Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

कोंडागांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,उत्तर प्रदेश के ठगी चढ़े पुलिस के हत्थे

  • rounak group

01 करोड़ 25 लाख की ठगी करने वाले 04 आरोपियों को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश के दिल्ली एवं गाजियाबाद से की गई आरोपियों की गिरफ्तारी।
दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में 05 दिनों तक कैम्प कर की गई कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से ठगी के 51 लाख 20 हजार की सम्पत्ति की गई जप्त।

  कोंडागांव  / शौर्यपथ / कोंडागांव जिले के निवासी गेंदसिंह नेताम ने माकड़ी थाना माकड़ी पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि अज्ञात आरोपियों द्वारा द्वारा ईनाम एवं लॉटरी का पैसा दिलाने का लालच देकर प्रार्थी से 01 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि धोखा देकर अपने बैंक खाता में जमा करवाया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
   मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा तत्काल सायबर सेल कोण्डागांव एवं थाना माकड़ी की संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण से संबंधित समस्त साक्ष्य संग्रहित एवं बैंक खातों की जानकारी एकत्रित करने निर्देशित किया गया, साक्ष्य संग्रहण एवं प्रकरण से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हो जाने के उपरांत प्रार्थी गैंद लाल नेताम से साथ ठगी की आरोपी दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के होना पाये जाने से आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित 13 सदस्य संयुक्त टीम को दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के लिये रवाना किया गया।
  टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दिल्ली एवं गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में कैम्प कर आरोपियों की उनके रहने के संभावित ठिकानों पर लगातार 05 दिनों तक नियमित रूप से रेकी की गई, आरोपियों के तस्दीक उपरांत वहाँ के स्थानीय पुलिस की मदद से उनके ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ दबीश देकर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)