August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    खाना खजाना / शौर्यपथ / अंडा नें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है साथ ही इसे खाने से काफी समय तक पेट भरा रहता है। अंडे में प्रोटीन, आयरन से भरपूर होता है। वेट लॉस डाइट में अंडा खाने का मतलब है आप बिना अपने शरीर को कमजोर किए वजन भी घटा रहे है और आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट भी मिल रहे हैं।
    अंडे के पोषक तत्व
    अंडे में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन्स, प्रोटीन आदि कई पोषक तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए है बहुत उपयोगी है। खासतौर पर अंडे का जो सफेद भाग होता है उसमें 90% पानी और 10% प्रोटीन पाया जाता है। अंडे में जो सबसे पोषक तत्व ज़्यादा मात्रा में होता है उसे जर्दा कहते हैं।
    स्क्रैम्बल्ड एग
    स्क्रैम्बल्ड एग बनाने में बहुत आसान है ये वजन घटाने के साथ आपको हेल्दी भी रखता है। साथ ही इस आप फ्रूट्स, कच्ची सब्जियां किसी के साथ भी खा सकते हैं।
    ऑमलेट
    ऑमलेट अंडे की सबसे आम रेसिपी है। इसे आप अपने हिसाब से बना सकते हैं। ऑमलेट को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप पनीर और सब्जियां भी डाल सकते हैं।
    एग बिद बीन्स
    बीन्स प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। इसे आप अंडे के साथ बना सकते हैं। इसे साथ में बनाएं और खाएं। इसे खाने से काफी समय तक भूख नहीं लगती।
    अंकुरित सलाद के साथ एग
    अंकुरित सलाद के साथ एग आपकी सेहत का भी ख्याल रखता है और साथ ही आपको वजन घटाने में भी मदद करता है। यह खाने में टेस्टी और कैलोरी फ्री भी होता है।

    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / आचार्य चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ ही कुशल अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी तमाम बातों का जिक्र किया है। जिसमें सफलता से लेकर स्वभाव और धनवान बनने के बारे में बताया है। कई बार व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बाद भी उसके मनचाही सफलता नहीं मिलती है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में कहा कि सफलता हासिल करने के लिए हर व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
    सम्मान लेने से पहले देने की आदत-
    चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति मान-सम्मान चाहता है। व्यक्ति समाज में मान-प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए कई जतन करता है। लेकिन समाज में आदर मिले यह जरूरी नहीं है। चाणक्य कहते हैं कि सम्मान लेने से पहले सम्मान देने की आदत डालनी चाहिए। नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि सम्मान मांगने से नहीं मिलता है। हर व्यक्ति को दूसरों को सम्मान की निगाह से देखना चाहिए।
    स्वार्थ के लिए न बदलें स्वभाव-
    चाणक्य कहते हैं कि लाभ या स्वार्थ के लिए व्यक्ति को कभी अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। हर व्यक्ति को समान बर्ताव और आचरण करना चाहिए। लाभ के लिए अनुशासन को नहीं भूलना चाहिए। जो व्यक्ति लाभ के लिए ऐसा करते हैं उन्हें समाज में अपमान झेलना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि जो कार्य मानव हित में हो वहीं व्यक्ति को करने चाहिए।
    हमेशा आचरण अच्छा रखें-
    चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को दूसरों के साथ व्यवहार को लेकर काफी सजक और सर्तक रहना चाहिए। व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, इस बात पर भी सफलता निर्भर करती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को सदैव विनम्र स्वभाव का होना चाहिए। जिस व्यक्ति के स्वभाव में यह गुण होता है वह जल्द सफलता हासिल करता है।
    ये 4 बातें ही तय करती हैं कि आपको सफलता मिलेगी या नहीं?
    आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन जीने के तरीके से लेकर सफलता तक के बारे में कई बातें बताई हैं। इन बातों को अपनाकर आगे बढ़ने वाले व्यक्ति जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में सफलता को हासिल करने के लिए भी कुछ बातों का जिक्र नीति शास्त्र में किया है। अगर आप भी चाणक्य नीति को अपनाकर करना चाहते हैं सफलता हासिल, तो जानिए कौन-सी हैं वो बातें-
    1. आचार्य चाणक्य कहते हैं व्यक्ति का अनुशासित होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अनुशासन में रहता है, वह सफलता जल्दी हासिल करता है। बिना अनुशासन कामयाबी को हासिल करना बेहद मुश्किल होता है।
    2. चाणक्य कहते हैं कि डर को कभी भी खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। जो व्यक्ति जीवन में चुनौतियों से घबराता है, उसे सफलता हासिल करने में समय लगता है। चाणक्य कहते हैं कि वही व्यक्ति सफल होता है जो जोखिम भरे निर्णय के लिए तैयार रहता है।
    3. नीति शास्त्र के अनुसार, किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले खुद से तीन सवाल जरूर पूछने चाहिए। मैं इसे क्यों कर रहा हूं, क्या इस कार्य को पूरा कर पाऊंगा और इसका परिणाम क्या होगा। इन तीनों सवालों के संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही कार्य की शुरूआत करनी चाहिए।

    4. किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी प्लानिंग करना जरूरी होता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे कार्य में आने वाली मुश्किलों का हम आसानी से सामना कर पाते हैं और जल्द सफलता हासिल करते हैं।

     

    धर्म संसार / शौर्यपथ / हममें से बहुत से लोग क‍िसी ना क‍िसी तरह के कर्ज में दबे रहते हैं। उनके जीवन में कर्ज की समस्‍या एक बड़ी बाधा के रूप में स्‍थ‍िर हो जाती है। ज्‍यो‍ति‍षीय दृष्‍ट‍ि से कर्ज क‍िसी से व्‍यक्‍ति‍गत रूप से लि‍या गया हो या बैंक से, व्‍यक्‍त‍ि की कुंडली में छठे भाव और मंगल के पीड‍ि़त होने पर ही अध‍िक परेशानी पैदा होती है। जि‍न लोगों की कुंडली में छठे भाव में पाप ग्रहयोग बने होते हैं या मंगल बहुत ही पीड़ि‍त होता है तो ऐसे लोग जीवन में अध‍िकांश समय कर्ज की समस्‍या से घ‍िरे रहते हैं। ज्‍योति‍ष में कर्ज से मुक्‍ति‍ के लि‍ए अनेक उपाय सुझाए गए हैं। इन्‍हें करने से सकारात्‍मक पर‍िणाम म‍िलते हैं।

    यह उपाय करि‍ए
    - प्रत‍िद‍िन ऋणमोचन मंगल स्‍तोत्र का पाठ कर‍िए।
    -घर के पूजा स्‍थल में मंगल यंत्र की स्‍थापना करें और मंगल मंत्र की तीन माला रोज जाप करें। मंत्र है ऊं क्राम क्रीम क्रोम स: भौमाय नम:।

    -प्रत्‍येक मंगलवार गाय को गुड़ अवश्‍य ख‍िलाएं।
    -हर मंगलवार को हनुमान जी को चोला अवश्‍य चढ़ाएं।

    शौर्यपथ / सनातन धर्म में शगुन और अपशगुन मानते हैं। मान्यता है कि अगर कोई शुभ कार्य के लिए घर से निकले और बिल्ली रास्ता काट दे या कोई छींक दे तो यह अपशगुन होता है। हालांकि अभी तक इन बातों का वैज्ञानिक तर्क नहीं है, लेकिन कई शगुन और अपशगुन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ शुभ संकेत और अपशगुन कौए से भी जुड़े हुए हैं। पिृतपक्ष में दौरान कौए को ग्रास दिया जाता है। मान्यता है कि कौए पितर का रूप होते हैं। जानिए कौए से जुड़े कुछ शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में-
    अगर सुबह-सुबह घर के बाहर कौआ बोलता हुआ दिखे तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि कोई मेहमान घर आने वाला है। यह धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि का भी संकेत माना जाता है।
    माना जाता है कि अगर कौआ किसी महिला पर बैठ जाता है तो उसके पति के जीवन में मुश्किलें आने वाली हैं। इसके अलावा कौए को तेज आवाज में सुनना और पंख फड़फड़ाते हुए देखना भी अपशगुन माना जाता है।
    अगर रास्ते में कौआ आपको पानी पीता हुआ दिखाई दे तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि कौए को पानी पीते हुए देखना सफलता का भी संकेत माना गया है।
    अगर कौआ चोंच में रोटी का टुकड़ा दबाए हुए नजर आता है तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है।
    मान्यता है कि अगर पीछे की ओर से कौए की आवाज सुनाई देती है, तो परेशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं। कौए का भूमि पर चोंच मारते हुए देखना भी शुभ संकेत माना गया है। कहते हैं कि यह धन लाभ का संकेत होता है।
    घर की अचानक कौए का झुंड आकर तेज आवाज में बोलने लगे तो यह अपशगुन माना जाता है। घर की छत पर कई कौए बैठ जाएं तो यह संकट का संकेत है।

    खेल / शौर्यपथ / भारत में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूएई में शिफ्ट किए गए आईपीएल को शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। 19 सितम्बर से पिछली बार की फाइनलिस्ट चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट में खेलने के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और सीएसके को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। प्रैक्टिस करने के मामले में विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) की टीम सबसे आगे है। इस टीम ने अन्य टीमों के मुकाबले सबसे पहले ट्रेनिंग शुरू की। इस कड़ी में कप्तान विराट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दमदार कैच लेते दिख रहे हैं।
    आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट डाइव लगाकर कैच की प्रैक्टिस कर रहे हैं। यह बहुत ही शानदार कैच था और जिसने भी देखा, वो बिना तारीफ किए बिना रह नहीं पाया। वीडियो में विराट शुरुआत में चलते दिखते हैं फिर अचानक से कैच आता है तो वो अपने दाएं तरफ डाइव लगा देते हैं और गिरकर एक बेहतरीन कैच को अंजाम देते हैं। यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह कैच दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कैच जैसा लगता है। उन्होंने हाल ही में बिल्कुल इसी अंदाज में कैच लिया था।
    बता दें कि दोनों टीमों ने यूएई पहुंचने के एक सप्ताह बाद ट्रेनिंग शुरू की है। इस दौरान टीम ने अनिवार्य एक सप्ताह के क्वारंटाइन पीरियड भी पूरा किया है। बीसीसीआई के दिशा-निर्देश के अनुसार, कोई भी यूएई पहुंचने के बाद बिना क्वारंटाइन पीरियड को पूरा किए सीधा टीम से नहीं जुड़ सकता है। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट तीन मैदानों पर खेला जाएगा। इस समय हर कोई आईपीएल शेड्यूल का इंतजार कर रहा है। उम्मीद है कि आज शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

    खेल / शौर्यपथ / भारत के बाहर यूएई में आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है। हर क्रिकेट प्रेमी इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। इसके चलते टीम की प्रैक्टिस अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। सीएसके टीम यूएई पहुंचने वाली सबसे पहली टीमों से एक थी लेकिन इस पूरे मामले की वजह से टीम अभी तक टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू नहीं कर पाई है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सामने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नई परेशानी आ गई है।
    जैसा कि सभी जानते हैं भारत में इस साल आईपीएल का आयोजन इस वजह से नहीं किया गया क्योंकि भारत में कोविड-19 के केस में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। यूएई में भी टूर्नामेंट का आयोजन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यहां संक्रमण का खतरा भारत के मुकाबले काफी कम है लेकिन अब चीजें काफी बदल गई हैं। जिस बात का डर था अब वहीं हो रहा है। यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यह चिंता का विषय है। बता दें कि पिछले दो दिन यानी बुधवार और गुरुवार को कोरोना वायरस के 1349 नए केस सामने आए हैं।
    यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के मुताबिक गुरुवार को पिछले 24 घंटे की जो लिस्ट आई है उसमें 614 नए केस सामने आए हैं, वहीं 639 लोग ठीक हुए हैं। ओवरऑल देखें तो अब तक यूएई में 72154 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें से 62,668 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को यूएई के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे की जो लिस्ट आई थी उसमें 735 नए कोरोना केस सामने आए थे। 27 मई के बाद पिछले 100 दिनों में इतने ज़्यादा केस एक दिन में कभी दर्ज नही हुए थे।

     

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। जो भी उनसे मदद की गुहार लगाते हैं उनका काम जरूर पूरा होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोनू सूद से अजीबोगरीब डिमांड करते हैं। अब एक यूजर ने उनसे आइफोन की मांग की है। इस पर एक्टर ने यूजर को मजेदार जवाब दिया है।
    सोनू सूद से यूजर ने ट्वीट कर आईफोन की मांग करते हुए कहा, "सर एप्पल आईफोन चाहिए। मैंने इसके लिए करीब 20 बार ट्वीट किया है। इस ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, "मुझे भी एक फोन चाहिए और इसके लिए मैं 21 बार ट्वीट कर सकता हूं।'' सोनू सूद के इस जवाब पर सोशल मीडिया यूजर्स फनी कॉमेंट्स कर रहे हैं।
    हाल ही में सोनू सूद ने राजनीति में आने के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा, ''मुझे पिछले 10 साल से एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। बहुत से लोगों ने कहा कि मैं एक अच्छा लीडर बन सकता हूं, पर मैं एक एक्टर की तरह महसूस करता हूं। मुझे बहुत आगे जाना है। अभी भी मुझे बहुत सारी चीजें करनी हैं, जो मैं करना चाहता हूं। राजनीति में कभी भी प्रवेश कर सकता हूं।''
    सोनू सूद ने कहा, ''एक बार मैंने राजनीति में प्रवेश कर लिया, तो मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा, मैं यकीन दिलाता हूं कि मेरी वजह से किसी को परेशानी नहीं होगी। मैं सबकी परेशानी ठीक कर दूंगा। मैं समय भी दूंगा, इसलिए अभी मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैंने किसी भी पार्टी से पूछकर या सलाह लेकर लोगों की मदद नहीं की, मैंने ये सब अपने इच्छा से की।''

    मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार ने अपने दोनों भाइयों को खो दिया। उनके भाई एहसान खान का बुधवार को निधन हो गया। इससे पहले 21 अगस्त को भाई असलम खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। दोनों को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों भाइयो के निधन की खबर अभी तक दिलीप कुमार को नहीं दी गई है।

    सायरा बानो ने ई-टाइम्स से बातचीत में कहा, ''दिलीप साहब को यह नहीं बताया गया है कि असलम भाई और एहसान भाई नहीं रहे। हम उन्हें हर तरह की परेशान करने वाली खबरें उनसे दूर रखते हैं। जब अमिताभ बच्चन कोविड -19 से संक्रमित होकर नानावती अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब भी हमने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी थी। वह अमिताभ को बहुत पसंद करते हैं।''

    इसके अलावा सायरा बानो ने दिलीप कुमार की मौजूदा हालत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ''वह ठीक हैं। उन्हें क्वारंटाइन में रखना हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन हाल ही में डिहाइड्रेशन के चलते उनके ब्लड प्रेशर में कुछ बदलाव हुए थे। उनका इलाज चल रहा है।''

    गौरतलब है कि असलम के निधन के बाद सायरा बानो ने एहसान खान की सलामती के लिए दुआएं मांगी थी। उन्‍होंने कहा, ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि असलम भाई की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। हमें वाकई नहीं मालूम कि इस गम का सामना कैसे करेंगे। अल्लाह उनकी रूह को सुकून दे। एहसान खान की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एहसान भाई के लिए दुआ करें। वह आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे।''

     

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोरोना संकट और उसकी वजह से किए गये लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई थी. कर्जदारों को अपना EMI चुकाने में मुश्किल हो रही थी. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए RBI ने लोन मोरेटोरियम (Loan Moratorium) मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम (Supreme Court) कोर्ट ने कहा कि अगले दो महीनों तक बैंक खातों को नॉन परर्फोमिंग एसेट्स (NPA) घोषित नहीं किया जा सकता. तीन न्यायाधीशों की बैंच ने मामले पर सुनवाई के बाद कहा कि जिन ग्राहकों के बैंक खाते 31 अगस्त तक NPA नहीं हुए है उन्हें मामले का निपटारा होने तक सुरक्षा दिया जाय. न्यायाधीश अशोक भूषण,आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह वाली तीन सदस्यीय बैंच ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी.

    सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल और न्यायाधीश ने क्या कहा?
    सरकार और आरबीआई की तरफ से दलील रखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता (Tushar Mehta) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ब्याज पर छूट नहीं दे सकते है लेकिन भुगतान का दबाव कम कर देंगे. मेहता ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र (Banking Sector) अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाला कोई फैसला नहीं लिया जा सकता.

    सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि वे मानते है कि जितने लोगों ने भी समस्या रखी है वे सही हैं. हर सेक्टर की स्थिति पर विचार जरूरी है लेकिन बैंकिंग सेक्टर का भी ख्याल रखना होगा. तुषार मेहता ने कहा कि मोरेटोरियम का मकसद यह नहीं था कि ब्याज माफ कर दिया जायेगा. कोरोना के हालात का हर सेक्टर पर प्रभाव पड़ा है लेकिन कुछ सेक्टर ऐसे भी है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. फार्मास्यूटिकल और आईटी सेक्टर ऐसे सेक्टर है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि जब मोरेटोरियम लाया गया था तो मकसद था कि व्यापारी उपलब्ध पूंजी का जरूरी इस्तेमाल कर सके और उनपर बैंक के किश्त का बोझ नहीं पड़े.

    शौर्यपथ लेख / शहर में सफाई की व्यवस्था और सुन्दर शहर के लिए निगम प्रशासन लगातार कार्य करता रहता है किन्तु इन दिनों अचानक कुछ बाते ऐसी हुई जो सफाई से ज्यादा निगम अधिकारियो की राजनीती से प्रेरित लगी . जैसा कि 23 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन था . प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनका दुसरा जन्मदिन मनाया गया और इस जन्म दिन में जैसा कि शहर ही नहीं पुरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले पोस्टर बैनर लागा रखे वैसी ही स्थिति दुर्ग में भी रही . जन्मदिन से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा खम्बो में , होर्डिंग्स में या जहा भी उचित खाली स्थान दिखा वह बेनर पोस्टर लगा दिए . किन्तु दुर्ग में एक अजीब बात हुई जो चर्चा का विषय रही इस बार दुर्ग में कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओ में मूख्य्मंत्री बघेल को बधाई सन्देश के पोस्टर खूब लगाए किन्तु यह पोस्टर जो अमूमन कई दिनों तक लगे रहते है अचानक 23 की रात को ही गायब हो गए कौन उतारा , किसने उतारा , किसके कहने पर उतारा , कब उतारा ये आज तक अँधेरे में है कि अचानक अब शहर के मुख्य मार्ग में एक बार फिर भिलाई विधायक के समर्थको के पोस्टर उतर गए . इस बारे में निगम के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर को साफ़ रखने की कवायद में ये कार्य करना बताया गया .
    23 की रात को गायब हुए पोस्टर और वर्तमान में खम्बो से निगम प्रशासन द्वारा निकाले गये पोस्टर में एक बात सामान रही दोनों ही पोस्टरों में से अधिकतर पोस्टरों में दुर्ग शहर विधायक वोरा के फोटो नहीं थे . किन्तु निगम प्रशासन के लोगो का कहना है कि शहर में अवैध रूप से लगे पोस्टरों को हटाने की मुहीम चल रही है पुरे शहर से अवैध पोस्टरों को हटाया जाएगा . अब देखना यह है कि निगम की यह अवैध पोस्टर हटाने की कार्यवाही कब तक चलेगी क्योकि ऐसी ही कार्यवाही का हवाला निगम में पिछले साल भी दिया था और भिलाई विधायक के समर्थको के पोस्टर जिसमे दुर्ग शहर विधायक के फोटो नहीं थे हटा दिया गया था और आज एक बार फि र ईतिफाक से यही कार्य हुआ अब यह ईतिफाक पुरे शहर के पोस्टर ( अवैध पोस्टर ) हटाने तक रहती है या कार्यवाही आवश्यक कारणों से स्थगित हो जायेगी ?

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision