August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एक देश तो वैक्सीन की कीमत भी एक हो - तरुणा बेदरकर

    • doing of business

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी नेत्री और जिलाअध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कोरोना का संकट बड़े स्तर पर है । सरकार के दुवारा एक मई से 18 साल के ऊपर के उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगने जा रही है l भारत में, आपातकालीन उपयोग के लिए दो स्वदेशी निर्मित वैक्सीन है । पहला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का COVISHEILD जबकि दूसरा भारत बायोटेक का COVAXIN । तीसरा वैक्सीन स्पूतनिक है जो रूसी वैक्सीन है |
    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोरोना वैक्सीन COVISHEILD 400 रुपये में राज्य सरकार के अस्पतालों में उपलब्ध होगी जबकि Bharat Biotech की वैक्सीन COVAXIN आपको 600 रुपये प्रति डोज़ राज्य सरकार के अस्पतालों में मिलेंगे. वहीं निजी अस्पतालों में COVISHEILD की कीमत 600 रुपये रखी गई है, जबकि COVAXIN कोरोनावायरस वैक्सीन के एक शॉट की कीमत आपको निजी अस्पतालों में 1,200 रुपये देनी होगी , जबकि केन्द्र सरकार को 150 रुपये प्रति खुराक की दर से कोवैक्सीन और कोविडशील्ड की आपूर्ति करेगी ।
    तरुणा ने कहा कि एक देश में वैक्सीनेशन की कीमत भी एक होनी चाहिए । राज्य सरकार को मिलने वाले वैक्सीनेशन की ज्यादा कीमत होने से राज्य सरकार के राजस्व पर भी इसका असर पड़ेगा, ऐसी स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार और यहां के भाजपा के नेताओं को केंद्र से बात करके इसका एक समाधान निकालना चाहिए ।

    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अपनी कोविडशील्ड वैक्सीन

    अमेरिका- ₹299
    ब्रिटेन- ₹224
    बांग्लादेश- ₹299
    सउदी अरब- ₹393
    द.अफ्रीका- ₹393
    ब्राजील- ₹236
    में दे रहा है और हमें वही वैक्सीन राज्यों को 400, प्राइवेट को 600 में दिया जायेगा , जो उचित नहीं है ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision