August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरफ विफल - समीर खान

    • doing of business

    महंगाई की मार आम जनजीवन जीने वालों के लिए अभिशाप बन गई है, आज आम आदमी पार्टी जिला इकाई जगदलपुर बस्तर ने राष्ट्रपति एवम राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिले के अप्पर कलेक्टर महोदय को दिया गया है, आप नेता समीर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से महंगाई कम करने की मांग करते हुए कहा कि आज महामारी कोरोना से काम धंधा बंद हैं ऐसे में महगाई इतना ज्यादा है तो आम आदमी कैसे अपना घर चला पाएगा ..मोदी सरकार पूँजीवादी सोंच के कारण महँगाई को स्थिर तक नहीं कर पा रही है..केन्द्र सरकार और भाजपा--कॉंग्रेस की राज्य सरकारें बेतहाशा टैक्सों में वृद्धि कर महँगाई में और आग लगा दिये हैं. इसीप्रकार ज़रूरी दवाइयों की क़ीमत में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है आम इंसान के घर का बजट बदहाल हो चुका है और बड़ी बड़ी बात करने वाली केन्द्र और राज्य सरकारें इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई बात नहीं करना चाहती बेबस जनता हलाकान--परेशान है..मोदी सरकार के 2014 से 2021 के मध्य कार्यकल का अवलोकन कर लें तो लगभग हरेक वस्तुओं की कीमतों में 100 से 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिसकारण औसतन महँगाई केवल मोदी सरकार के 5 से 7 साल के बीच ही आसमान छू रही है जो अन्य पिछली सरकारों में इतना नहीं बढ़ा था. आम आदमी पार्टी बस्तर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के इस महँगाई नीति के विफलता का विरोध करती है और आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से माँग करती है कि तत्काल इस महँगाई को रोकने, इसे नियंत्रित करने अविलम्ब कोई ठोस कदम उठाए,आमजन की जनभावनाओं का कद्र करें अन्यथा आम आदमी पार्टी..आम जनता की इस महँगाई की लड़ाई को सड़कों पर लड़ेगी.और मँहगाई कम नहीं हुई हम जिला स्तर पर आंदोलन करेंगे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision