवन निर्माण का भी जायजा लिया और लायब्रेरी कक्ष के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान पत्रकार भवन को अच्छा और बेहतर बनाने के लिए पत्रकार संघ के सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा की तथा पत्रकार भवन के लायब्रेरी में फर्नीचर एवं पुस्तकें इत्यादि की व्यवस्था हेतु उपस्थित पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान सीएमओ नगरपालिका परिषद कोण्डागांव  दिनेश डे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision