August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    केशकाल में नवनिर्मित मंगल भवन का विधायक संतराम नेताम के हाथों हुआ भव्य लोकार्पण

     विधायक संतराम नेताम हज प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर हजयात्रियों को दी शुभकामनाएं विधायक संतराम नेताम हज प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर हजयात्रियों को दी शुभकामनाएं
    • doing of business

    हज प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर हजयात्रियों को दी शुभकामनाएं

    केशकाल / शौर्यपथ / केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत हर्रापड़ाव में सर्वसमाज की सुविधा हेतु 75 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार दोपहर छ.ग विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक सन्तराम नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में भी शामिल होकर हाजियों से मुखातिब हुए। साथ ही सभी हाजियों को उनके सफर हेतु शुभकामनाएं देते हुए दुआ की गुजारिश की है।

    इस अवसर पर विधायक संतराम नेताम ने कहा कि केशकाल नगरवासियों के लिए 75 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनकर तैयार हो गया है। नगर के सभी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में इसका उपयोग किया जाएगा, जो कि नगरवासियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है। हज यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जो आपको हज यात्रा में जाने का सौभाग्य मिला है। छत्तीसगढ़ में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास पर्याप्त पैसे होने के बावजूद हज यात्रा के लिए उनका चयन नहीं हो पाया है। क्योंकि नसीब वालों को ही ऐसे अवसर मिलते हैं। मैं आप सभी को विधानसभा क्षेत्रवासियों हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

    इस दौरान उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर अहमद कुरैशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सलीम मेमन, पार्षद पंकज नाग, फारूक वीरानी, एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, एसडीओपी भूपत सिंह, सीएमओ नमेश कावड़े, थाना प्रभार विनोद साहू समेत समाज के वरिष्ठजन व युवा मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision