August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुख्यमंत्री ने बस्तर वासियों को दिए 167 करोड़ रुपय से अधिक 70 विकास कार्यो की सौगात

    • doing of business

    मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को दिए 167 करोड़ रुपए से अधिक के 70 विकास कार्यों की सौगात वर्चुअल माध्यम से किया 24 विकास कार्यों का लोकार्पण और 46 विकास कार्यों का शिलान्यास जगदलपुर, 21 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से 167 करोड़ 17 लाख से अधिक राशि के 70 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें लगभग 67 करोड़ 90 का 24 कार्यों का लोकार्पण के साथ ही 99 करोड़ से अधिक राशि के 46 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने किया बस्तर पपीते को लांच मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर बस्तर पपीते को लांच किया। उल्लेखनीय है कि आधुनिक कृषि से दूर रहने वाले दरभा विकासखंड के तीरथगढ़, मुनगा और मामड़पाल के किसानों द्वारा लगभग 30 एकड़ क्षेत्रफल में हाईटेक तरीके से पपीते की खेती की जा रही है। यह क्षेत्र अब पपीते की खेती के लिए अपनी पहचान स्थापित की जा रही है। किसानों द्वारा उत्पादित लेमनग्रास की मार्केटिंग के लिए सन एग्रो के साथ एमओयू मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में ढोढरेपाल में माता हिंगलाजिन औषधि उत्पादक समूह द्वारा लगभग 50 एकड़ क्षेत्रफल में की जा रही खेती के मार्केटिंग के लिए सन एग्रो के साथ एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने इसकी प्रशंसा करते हुए क्षेत्र में पिपरमेंट की खेती को भी बढ़ावा देने को कहा। बस्तर के पर्यटन मानचित्र के साथ ट्रेवल बस्तर डॉट कॉम वेबसाइट लॉन्च मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा बस्तर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां के पर्यटन मानचित्र तथा ट्रेवल बस्तर डॉट कॉम वेबसाइट को लांच किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक और पुरातात्विक स्थलों से भरपूर बस्तर के इस पर्यटन मानचित्र और वेबसाइट से पर्यटकों को सहायता मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी, जिसका लाभ क्षेत्र में रोजगार सृजन के क्षेत्र में मिलेगा। थिंक बी के लोगो को किया लांच बस्तर संभाग के सभी उच्च शैक्षणिक संस्थाओ के साथ मिलकर एवं समन्वय स्थापित कर आधुनिक इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जा रही है। नवउद्यमिता और स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं की सहायता के लिए स्थापित सोसायटी के लोगो को लांच किया गया। युवोदय एकेडमी का एप्प लांच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की सहायता के लिए युवोदय एकेडमी एप्प और वेबसाइट को मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लांच किया गया। इस अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित समारोह में सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी तथा हितग्राही उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision