
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शिवमोगा /शौर्यपथ /
कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद भड़की हिंसा के लिए राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की इजाजत देने को जिम्मेदार ठहराया है. इसी दौरान हिंसा भड़क उठी थी. राज्य सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि इस मामले की हिजाब विवाद सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है. 26 साल के हर्ष की हत्या के मामले में 12 लोगों को हिरासत.में लेकर पूछताछ की गई है और इसमें से दो को अरेस्ट किया गया है. रविवार रात को कार से आए एक ग्रुप ने हर्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रताप रेड्डी ने बताया कि हमने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है जबकि एक को हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और उनकी तलाश की जा रही है. हम जल्द ही हत्या में शामिल सभी लोगों को जब अरेस्ट कर लेंगे तभी हत्या के उद्देश्य को लेकर कुछ कह सकेंगे. जहां तक कल की हिंसा की बात है, तो ऐसी 14 घटनाएं हुई हैं इस सिलसिले में तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा था कि अब तक की जांच में हिजाब विवाद और इस हत्या का कोई लिंक सामने नहीं आया है लेकिन राज्य के गृह मंत्री ए. ज्ञानेंद्र ने कहा, 'हिजाब विवाद से जुड़े संगठन भी जांच के दायरे में हैं.उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. कल जो लोग पथराव की घटना में शामिल थे, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ' बता दें कि जब हर्ष के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तब आगजनी और हिंसा की घटनाएं हुई थीं. कारों में आग लगा दी गई थी और पथराव हुआ था, जिसमें एक फोटो जर्नलिस्ट सहित तीन लोग घायल हुए थे.
कई दोपहिया वाहनों को या तो काफी नुकसान हुआ या वे जला दिए गए. पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठी चलानी पड़ी. ऐहतियात के तौर स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और लोगों के जमावड़े को भी बैन कर दिया गया है. इस बीच, हिंसा के माहौल में अंतिम संस्कार को इजाजत देने के लिए सवालों के घेरे में आई कर्नाटक सरकार ने इस फैसले से पल्ला झाड़ लिया है. राज्य के गृह मंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, 'यह देखते हुए कि बहुत से लोग जा रहे थे, शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. यह स्थानीय प्रशासन का फैसला था.' उन्होंने कहा, 'हम लोगों से अपील करते हैं कि शांति भंग न करें. सरकार, दोषियों को गिरफ्तार करेंगे और उन्हें उचित सजा दिलाएगी. ' उन्होंने कहा कि इस तरह की हत्याएं रुकनी चाहिए और हर्ष की हत्या के साथ यह सब रुकना चाहिए. यह सरकार और पुलिस विभाग का संकल्प है. हम केस को तार्किक अंत तक ले जा रहे हैं.' उन्होंने कहा कि हत्या के उद्देश्य के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा. इस बीच पुलिस ने दोहराया है कि हर्षा को निजी दुश्मनी के चलते मारा गया.
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे के लिए किसानों से की गई पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर दिख रहा है। किसानों ने अब तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान गौठनों में किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 31 करोड़ 35 लाख रुपए है।
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की स्थिति में अब तक सर्वाधिक पैरा दान बिलासपुर संभाग के किसानों द्वारा किया गया। बिलासपुर संभाग में किसानों ने 6 लाख 10 हजार 765 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 3 लाख 80 हजार 361 क्विंटल, रायपुर संभाग में 3 लाख 69 हजार 600 क्विंटल, बस्तर संभाग में 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल और सरगुजा संभाग में किसानों ने 74 हजार 787 क्विंटल पैरा दान किया है।
जगदलपुर / शौर्यपथ/
मनरेगा मद से स्वीकृत आवर्ती चराई विकास कार्य किया गया। वनमण्डलाधिकारी बस्तर वनमण्डल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा मद से स्वीकृत आवर्ती चराई विकास कार्य धनियालूर कक्ष क्र पी 1202 रकबा 100.000 हेक्टेयर परिक्षेत्र माचकोट में किया गया है। आवर्ती चराई विकास कार्य के तहत् पशु अवरोधक खंती निर्माण कार्य 6500 रकबा मीटर में कराया गया है जिसमें कुल स्वीकृत राशि 7.60 लाख के विरूद्ध 6.89 लाख रूपए का व्यय किया गया है। क्षेत्र में नए पशु अवरोधक खंती का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत् स्वीकृत कार्य में मजदूरी कार्य संबंधित ग्राम पंचायत अंतर्गत पंजीकृत जॉबकार्डधारी श्रमिकों को ही मजदूरी कार्य में संलग्न कर कराया है, तत्पश्चात मस्टर रोल का एमआईएस एंट्री कर वनमण्डल स्तर पर एफटीओ के माध्यम से भुगतान का कार्य किया गया है।
वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा धनियालूर आवर्ती चराई केंद्र में जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफटी मद से स्वीकृत नलकूप खनन कार्य कराया गया है। नलकूप खनन का कार्य वनमण्डल स्तर पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में नलकूप खनन कार्य हेतु टेण्डर में सफल निविदाकार फर्म से ही कराया गया है। नलकूप खनन कार्य हेतु स्वीकृत राशि 1.20 लाख में से विमुक्त राशि 0.60 लाख का भुगतान किया है।
मनोरंजन /शौर्यपथ /
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 'काय पो छे!' ने अपने नौ साल पूरे कर लिए हैं. जब 2013 में यह फिल्म रिलीज हुई थी तो अभिषेक कपूर की इस फिल्म को बॉलीवुड के लिए गेम-चेंजिंग स्टोरी बताया गया था. रिलीज के नौ साल बाद भी, फिल्म अभी भी अपनी उच्च भावनाओं, बढ़िया पटकथा और शानदार निर्देशन के कारण दर्शकों के दिल और दिमाग में तरोताजा है. '3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' का रूपांतरण 'काय पो छे!', 'रॉक ऑन और 'आर्यन: अनब्रेकेबल' की महत्वपूर्ण सफलता के बाद अभिषेक कपूर की तीसरी फिल्म थी. कई लोगों ने कहा कि चेंजमेकर ने 'हमें पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म देकर सिनेमा का स्तर और ऊपर उठाया.' समीक्षकों से व्यापक प्रशंसा अर्जित करने के अलावा, फिल्म 2013 में एक बड़ी व्यावसायिक हिट बन गई थी. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध लीड रोल में ते.
पुरानी बातों को याद करते हुए, अभिषेक कपूर ने कहा, 'काय पो छे मेरी फिल्मोग्राफी में एक निर्णायक मील का पत्थर रही है. रॉक ऑन के बाद, चेहरों के साथ सुर्खियों में आए संवेदनशील मुद्दे पर आधारित एक प्रोजेक्ट को लेना काफी चुनौती भरा था. जिसने मुझमें एक कहानीकार को तैयार और संतुष्ट किया. यह देखना सुखद है कि फिल्म दर्शकों के दिलों में वर्षों से बसी हुई है. इन बातों ने निश्चित रूप से मेरे दृढ़ विश्वास को बढ़ावा दिया कि मैं हर प्रोजेक्ट के साथ अपनी सीमाओं को चुनौती देता रहूं.'
मनोरंजन /शौर्यपथ/
एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांदेकर बीते शनिवार के दिन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस नए नवेले जोड़े ने हाल ही में मीडिया के सामने शिरकत की तो दोनों ट्विनिंग करते हुए नजर आए. असर में दोनों ही लाइट पिंक फ्लोरल आउटफिट में दिख रहे हैं. शिबानी इस लुक में पेल पिंक फ्लोरल एंब्रोइडरी वाली साड़ी और हैवी जूलरी पहने नजर आ रही हैं. शिबानी ने बालों को स्टाइल करते हुए लो बन में बांधा हैं और काफी लाइट मेकअप किया है और शिबानी के ब्लाउज के फुल स्लीव्स नेट और एंब्रोइडरी वाले पैटर्न के हैं. वहीं, फरहान ने इसी कलर का कुर्ता-पाजामा और वेस्ट पहना है. बिना किसी दोराय दोनों साथ में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं.
शादी में फरहान ब्लैक पैंटसूट और शिबानी रेड ड्रेस में नजर आई थीं. रेड और ब्लैक भी बेहद खास कलर कोंबिनेशन है जिसमें ये कपल एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करता नजर आया. जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला की प्रॉपर्टी पर शादी की रस्में पूरी हुई थीं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह रवाना हुई. कि 200 से अधिक सीटों की क्षमता वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है. यह वापसी में आज रात दिल्ली में उतरेगा.
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीयों की भलाई हमारी भी प्राथमिकता है.
भारत सरकार द्वारा एयर बबल व्यवस्था के तहत यूक्रेन से आने-जाने वाली उड़ानों की संख्या पर प्रतिबंध हटाने के एक दिन बाद, एयर इंडिया ने 18 फरवरी को घोषणा की थी कि वह इस महीने भारत और यूक्रेन के बीच तीन वंदे भारत मिशन उड़ानें संचालित करेगी.
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने ट्विटर पर बताया था कि वह भारत और यूक्रेन के बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को तीन उड़ानें संचालित करेगी.
विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जरूरी सूचना एवं मदद उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एक कंट्रोल रूम स्थापित किया था. इसके अलावा, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने पूर्वी यूरोपीय देश में भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी स्थापित की है.
यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को रोकने के प्रयासों को तब एक गंभीर झटका लगा जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में यूक्रेन के विद्रोही नेताओं के साथ पारस्परिक सहायता और मैत्री समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
इसके बाद सरकारी टीवी चैनल पर पुतिन ने कहा "मेरा मानना है कि डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक की स्वतंत्रता और संप्रभुता को तुरंत मान्यता देने के लिए एक लंबे समय से लंबित निर्णय लेना आवश्यक था." इसके साथ ही रूस ने अपनी सेना को पूर्वी यूक्रेन में "शांति मिशन" शुरू करने का भी आदेश दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूसी 'शांति-रक्षक बल' डोनेट्स्क में आगे बढ़ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी कदम की निंदा की है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर से बात की है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के खिलाफ पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है और अंतरराष्ट्रीय समर्थन मांगा है.
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने लुगांस्क, डोनेट्स्क के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं, जबकि रूस पर तुरंत प्रतिबंध नहीं लगाए हैं.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में कहा कि रूसी संघ के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है. इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है.
अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने संयुक्त राष्ट्र में 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में कहा, "रूस की कार्रवाइयों के परिणाम पूरे यूक्रेन, पूरे यूरोप और दुनिया भर में भयानक होंगे."अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन के दो विद्रोही और अलगाववादी इलाकों को स्वतंत्र मान्यता देना क्षेत्र में युद्ध को भड़काने का बहाना है.
पणजी /शौर्यपथ /
गोवा के तृणमूल कांग्रेस प्रमुख किरण कंडोलकर ने दावा किया कि उनके राजनीतिक सलाहकार ने पिछले सप्ताह हुए विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी उम्मीदवारों को छोड़ दिया. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंडोलकर ने कहा कि वह TMC की गोवा इकाई के प्रमुख के पद को नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन आई-पैक और प्रशांत किशोर की टीम से नाराज थे.
तृणमूल कांग्रेस और आई-पैक के बीच पिछले कुछ वक्त से दरार की अटकलें लग रही हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आई-पैक ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की मदद की थी.
उन्होंने दावा किया कि गोवा में तृणमूल के ज्यादातर उम्मीदवारों ने महसूस किया कि उन्हें आई-पैक ने छोड़ दिया है. उन्होंने कहा, " तृणमूल की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए सभी उम्मीदवारों के पास आई-पैक के साथ कुछ न कुछ मुद्दे हैं. जब उम्मीदवारों ने मुझे प्रशांत किशोर और उनकी आई-पैक टीम के साथ अपने मुद्दों के बारे में बताया तो मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस मामले पर चर्चा की. जिन्होंने मुझे सलाह दी कि तृणमूल कांग्रेस के गोवा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दो."
उन्होंने कहा, "मैं तृणमूल गोवा प्रमुख के रूप में नहीं छोड़ रहा हूं, लेकिन मैं प्रशांत किशोर और आई-पैक की टीम से निराश हूं." उन्होंने कहा कि मतदान पर चर्चा के लिए मंगलवार को पार्टी के सभी उम्मीदवारों की एक बैठक बुलाई गई है.
तृणमूल कांग्रेस ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ मिलकर गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ा था. गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ था और 10 मार्च को मतगणना होगी. कंडोलकर ने एल्डोना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जबकि उनकी पत्नी कविता ने तृणमूल के टिकट पर थिविम से चुनाव लड़ा था.
शिवमोगा /शौर्यपथ/
बजरंग दल के 28 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या के संबंध में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और वे शिवमोगा के निवासी हैं. कर्नाटक के शिवमोगा के भारती नगर इलाके में रविवार रात कार में आए कुछ अज्ञात लोगों ने हर्ष नामक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस को शक है इसमें सात लोग शामिल थे. सूत्रों ने बताया, “उनकी, जनीतिक और सामाजिक संगठनों से सांठगांठ की पड़ताल की जा रही है.”
तनावग्रस्त माहौल को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा यहां धारा 144 लागू कर दी गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के तीन दल बनाए गए हैं.
घटना के बाद सोमवार को मृतक की शवयात्रा के दौरान शहर में आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं जिनमें एक फोटो पत्रकार और एक महिला पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए. कर्नाटक के मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा और केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे ने हर्ष की हत्या के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है और एनआईए से जांच करवाने की मांग की है.
ईश्वरप्पा इसी जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हर्ष की हत्या के पीछे “मुसलमान गुंडों” का हाथ है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष ने कहा कि हर्ष ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब का विरोध किया था इसलिए जिहादी चरमपंथियों ने उसकी हत्या कर दी.
रायपुर /शौर्यपथ /
शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज महासमुन्द जिले के प्रसिद्ध सिरपुर भ्रमण के दौरान सपरिवार वहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। डॉ. डहरिया ने सिरपुर के प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर तथा अन्य पुरातत्विक धरोहरों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सकुन डहरिया सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ
परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिला को महत्वपूर्ण सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय में रिसदा बायपास स्थित बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में स्थायी जिला परिवहन अधिकारी एवं नवीन परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा की।
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में परिवहन का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। राज्य में परिवहन प्रणाली को सुव्यवस्थित करने और इसे मजबूत बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक नई सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत वाहन मालिक बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक और सुविधा दी गई है। इसके तहत वाहन मालिक ओवर डाइमेन्शन गाड़ियों के लिए फीस का भुगतान कर ऑनलाइन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा तुंहर सरकार तुंहर द्वार नामक महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को घर बैठे परिवहन संबंधी 22 सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
परिवहन मंत्री अकबर ने इस दौरान राज्य सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आम जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसलिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरूआत की गई है। आज गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की खरीदी कर लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही हम वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता से जैविक कृषि की ओर बढ़ रहे है, जो पर्यावरण संतुलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह जहां पहले सात वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी। हम उसे बढ़ाकर 61 कर दिए है। भारत सरकार ने भी इसकी प्रशंसा करते हुए 11 राष्ट्रीय पुरस्कार से छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मानित किया है। भारत में लगभग 78 प्रतिशत वनोपज की खरीदी में योगदान अकेला छत्तीसगढ़ का ही है।
इस मौके पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू जी,चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर, नगर के वरिष्ठ नागरिक विद्याभूषण शुक्ल, सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन, गौरव प्रसाद सिंह, राजीव लोचन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, सुमित्रा धृतलहरे, जनपद पंचायत सदस्य आर्यन शुक्ला, पार्षद रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंभीर ठाकुर द्वारा किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
