August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR


    रायपुर / शौर्यपथ /

    जिले की शासकीय शिक्षण संस्थानों को तंबाकू-मुक्त क्षेत्र बनाने के क्रम में विकासखंड धरसीवां और अभनपुर के कुल 107 शासकीय शिक्षण संस्थानों को तंबाकू-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया । और इसके लिए मंगलवार को उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    सम्मान-समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल,जिला कार्यक्रम प्रबंधक  मनीष कुमार मेजरवार, जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन एसएस पटले, द यूनियन के विलेस कुमार, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से काउंसलर अजय कुमार बैस, सामाजिक कार्यकर्ता नेहा सोनी, और सेकेट्रियल असिस्टेंट कोमल साहू मौजूद रहे।
    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. सृष्टि यदु ने बताया, 'Óजिले में नियमित रूप से प्राचार्य एवं शिक्षकों के लिए शासकीय शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त किए जाने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्कूली बच्चों को नशा से मुक्त रखने की जानकारियां प्रदान की गई। कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य स्कूल के 100 गज की दूरी में किसी भी तंबाकू उत्पाद की बिक्री या सेवन पर पूर्णत: नियंत्रण लगाना था। कार्यशाला में तंबाकू-मुक्त शैक्षिक संस्थान (टोबैको-फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जिसे संक्षेप में "टॉफी" कहा जाता है) के लिए जारी किये गए दिशा-निर्देशों को विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही स्व-मूल्यांकन स्कोरकार्ड के बारे में भी बताया गया था। केंद्रीय निर्देश मिलने के बाद प्रदेश के 54,000 स्कूल एवं कॉलेजों को 2023 तक तंबाकू मुक्त बनाने के तहत कार्य शुरू कर दिया गया है।"

    'Óराष्ट्रीय स्तर पर इसके लिए 11 बिंदुओं पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया था । जिसके अंतर्गत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियम) अधिनियम – जिसे कोटपा एक्ट, 2003 के नाम से भी जाना जाता है – की धारा 4 एवं 6 का अनुपालन महत्वपूर्ण होगा। उक्त कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से समन्वय की रणनीति तैयार की है। शैक्षणिक संस्थानों के तंबाकू मुक्ति की दिशा में क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों का सहयोग भी है ।"

    'Óतंबाकू-मुक्त शिक्षण संस्थान "टॉफी" हेतु मापदंड- 11-सूत्रीय मापदंडों में शिक्षण संस्थान के सभी प्रमुख स्थानों पर तंबाकू-मुक्त क्षेत्र साइन बोर्ड प्रदर्शित होना, साइन बोर्ड में संस्था के नोडल का नाम, पदनाम, संपर्क नंबर उल्लेखित होना, संस्थान के प्रवेश द्वार पर साइन बोर्ड का प्रदर्शन होना, तंबाकू-मुक्त शिक्षण संस्थान क्षेत्र के साइन बोर्ड में नाम, पदनाम, संपर्क नंबर उल्लेखित होना,शिक्षण संस्थान के अंदर तंबाकू उत्पादों के उपयोग का कोई निशान (जैसे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, तंबाकू के पाउच या थूक का निशान) नहीं होना, संस्थान के भीतर तंबाकू के नुकसान पर आधारित जागरूकता सामग्री प्रदर्शित होना, छ: माह में कम से कम एक बार तंबाकू-नियंत्रण गतिविधि का आयोजित होना, तंबाकू मॉनिटर्स का चयन कर उनका नाम, पदनाम और संपर्क नंबर साइन बोर्ड पर दर्शाना, संस्थान की आचार संहिता में तंबाकू निषेध के मापदंड का समावेश किया जाना, संस्थान का सीमांकन दीवार एवं बाहरी दीवार से 100 गज क्षेत्र का आकलन किया जाना तथा संस्थान के 100 गज के अंदर तंबाकू उत्पाद बेचने वाली कोई दुकान नहीं होना आदि शामिल है।'"


    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    विधानसभा उपचुनाव खैरागढ़ में कांग्रेस ने अपने जीत के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए चुनावी तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन के लिए बैठकों का दौर प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 मार्च को साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया भी 30 मार्च को छुईखदान पहुंचकर चुनाव अभियान की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करेंगे।

    जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया राज्य सरकार की जनहित नीतियों के कारण जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है। इसी क्रम में चुनाव संबंधी तैयारी के लिए वरिष्ठ कांग्रेसीजनों का आगमन निरंतर क्षेत्र में हो रहा है विधानसभा चुनाव प्रभारी अटल श्रीवास्तव जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री अरुण सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने बैठक के संबध में बताया कि कांग्रेस की जीत खैरागढ़ में सुनिश्चित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू 30 मार्च को छुईखदान के राजा बाड़ा में संध्या 5 बजे चुनाव अभियान समिति की एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेकर रणनीति पर चर्चा एवं मार्गदर्शन करेंगे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया भी खैरागढ़ चुनाव अभियान समिति के कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने संध्या 6 बजे छुईखदान पधारेंगे वरिष्ठ नेतागणों के आगमन को देखते हुए तैयारी में कांग्रेसजन जुटे हुए हैं और कांग्रेस को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने का जो संकल्प कांग्रेसजनों ने लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी होगा।

    सुनील पांडे कांग्रेस प्रत्याशी के निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त

    खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी  यशोदा नीलांबर वर्मा ने सुनील पांडे को अपना मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चुनाव कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपादित करने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तारतम्य में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी  यशोदा निलांबर वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता सुनील पांडे को अपना अपना मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त किया है। निर्वाचन के दौरान  पांडे प्रत्याशी के चुनाव संबंधी समस्त कार्यों एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

    सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिला कोषालय अधिकारी को निर्देशित किया है। कौशिल्या मातृत्व योजना का जिले में बेहतर क्रियान्वयन के लिए पीपीटी बनाकर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिये हैं। उनके द्वारा बस्तर विकास प्राधिकरण सहित अन्य निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

    कलेक्टर कुमार ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी और उसका भुगतान, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने तथा समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान का शीघ्र उठाव कराने के लिए उप पंजीयक सहकारी संस्था को निर्देशित किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अतंर्गत हितग्राहियों को भुगतान की समीक्षा उनके द्वारा की गई। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 190 हाट-बाजारों में शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिसके लिए 32 डेडीकेटेड टीम बनाया गया है। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने हाट-बाजारों में प्रदत्त चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिये। प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मिशन रिकार्ड के अभाव में ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी किये जायें।

    कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के गौठानों को रूरल इंडस्ट्री पार्क के रूप में विकसित करने के लिए किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी किया। जिला चिकित्सालय कांकेर में ''हमर लैबÓÓ का निर्माण, गांधी ग्राम कुलगांव में मशरूम उत्पादन, दाल मिल, दोना-पत्तल निर्माण, लाख प्रशिक्षण, मछली आहार निर्माण इकाई सहित अन्य कार्यों की समीक्षा किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमित शासकीय भूमि का व्यवस्थापन, डायवर्सन भू-भाटक की वसूली, विवादित बंटवारा प्रकरणों का निराकरण, सीमांकन प्रकरणों का निराकरण, अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियमित रूप से कोर्ट लगाने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया।

     कोण्डागांव/शौर्यपथ/

      जब से वनकर्मी धरने पर गए है तबसे विभाग की कार्यप्रणाली ही बदल गया है, और जिनके जिम्मे पूरा जंगल है अब उन्ही के संरक्षण में अवैध तरीके से लकड़ी डिपो तक पहुच रही है। जब वनविभाग की एक सरकारी वाहन में 73 नग साल के छोटे-बड़े गोले का ट्रांस्पोर्टिंग किया जा रहा था। जिसे वनविभाग के ही कुछ लोगों ने राम मंदिर के पास रोक रखा था। जब इसकी हकीकत सामने आई तो पता चला कि, यह वाहन सिंघनपुर से गोले लोडकर काष्ठागार भेजा गया है। लेकिन वाहन चालक आनंद वाहन क्रमांक सीजी 02- 3560 में बिना कोई वैध दस्तावेज के साल के 73 गोले काष्ठागार ले जाने की बात कह रहा था। और वही पहुचने के बाद ही अधिकारी के द्वारा चलान कापी में हस्ताक्षर व मुहर लगाने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि, वह पिछले कुछ दिनों से ऐसे ही वाहन में गोले लोड़कर ला रहा है। जानकारी के मुताबिक यदि विभाग के लकड़ी ट्रांसपोटिंग करने के लिए बकायदा चलान/दस्तावेज बनाना होता है, जिसमें कितनी लकड़ी, किस प्रकार की कहॉ से कहॉ ले जाया जा रहा है। सहित अन्य जानकारी का उल्लेख करते हुए उसमें संबंधित अधिकारी के पदमुद्रा वाली सील के साथ हस्ताक्षर होना चाहिए। वनकमर्चारियों के धरने में जाने से इसका असर दिखाई देने लगा है।
    वसर्न-
    0- बिना नंबर लगे लकड़ी वाहन में भरी ही नही जाती है, इसके लिए चलान भी बनाया जाता है।
    (उत्तम गुप्ता, डीएफओ)

    दुर्ग / शौर्यपथ/

    सामान्य सभा में आज उस समय स्थिति बिगड़ गई जब निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह ने सामान्य सभा में यह प्रश्न पूछा कि पिछली सामान्य सभा की जांच रिपोर्ट जो 15 दिन में प्राप्त होनी थी वह अभी तक क्यों प्राप्त नहीं हो पाई निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह के इस कथन के बाद सभापति राजेश यादव ने सभा के बाद जवाब देने की बात कही निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह बार बार कहते रहे कि 8 महीने पहले हुए सामान्य सभा में 15 दिन में रिपोर्ट देने की बात सभापति द्वारा कही गई थी किंतु अभी तक रिपोर्ट दी नहीं गई आखिर रिपोर्ट क्यों नहीं दी जा रही है .
    इस पर अरुण सिंह ने सभा पर सवाल उठाए किंतु सभापति द्वारा बार-बार सामान्य सभा के बाद रिपोर्ट देने की बात कही गई थी जिस से आहत होकर निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह ने बजट पुस्तिका को फेंकते हुए यह कह दिया कि जब सही समय पर सही जवाब नहीं मिल रहा है तो फिर ऐसे सामान्य सभा का क्या औचित्य शहर के विकास और सामान्य सभा के नियमों का ही पालन नहीं हो रहा है तो फिर यह सामान्य सभा का दिखावा क्यों।

    निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह को समझाने के लिए और सभा में बने रहने के लिए भाजपा के नेता अजय वर्मा ने एवं उनकी टीम ने समझाइश देकर सामान्य सभा में बने रहने को कहा तब जाकर स्थिति सामान्य हुई इस बीच लगातार कांग्रेस पार्षदों द्वारा अरुण वोरा जिंदाबाद के नारे लगाता लगाए जा रहे थे अरुण वोरा जिंदाबाद के नारे लगने पर दर्शक दीर्घा में यह चर्चा चलने लगी कि आखिर निगम की सामान्य सभा में अरुण वोरा के जिंदाबाद के नारे लगाकर कांग्रेसी क्या साबित करना चाहते हैं

    सारंगढ़ /शौर्यपथ/

    कोरोनाकाल में जिस तरह देश और प्रदेश विषम परिस्थितियों से गुजरा उस वक्त भारी दुखद स्थिति से स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षा कर्मी के साथ अनेक विभाग के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाया यह सराहनीय योगदान रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता इसमें पंचायत की भी बढ़ी भूमिका नजर आया जहा पंचायत के प्रमुख सरपंचों ने भी दिन रात अपने गांव के लोगो के लिए कार्य करते रहे एक तरह से देखा जाए तो सरपंचों ने ही पूरा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी उठाया था .

    वहीं पंचायत प्रतिनिधियों अपने गांव को छोड़कर जितने भी बाहर रोजी मजदूरी करने गए थे उनकी वापसी को लेकर डाटा एकत्रित कर आलाधिकारियों को देना साथ ही उन सभी प्रवासी मजदूरो के लिए रहना और उनका पूरा भोजन व्यवस्था करना उस समय सरपंचों ने वित्त के पैसों के साथ अपने खुद के निजी पैसे को खर्च करना पड़ा था,प्रशासनिक स्तर पर आश्वाशन दिया गया था। कि आप जितने कि राशि खर्च कर रहे है वो सब आपको शासन से मिल जाएगा किन्तु अभी तक राशि आधा अधूरा ही मिल पाया है जिससे पंचायतों में रोष व्यप्त हो रहा है,
    कोरोनाकाल में खर्च हुए राशि अब तक पंचायतों को नहीं मिला

    विगत दिनों सरपंचों ने प्रवासी मजदूरों के आने जाने का गाड़ी बुकिंग कर उनके रहने खाने के साथ अन्य जरूरी सामग्रियों के लिए लाखो रुपए खर्च किए थे कई दुकानों में उधारी कर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया था ,यहाँ तक कि पंचायतों ने कर्ज लेकर सारा खर्च का प्रबन्ध किया था सभी पंचायतों में लाखो रुपए खर्च किए थे लेकिन अभी तक उन्हे शासन से पूरा पैसा नहीं मिला, कहा गया था कि आपको हर खर्च की राशि मिलेगा लेकिन अब तक नहीं मिला हालाकि शासन ने कुछ राशि पंचायतों को प्रदान किया था लेकिन अब भी हजारों लाखो का भुगतान करना बाकी है राशि ना मिलना पंचायतों के लिए बन रहा है सिर दर्द सिर्फ महामारी मे खर्च हुए एक राशि नहीं है इसी तरह और भी कई विकास कार्य की भी राशि पंचायतों में आना बाकी है अगर सरकार समय अनुरूप राशि दे देती है तो पंचायतों को काम करने और आर्थिक तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा .

     कवर्धा / शौर्यपथ /

    ''खुदी को कर बुलंद इतना के हर तकदीर से पहले खुदा बन्दे से खुद पूछे के बता तेरी रज़ा क्या है'' इस अंदाज में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा नें आज माननीय कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जी के मार्गदर्शन में कवर्धा शहर के विकास की उंचाईयों को तय करने अपने कार्यकल के तीसरा बजट प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट को परिषद सभा ने पारित किया गया। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की। बजट में 31 लाख 86 हजार का लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2022-23 के लिए कारगर साबित होगा। बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनताओं के हितार्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत मूलभूत विकास कार्य हेतु राशि शामिल किया गया है। प्रस्तुत बजट को शहर विकास के लिए आवश्यक बताया।

    58 करोड़ का अनुमानित बजट - इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें वर्ष 2021-22 हेतु पुनरीक्षित आय 3273.41 लाख रूपये एवं पुनरीक्षित व्यय 1768.87 लाख तथा आगामी वर्ष 2022-23 हेतु अनुमानित आय 5817.19 लाख रूपये तथा व्यय 5785.33 लाख रूपये प्रस्तावित किया गया है बीते वर्ष 2021-22 के बजट में 31 लाख 86 हजार का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होनें जीर्ण-शीर्ण रानी झांसी बालोद्यान, रेवाबंद तालाब को भी संवारने की बात कही, उन्होनें बताया कि नगर पालिका कार्यालय में आधुनिक विडियो कान्फ्रेसिंग, नगर पालिका कार्यालय में इंदिरा गांधी जी की मूर्ति स्थापना, स्वच्छता चौक, सशहस्त्रबाहु चौक का भी निर्माण होगा ।

    शहर विकास के लिए बजट - आगामी वर्ष में मूलभूत संरचनाओं के विस्तार हेतु, अधोसंरचना निर्माण हेतु 300 लाख, जलकष्ट निवारणार्थ पेयजल व्यवस्था हेतु 100 लाख, चौंदवे वित्त आयोग हेतु 300 लाख, पंद्रहवां वित्त आयोग हेतु 500 लाख, सांसद निधि हेतु 20 लाख, विधायक निधि हेतु 50 लाख, अध्यक्ष/पार्षद/एल्डरमेन निधि हेतु 120 लाख, जल आवर्धन योजना हेतु 500 लाख, सर्वजन मांगलिक भवन हेतु 150 लाख,सकरी नदी सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 776.14 लाख, राजनांदगांव मार्ग में मुक्तिधाम से स्वण जयंती कालोनी तक सड़क चौडीकरण एवं डिवाईडर कार्य हेतु 162 लाख, राजनांदगांव मार्ग में स्वर्ण जयंती कालोनी से लेकर राजनांदगांव तिराहा ठाठ होटल तक सड़क चौडीकरण व डिवाईडर कार्य हेतु 82 लाख, रायपुर रोड़ तिराहा बायपास से गुरूनाला तक सड़क चौडीकरण, डिवाईडर एवं प्रवेश द्वार निर्माण कार्य 38 लाख,वीर स्तंभ चौक सिग्नल के चारो दिशाओं में शेड निर्माण कार्य हेतु 85 लाख , इसी तरह सरोवहर धरोहर योजना में 10 लाख, सुधा वाटिका उन्नयन, काली तालाब मरम्मत कार्य हेतु 10 लाख,उन्मुक्त खेल मैदान हेतु 10 लाख,मुक्तिधाम योजना अंतर्गत हेतु 10 लाख, सार्वजनिक प्रसाधन 10 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर में हॉट बाजार निर्माण 50 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर योजना हेतु 10 लाख, भागीरथी नल जल हेतु 5 लाख, चौंक सौंदर्यीकरण मूर्ति स्थापना हेतु 10 लाख, सडकों का मरम्मत संधारण हेतु 50 लाख, पाईप लाईन पेयजल कार्य हेतु 40 लाख, विद्युत व्यवस्था हेतु 10 लाख रूपये इसी तरह प्रधानमंत्री आवास, आई.एचएसडीपी आवास, अटल आवास, मरम्मत संधारण हेतु 2 करोड़, शौचालय निर्माण हेतु 10 लाख, शिक्षा प्रयोजन हेतु 10 लाख का प्रावधान रखा गया है।

    इस बैठक के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा,कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे व अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

     धमतरी / शौर्यपथ /

    हेमचंद निषाद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.03.22 को मेरे पड़ोसी कमलेश निषाद के मो.सा. हीरो स्प्लेंडर प्रो ष्टत्र 05हृ 8146 को अपने निजी काम के लिए मांग कर धमतरी आया था जो शाम करीबन 07:00 बजे शिहावा चौक पीपल पेड़ के नीचे मो.सा. को खाड़ी कर के होटल में नास्ता कर रहा था नास्ता करने के बाद करीबन 7:15 बजे खड़े स्थान पर आकर देखा तो मो.सा. हीरो स्प्लेंडर प्रो ष्टत्र05 हृ 8146 नीला काला कलर कोइ अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, मो.सा. का आस पास पता तलास किया नहीं मिलाने पर दिनांक 23.03.22 को रिपोर्ट किया।

    जिस पर थाना कोतवाली धमतरी द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र . 170/2022 जिला धमतरी ( छ.ग. ) धारा 379,34 ढ्ढक्कष्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
    जिले में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकडऩे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पूछताछ करने पर अपना अपराध करना कबुल किया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अरविन्द चतुर्वेदी उम्र 19 वर्ष को थाना कोतवाली थाना द्वारा आज विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ में एक विधी से संघर्ष रत बालक भी शामिल था जिसको माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर, बाल संप्रेषण गृह माना भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में सहा.उनि.अमित सिंह,प्रधान आरक्षक दिनेश तुरकाने प्रआर.हरीश साहू,आरक्षक बृजेश वैष्णव आरक्षक राजेंद्र कतलम की सराहनीय भूमिका रही ।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/

    पति की असमय मृत्यु हो जाने के बाद पुष्पा और उसकी बेटी के पास परिवार का केवल नाम है। न परिवार का उसे साथ मिल रहा और न ही आसरा मिल न ही जीवन-यापन के लिये कोई ठौर।इससे त्रस्त होकर पुष्पा ने बेटी के साथ कलेक्टर के साथ धरना देने का निर्णय लिया तब भी बात नही बनी तो राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की अपील करेगी पुष्पा ।
    प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता मे अपनी दांस्ता पुष्पा लालवानी ने अपनी छोटी बच्ची के साथ बयां की । पुष्पा ने बताया कि उसने सिंधी लववानी परिवार के युवक से अंतरजाति विवाह किया था। लेकिन असमय पति की मृत्यु से उसका पूरा बसाया घर उजड गया ।

    समाज के संपन्न व प्रतिष्ठित सिंधी परिवार की बहु पुष्पा गुजर बसर और बच्चे की पढ़ाई के लिए दर-दर भटक रही है । सिंधी समाज के प्रमुख लोगों ने भी इसमें मध्यस्थता करने की कोशिश की पर मध्यस्था का नहीं कोई असर दिखाई दिया और ना ही ललवानी परिवार उसे उसे अपनी बहू के रूप में मदद पहुंचाएं ऐसी भी गुंजाइश कहीं से नजर नहीं आती।
    पुष्पा ने पत्रकार वार्ता में कहा की हाल में ही कोर्ट परिसर में लोक अदालत लगाई गई थी जहां पर तमाम लोगों के निराकरण और सुविधा के लिए जज साहब आए थे और मुझे भी ऐसा लग रहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कह गए । लेकिन अब मेरे सामने मेरे खुद के जीवन यापन के साथ ही मेरे बच्चे के जीवन यापन करने में आफत आ गई है मुझे रहने खाने-पीने और अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह मेरे ससुराल वाले है और इसको लेकर में तमाम अधिकारियों पुलिस अधिकारियों सहित डॉ किरणमई नायक मुख्यमंत्री और लगातार अधिकारी कर्मचारियों के दरवाजे की चौखट पर अपनी अर्जी लगा चुकी हूँ, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला ।

    पुष्पा ने कहा कि न्याय प्राप्त करने के लिये वह अपनी बच्ची के साथ राजनांदगांव कलेक्टर ऑफिस के ठीक सामने दिन रात लगातार तब तक बैठेगी। इसके बाद भी रास्ता नहीं निकलता तो मैं महामहिम राज्यपाल से अपने और अपनी बच्ची सहित इच्छा मृत्यु की अपील करूंगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए और मानवीय पहलुओं के दृष्टिकोण से बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने दोनों ही समाज प्रमुख को बैठाकर सुलह का प्रयास किया था पर सिंधी समाज के प्रमुख आए तो जरूर थे पर नतीजा सिफर रहा ।

    मुंगेली /शौर्यपथ/

      विधानसभा युवा कांग्रेस मुंगेली के द्वारा महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंप।जिले के कलेक्ट्रेट के सामने सैकडों की संख्या में पहुंचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल सहित गैस सिलेंडर के दामों में हो रहे वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए।इस दौरान युवा कांग्रेस के द्वारा जिले के कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के बाद से आमलोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार चुनाव के बाद से ही लगातार पेट्रोल डीजल सहित खाद्यान्न वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि कर रहे हैं । जिससे आम जनता पर अनावश्यक महंगाई की मार पड़ रहा है, ऐसे में लगातार बढ़ती हुई महंगाई को रोकने कोई सार्थक पहल किया जावे ताकि लोगो को राहत मिल सके वही युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को आम नागरिकों के तकलीफों से कोई सरोकार नही है जबकि कोरोना महामारी के बाद से आमलोगों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पिछले आठ दिनों में ही रसोई गैस सहित पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि लोगों के लिए मुशीबत साबित हो रहा है । आज इन्ही सब मुद्दाओ को लेकर हमारे द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

    इस प्रदर्शन में शाय शेरा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति,उपाध्यक्ष रविन्द्र पात्रे,उपाध्यक्ष साहिल हुसैन,महासचिव अशोक जयसवाल,दीपचंद,भूपेंद्र,नर्सिंग,जयकिसन,निलकुमार,संगीत,प्रदीप,संदीप,अतुल विधानसभा सचिव वैभव, पंकज,भोजराज,निलकुमार,विक्रम,राकेश,वीरेंद्र,अभिमन्यु,रामकुमार,दिलहरण,देव,नंदू,अजय,मनोज,विकास,चंद्रभान,लव,मुकेश,दिहरण,पिंटू,सहित अधिक संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision