
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
गोलावंड के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन
कोंडागांव, । वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित स्कूलपारा आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने पोषण एवं कुपोषण की स्थिति की जानकारी लेते हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा पालकों को कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
बच्चों से संवाद, संतुलित आहार पर जोर
मंत्री श्री कश्यप ने बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की क्षमता परखी। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से फल, पशु-पक्षियों और विभिन्न वस्तुओं की पहचान की। मंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें फल और चॉकलेट वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को बच्चों के संतुलित आहार तथा गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण के महत्व की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।
छह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-मितानिन सम्मानित
वन मंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण कर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सेवाभाव और योगदान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों सहित छह महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
