August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विरोध करने नया परंपरा हुवा शुरू जिसके चलते आपस में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता: विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

    • doing of business

    बस्तर जगदलपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. यहां तक की हाथापाई की नौबत आ गई. नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आपस में उलझ गए. हालांकि पुलिस के दखल के बाद मामला शांत हुआ ! देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है. आज भी जगदलपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव बीजेपी कार्यालय से बाहर निकलकर कांग्रेसियों के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे वहीं ! धक्का-मुक्की पर उतर आए कार्यकर्ता कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धक्का-मुक्की पर उतर आए. इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बीजेपी कार्यालय के अंदर घुसने लगे. दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता किसी की नहीं सुन रहे थे. पुलिस के बीच बचाव के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता शांत हुए. लेकिन मामला यही नहीं रूका. सांसद के काफिले को भी रोकने की हुई कोशिश इसी दौरान बस्तर सांसद दीपक बैच का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था. जिसे देख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने की कोशिश की. यह नजारा देख कांग्रेसी फिर आक्रोशित हो गए. तभी कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई. यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है. बीजेपी की तरफ से भी कांग्रेस भवन के घेराव की तैयारी की जा रही है.

    Rate this item
    (1 Vote)
    Last modified on Tuesday, 22 June 2021 20:50

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision