
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जगदलपुर से नरेश देवांगन की ख़ास रिपोर्ट
जगदलपुर/ शौर्यपथ / ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम नगरनार के ग्रामीण अंचलों में झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। साथ ही यहाँ पर संचालित मेडिकल दुकानों में फारमासिस्ट नहीं बैठते हैं। गौरतलब है कि मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी से। सभी बीमारियों का इलाज यह झोलाछाप डॉक्टर करने को तैयार हो जाते हैं। मरीज की हालत बिगड़ती है तो उससे आनन फानन में जिला अस्पताल महारानी या फिर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता हैं।
जबकि यह लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की जानकारी में भी है। फिर भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। समय समय पे जाँच के नाम पे प्रति वर्ष खाना पूर्ति विभाग के द्वारा कर दिया जाता हैं। लेकिन विभाग अवैध तरीके से लोगो का इलाज, बिना फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल दूकान पर कार्यवाही नहीं कर रही हैं । क्या किसी अनहोनी या शिकायत का इंतजार किया जाता हैं अधिकारी के द्वारा? जब कही अनहोनी या शिकायत की जाये तब कार्यवाही के नाम पे खाना पूर्ति विभाग के द्वारा कर दिया जाता हैं?
ताज़ा मामला जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम नगरनार के बीच बस्ती का हैं जहा झोलाछाप डॉक्टर चंद्रप्रकाश रजक द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक का संचालन कर नर्सिंग होम एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए, बिना रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर के, एलोपैथिक प्रैक्टिस कर रहे हैं और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस मामले में शिवम मेडिकल में इलाज कर रहे श्री रजक से पूछा गया तो उनके द्वारा कुछ भी कहने से साफ मना किया गया।
फार्मासिस्ट जय श्री तिवारी हैं, उनका घर धमतरी में हैं,घर गए हुए हैं ....
शासन के नियमानुसार किसी भी मेडिकल शॉप में बिना फार्मिस्ट की उपस्थिति के दवाई का विक्रय नहीं किया जा सकता किन्तु ऐसे अनेक उदहारण सामने है जिनमे फार्मिस्ट के नाम का उपयोग कर मेडिकल दूकान संचालित है और अकुशल लोगो द्वारा मरीज कि जान से खिलवाड़ करते हुए दवाइयों का विक्रय किया जा रहा है . ऐसे ही मामले में ग्राम नगरनार के शिवम मेडिकल में बैठे सावित्री रजक से जानकारी चाही गई तो उनका कहना हैं की मै मेडिकल(शॉप) की इंचार्ज मै हु फार्मासिस्ट जय श्री तिवारी हैं, उनका घर धमतरी में हैं,घर गए हुए हैं। बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल खोल सकते हैं या नहीं मुझे नहीं पता। लोग हमारे पास विश्वास ओर भरोसे से आते हैं जो मेडिसिन हम लोग देते हैं उससे ठीक हो जाते हैं। लेकिन मुझे मालूम हैं, इलाज कराना हमारा काम नहीं हैं। इतना ही नहीं महिला ने कहा की सरकार मेरे परिवार की जिम्मेदारी ले ले, तो मै मेडिकल बंद कर दूंगी।
वही इलाज करा रहे ग्रामीणों का कहना था की डॉक्टर साहब काफ़ी समय से लोगो का इलाज कर रहे हैं उनके द्वारा छोटे बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्गो का इलाज किया जाता हैं। इंजेक्शन व दवाई भी दिया जाता हैं। अब इसमें सोचने वाली बात हैं की जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर की स्थिति यें हैं तो अंदरूनी क्षेत्र की क्या हालत होंगे? क्या स्वास्थ्य विभाग व ड्रग विभाग का अमला चैन की नींद so रहा है या फिर उनकी भी इस तरह के अवैधानिक कृत्य में मौन सहमती है ? या किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है? क्यों नियम के विरुद्ध काम करने वाले को किसी बात का डर नहीं हैं? कही ऐसा तो नहीं की अधिकारीयों का संरक्षण मिल रहा हो? यें तो जाँच का विषय हैं की झोला छाप डॉक्टर किस अधिकार से लोगो का इलाज कर रहे हैं व बिना फार्मा सिस्ट के मेडिकल दुकान कैसे संचालित की जा रही हैं ?
इस मामले पे ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री दरियों का कहना हैं इस मामले पे तत्काल टीम गठित कर जाँच कर कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि विभाग कब जाँच टीम गठित करता है और कब ऐसे अवैधानिक कार्य करने वालो के ऊपर नियमानुसार निष्पक्ष जाँच कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होती है ?
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
