August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सिंदूर और मधुरस बेचने के नाम पर गाँवो में घूम-घूम चोरी करने वाले, उड़ीसा के 03 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • doing of business

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बकावंड थाना क्षेत्र के ग्राम पाहुरबेल में दिन दहाड़े हुए  चोरी  की घटना पर  पुलिस ने त्वरित कार्यवाही  करते हुए 03 आरोपी को ओड़िसा से गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा सिंदूर और मधुरस बेचने के नाम पर गाँवो में घूम घूम कर सुना मकान को टारगेट कर दिन दहाड़े चोरी कर घटना को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने CCTV की मदद से आरोपियों के कब्जे  से कुल 600000/- क़ा माल बरामद किया गया।
      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  06 जनवरी को प्रार्थी वीरेंद्र कुमार पांडे थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की  05 जनवरी को उसके  दोनो बच्चे स्कूल पढ़ने गये थे और प्रार्थी व उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर दुःख कार्यक्रम में ग्राम जिराखाल गये थे तथा वहां से दोपहर करीबन 03:15 बजे वापस आये तो देखे कि घर के दोनों दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए हैं, और घर के आलमारी को तोड़कर कोई अज्ञात चोर आलमारी में रखे नगदी रकम और सोने-चांदी के आभूषणों व मोबाइल फोन को चोरी कर ले गया है। दिन दहाड़े हुए इस चोरी की घटना पर  नए पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह द्वारा ज्वाइन करते ही गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया जाकर थाना बकावण्ड प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव के नेतृत्व में एक टीम तत्काल गठित कर सतत मार्गदर्शन और दिशा निर्देश दिया गया, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक   माहेश्वर  नाग व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  भानपुरी  घनश्याम कामड़े के द्वारा लगातार पर्यवेक्षण करते हुए मार्गदर्शन दिया गया। इस कार्यवाही मे लगातार CCTV फुटेज खंगालते हुए और संदिग्ध लोगों से पूछताछ किया गया जो ग्राम तुम्बेरला थाना पापड़ाहांदी ओड़िसा निवासी प्रताप जानी, चैतू जानी और सरस्वती जानी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपना अपना अपराध कबूल करते हुए बताया की  05 जनवरी को तीनों लोग छतीसगढ़ जाकर सुने मकान में चोरी की योजना बनाये और प्रताप जानी अपने पास एक देशी कट्टा रखकर,  दो मोटर सायकिल में सवार होकर अपना मोबाइल फ्लाइट मोड में डालकर ओड़िसा से छत्तीसगढ़ सिंदूर बेचने के बहाने से आये और जब ग्राम पाहुरबेल में देखे कि स्कूल के सामने वाले घर पर ताला लगा हुआ है तो प्रताप जानी और चैतु जानी दोनो अपना अपना मोटर साइकल को रोड के किनारे खड़ा करके सरस्वती जानी को आने जाने वाले लोगो पर निगाह रखने बोलकर दोनो प्रार्थी के घर के पीछे दरवाजे से घुसकर घर के अंदर में लगे दरवाजे को वहीं पास में पड़े सब्बल लेकर तोड़कर अंदर घुसे और घर के अंदर रखे आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रकम 01 लाख तथा मोबाइल फोन को चोरी करके पीछे के दरवाजे से निकलकर वापस अपने घर चले गये। पुलिस को कोई शक ना हो इसलिए इनके द्वारा छत्तीसगढ़ में कोई भी मोबाइल फोन उपयोग नही किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी किये हुए प्रार्थी के मोबाइल सीम को अन्य जगह से चोरी किये हुए मोबाइल में डालकर बंद कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से 06  नग मोबाइल मय प्रार्थी क़ा वीवो मोबाइल फोन के, 01 नग् देशी कट्टा, 01 नग कारतूस, 09 नग बुलेट,  04 नग सोने क़ा गेहूं दाना, 01 नग सोने क़ा  लाकेट,  01 नग सोने की अंगुठी,  03 जोड़ी चांदी क़ा पायल,  01 नग चांदी क़ा बाजुबंध, 01 नग चांदी क़ा करधन, 02 नग मोटरसायकल को जप्त किया गया। आरोपियों से कुल 600000/- क़ा माल बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision