August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोरोना काल मे 4 स्पेस्लिस्ट डाक्टरों के तबादले बस्तर के साथ ऐसा सौतेला बर्ताव क्यों-तरुणा बेदरकर

    • doing of business

    सत्ता धारी अपने मे मस्त,मुख्य विपक्ष बयानबाजी में मस्त जनता कोरोना से त्रस्त-तरुणा बेदरकर


    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी नेत्री और बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बयान दिया कि एक माह से 4 स्पेस्लिस्ट डक्टरों का तबादला कर दिया गया अब तक उनके जगह पर नियुक्ति नही की गई या नए डाक्टर बस्तर के लिए नही भेजे गए।क्यों सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि इस कोरोना महामारी में जंहा अधिक डक्टरों की जरूरत है वँहा पर डक्टरों की नियुक्ति के बदले तबादले। बस्तर में इस कोरोना की दूसरी लहर ने प्रशासन के द्वारा किये गए सभी दावे सिर्फ खोखले साबित हुए हैं।
    1 साल से कोरोना के मामले जिले के अंदर अपने अस्तित्व में है फिर भी अभी तक स्तिथि जस की तस बनी हुई है।जिले का एक मात्र अस्पताल में आज भी बिगड़ी सिटी स्कैन मशीन का नही बन पाना अस्पताल प्रबंधन जिला प्रबंधन और सरकार की नाकामयाबी लापरवाही और नियत को दर्शाता है।आज इतने बड़े जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी सफाई कर्मियों की कमी वार्ड बॉय की कमी का भयावह मंजर जब मरीज़ आवाज़ दे दे कर परेशान हो रहे उन्हें देखने या सुध लेने वाला कोई नही।ऐसी स्तिथि दुर्भाग्यपूर्ण है बस्तर के लिए।
    लगातार डिमरापाल अस्पताल को लेकर अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजो कि गुहार सामने आ रही है पर किसी भी जन प्रतिनिधियों को कोई फर्क नही पड़ रहा है।बड़ा दुर्भाग्य है आज बस्तर वाशियों के लिए की आज दूर से आलीशान दिखने वाले महारानी अस्पताल और डिमरापाल अस्पताल में कोरोना के इलाज के नाम पर सिर्फ और सिर्फ औपचारिकता चल रही है कोई मरीज़ को छूने को तैयार नही । बड़ी विडंबना है परिजनों को भर्ती करने के बाद नेता मंत्री जनप्रतिनिधि को असुविधा को लेकर अव्यवथाओ को लेकर गुहार लगानी पड़ रही है फिर भी स्तिथि जस की तस । आज कोरोना की इस भयावह स्तिथि के जिम्मेदार कौन सत्ता पक्ष अपने मे मस्त है विपक्ष बयान बाजी में मस्त है।और जनता कोरोना में त्रस्त है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision