
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बस्तर / शौर्यपथ / पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी बलराम कश्यप निवासी टाॅडपाल ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि एक सप्ताह पूर्व जगदलपुर संजय मार्केट मे सब्जी क्रय करने आया था जिस दौरान प्रार्थी वाहन मोटर सायकल क्रमांक सी0जी0 17 के0ए0 5572 पार्किग स्थल से गुम हो गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त मोटर सायकल का लगातार पुछताछ कर, पता तलाश किया जा रहा था।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि प्रेम पानीग्राही के हमराह आरक्षक भुपेन्द्र नेताम तथा वार्ड पुलिस अधिकारियों व c c t v की मदद से लगातार पता तलाश किया जा रहा था। खोजबीन दौरान बकावण्ड रोड आसना जंगल मे लावारिस हालात मे मोटर सायकल खडा होने कि सुचना पर स0उ0नि0 प्रेम पानीग्राही ने उक्त स्थान पर जाकर देखा कि आसना के जंगल झाडियो के बीच लावारिस हालत मे मोटर सायकल खडा है जिसे बरामद कर वाहन मोटर सायकल को प्रार्थी को तलब कर तस्दीकी पश्चात मोटर सायकल सुपुर्दनामा पर वाहन स्वामी को दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
