August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    संकल्प बन रहा विकल्प :कॉल्स पर पैड दीदी ...मददगार बन पहुंच रही दरवाजों तक , पहुँचा रही सैनेट्री पैड Featured

    • doing of business

    युवतियाँ एवं महिलाएं निःसंकोच कर रहीं हैं दीदियों को कॉल
    अब तक 500 से अधिक सैनेट्री पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचा चुके हैं
    इस बार युवतियों एवं महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुये पब्लिक वॉइस की महिला विंग-वुमेन वॉइस ने "पैड दीदी" समूह का गठन किया था जिनके माध्यम से जरूरतमंदों युवतियों और महिलाओं तक सैनेट्री पैड पहुंचाया जा रहा है ।
    इनका मिल रहा निरंतर सहयोग
    सामाजिक संस्था चेतना चाइल्ड एंड वीमेन वेलफेयर सोसाइटी, आर्य प्रेरणा समिति, ट्राइबल टोकनी, ओसियन ब्यूटी पार्लर बाला जी वार्ड सहित अनेकों सामाजिक संगठनों एवं व्यक्ति

    जगदलपुर/ शौर्यपथ / जब कुछ कर गुजरने का इरादा ..संकल्प में बदलता है तो फिर जीत तय है..इन दिनों सारे तरह के नकारात्मकता को दफन कर जो सड़कों पर दुसरो के लिए दौड़ रहें है ..उन्हें देखिये...यह महामारी कितना भी कुछ कर ले उसका हारना तय है..इसी तरह कोरोना के खिलाफ बस्तर में पब्लिक वॉइस मैदान में लगातार डटी है । वर्तमान संकट के साथ लॉकडाउन ने अच्छे-अच्छों की कमर तोड़कर रख दी है। इस विकट परस्थिति से हर वर्ग संघर्ष कर रहा है। लोगों तक राहत पहुँचें इसके लिए अनेकों सामाजिक, राजनीतिक और गैर-राजनितिक संगठन अपने-अपने स्तर पर जुटे हुये हैं।
    क्षेत्र की सक्रिय सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस भी पिछले वर्ष के लॉकडाउन की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों तक सात से दस दिनों का सूखा राशन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री पहुँचा रही है। पब्लिक वॉइस के सदस्य इसके अलावा दवाइयाँ एवं अन्य जीवन उपयोगी सामग्रियां भी प्राप्त कॉल के आधार पर पहुंचा रहे हैं।
    विगत सप्ताह से जरूरतमंद युवतियों एवं महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुये पब्लिक वॉइस की महिला विंग-वुमेन वॉइस ने "पैड दीदी" समूह का गठन किया था जिनके माध्यम से जरूरतमंदों युवतियों और महिलाओं तक सैनेट्री पैड पहुंचाया जा रहा है। इस अतिआवश्यक व पुनीत कार्य में सामाजिक संस्था चेतना चाइल्ड एंड वीमेन वेलफेयर सोसाइटी, आर्य प्रेरणा समिति, ट्राइबल टोकनी, ओसियन ब्यूटी पार्लर बाला जी वार्ड सहित अनेकों सामाजिक संगठनों एवं व्यक्ति विशेषों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
    पब्लिक वॉइस की सदस्या रेखा पारिया और ज्योति गर्ग ने बताया कि हम प्राप्त कॉल के आधार पर जरूरतमंद महिलाओं तक सैनेट्री पैड के पैकेट पहुंचा रहे हैं। महिलाएं संकोचवश शायद फ़ोन नही कर रहीं थी पर जैसे ही इस बात का प्रचार-प्रसार किया गया कि पहचान गोपनीय रखी जायेगी तो अब लगातार कॉल्स आ रहे है। उन्होंने आगे कहा कि यह कठिन समय हैं सभी को मिलकर इस बड़ी महामारी से लड़ना होगा।
    बताना लाजमी है कि लॉकडाउन-2 के पहले सप्ताह से ही पब्लिक वॉइस की टीम जरूरतमंदों को जरूरत के तमाम रसद पहुंचाने को यथासंभव प्रयास कर रही है और इसी दौरान टीम के महिला सदस्यों को जरूरतमंद महिलाओं ने सैनिटरी पैड्स भी उपलब्ध कराने को बात कही थी जिसे देखते हुए वूमेन वॉइस ने "पैड दीदी" का गठन किया और शुरू हो गए कॉल्स के आधार पर घर पहुंच कर पैड्स उपलब्ध कराना। उल्लेखनीय है कि पैड दीदी ने अब तक 5 सौ अधिक युवतियों और महिलाओं तक पैड्स के पैकेट्स पहुंचा चुके हैं।
    नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision