Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कार्यभार संभाला

नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कार्यभार संभाला नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने कार्यभार संभाला
  • rounak group

 जगदलपुर / शौर्यपथ / नवपदस्थ कमिश्नर बस्तर संभाग  डोमनसिंह ने मंगलवार को अपरान्ह में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर  श्याम धावड़े से कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2009 बैच के वरिष्ठ अधिकारी  डोमनसिंह इसके पूर्व अपर आयुक्त बिलासपुर सहित अतिरिक्त प्रभार सरगुजा पदस्थ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा अभी हाल ही में  डोमन सिंह कमिश्नर बस्तर संभाग पदस्थ किये गए हैं। नवपदस्थ कमिश्नर  डोमन सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय का अवलोकन करने के साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उपायुक्त श्रीमती माधुरी सोम एवं  बीएस सिदार, वरिष्ठ निज सहायक  हरेन्द्र जोशी सहित कमिश्नर कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)