August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शहर मे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

    • doing of business

    जगदलपुर / शौर्यपथ / दिनांक 26.06.2021 थाना कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र शहीद पार्क चैक में दो व्यक्ति हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के सउनि सतीश श्रीवास्तव,आरक्षक 1067 बबलु ठाकुर,आर0 1093 रवि सरदार सैनिक शिव कुमार यादव के टीम द्वारा उक्त स्थान शहीद पार्क चैक में दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त दानो व्यक्तियो को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम (1) परितोष सरकार पिता स्व.एम.एन. महेन्द्रनाथ उम्र 47 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर (2) सुजीत कुमार डे पिता स्व. विधु भुषण डे उम्र 45 साल निवासी मुर्ति लाईन महारानी वार्ड जगदलपुर का होना बताये। जिसके कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कुल जुमला 17 बल्क लीटर, कीमती 1150/- रूपया को बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य 34(2) आबाकरी एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0  186/2021 धारा 34(2) आबाकरी एक्ट कायम कर, विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision