
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत /शौर्यपथ /
को सही मायने में एक सुपर फूड कहा जा सकता है जो पचने के आसान होने के बावजूद कमाल के गुण औऱ पोषण समेटे हुए है. बस शर्त इतनी है कि आप इसका सेवन सही समय पर करें. वैसे अलग-अलग लोगों की तासीर भी अलग-अलग होती है, लेकिन आमतौर पर रात के समय दही न खाया जाए तो बेहतर होता है. रात के वक्त दही खाने से कई लोगों को सर्दी, खांसी, कफ या एलर्जी की समस्या हो जाती है. अगर आप दही के गुणों का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो इसे अपने ब्रेकफास्ट या फिर लंच का जरूरी हिस्सा बना सकते हैं. आईए जानते है दही का सेवन हमें कौन-कौन सी परेशानियों में राहत दिलवा सकता है.
दही खाएंगे इस समय तो मिलेंगे इतने फायदे
इनडाइजेशन और पेट की समस्याएं
दही में हेल्दी बैक्टीरिया प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो आंतों की सफाई कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं. दही का सेवन लिवर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि दस्त, अपच, गैस, एसिडिटी जैसी किसी भी परेशानी में दही या दही से बनी छाछ के सेवन की सलाह दी जाती है.
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
दही में कैल्शियम पाया जाता है. कैल्शियम हमारे हड्डियों और दांतों के लिए बेहद जरूरी है. यही वजह है कि दही के सेवन से ये मजबूत होते हैं. इसके अलावा दही में फास्फोरस की मात्रा भी होती है. फास्फोरस भी हड्डियों के लिए जरूरी है. इससे अर्थराइटिस जैसी बीमारियों को रोकने में भी मदद मिलती है.
दिल की सेहत के लिए भी है बेहतर
दही को गुड फ्रेंड ऑफ हार्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा. ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है. ब्लड प्रेशर के लिए भी इसका सेवन बेहतर माना जाता है. जाहिर है कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल में रहने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
नेटफ्लिक्स ने अपनी रिवेंज थ्रिलर फिल्म 'थार' की घोषणा कर दी है. इस फिल्म में बाप बेटे की जोड़ी नजर आएगी. पश्चिमी नोयर शैलियों से प्रेरित 'थार अस्सी के दशक की कहानी है. यह कहानी सिद्धार्थ यानी हर्षवर्धन कपूर की है. पुष्कर में नौकरी के लिए शिफ्ट होने के बाद, सिद्धार्थ अपने अतीत का बदला लेने के लिए सफर पर निकल पड़ता है. रिवेंज नोयर थ्रिलर में अनिल कपूर हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक जैसे कलाकार हैं और राज सिंह चौधरी के निर्देशन में पहली फिल्म है, जिन्होंने फिल्म लिखी भी है.
केएफसी नेटवर्क और नेटफ्लिक्स ने मिलकर 'थार को बनाया है. फिल्म के निर्माता और एक्टर अनिल कपूर कहते हैं, 'हमने थार के साथ जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और कई कारणों से फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं. यह राजस्थान में स्थापित एक नोयर थ्रिलर है जो क्लासिक वेस्टर्न शैली की है, जो भारतीय सिनेमा और दर्शकों के लिए पहली बार पेश की गई है. स्क्रीन पर हम हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख की ताजा जोड़ी देखते हैं और ऑफ-स्क्रीन हम निर्देशक राज सिंह चौधरी को महत्वाकांक्षी, जोखिम लेने वाले नवोदित कलाकारों की एक टीम के साथ जादू करते हुए देखते हैं. अभिनेता और निर्माता के रूप में, मैंने हमेशा नई सामग्री के साथ आगे बढ़ाने और यथास्थिति को तोड़ने की कोशिश की है.'
नेटफ्लिक्स इंडिया की निदेशक, फिल्म्स और लाइसेंसिंग प्रतीक्षा राव ने कहा, 'नेटफ्लिक्स में, हम अपने सबस्क्राइबर्स की तरह ही फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं. हम अनूठी कहानी के लिए राज की दृष्टि की ओर आकर्षित हुए थे, और एकेएफसी के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित थे.'
रायपुर /शौर्यपथ/
समग्र शिक्षा के अंर्तगत भारत शासन की महत्वाकांक्षी योजना समावेशी शिक्षा संचालित हुए जिसमें दिव्यांग बच्चों को बाधारहित वातावरण तैयार कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रयास किया जाता है। सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के आधार पर परीक्षा में समुचित व्यवस्था प्रदान करने के लिए राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह वर्चुअल आयोजन छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और समग्र शिक्षा द्वारा संयुक्त से किया गया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2021-22 में सामान्य विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं में 1497 एवं कक्षा 12वीं में 631 कुल 2128 विशेष आवश्यकता वाले बच्चें बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होगें। छत्तीसगढ़ माध्यमिक मंडल रायपुर के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में समस्त जिलो के सम्मिलित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये हितग्राही बच्चों को अनिवार्यतः लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। बताया गया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को छूट एवं सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन की तिथि में 21 फरवरी 2022 तक तिथि में वृद्धि की गई, पूर्व में यह तिथि 15 फरवरी थी। मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थी पढ़ाई की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पायें है, जबकि इनमें प्रतिभा होती है, इनके प्रतिभा को उभारने के लिए शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए बेबीनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक समावेशी शिक्षा सीमा गौरहा के द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को यह अवगत कराया गया कि दिव्यांग बच्चों को परीक्षा में प्राप्त होने वाली छूट एवं सुविधा का लाभ सभी कक्षाओं के दिव्यांग बच्चों को यथासंभव दिया जाए। सहायक प्राध्यापक श्री प्रदीप साहू द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली समस्त छूट एवं सुविधाओं का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया गया।
वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के संयुक्त संचालक समग्र शिक्षा संजीव श्रीवास्तव, विशेष शिक्षा सलाहकार सत्य राज अय्यर, श्यामा तिवारी एवं समस्त जिलों के प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, संकुल समन्वयक, दिव्यांग बच्चों के पालक-अभिभावक एवं बच्चे सम्मिलित हुए। प्रस्तुतीकरण के पश्चात् प्रतिभागियों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों के दिव्यांग छा़त्रों की गतिविधियों को विडियों के माध्यम से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम का यू.ट्यूब लिंक में प्रसारण किया गया।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने गौठानों में पशुधन के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने वाले राज्य के किसान भाईयों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी अपील का राज्य के किसान भाईयों ने न सिर्फ मान रखा है, बल्कि इस साल पराली भी नहीं जलाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के किसान भाईयों ने अभी तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा का दान गौठान में पशुधन के चारे के लिए प्रबंध के लिए किया है, यह खुशी की बात है।
यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल एवं कृषि मंत्री चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों को पैरादान करने और खेतों में पराली न जलाने की अपील की थी। उन्होंने किसानों के नाम जारी अपील में कहा था कि पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को पैरा-दान करें। इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी। रायपुर संभाग के किसानों द्वारा अब तक गौठानों को तीन लाख 69 हजार 600 क्विंटल, दुर्ग संभाग के किसानों द्वारा 3 लाख 80 हजार 361, बिलासपुर संभाग की गौठानों में 6 लाख 10 हजार 765, सरगुजा संभाग में 74 हजार 787 तथा बस्तर संभाग के किसानों द्वारा गौठान समितियों को 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल पैरादान किया गया है। राज्य के गौठानों को इस प्रकार किसानों द्वारा दान किए गए 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा का मूल्य लगभग 31 करोड़ 35 लाख रूपए है।
रायपुर /शौर्यपथ/
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सकरी कोरासी के कबीर आश्रम में पारख सिद्धांत के प्रमुख प्रवर्तक संत पूज्य धर्मेन्द्र साहेब जी के सत्संग में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सकरी कोरासी कबीर आश्रम में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह आयोजित किया जाता है। डॉ. डहरिया ने समारोह को सम्बोधित किया और सकरी कोरासी मुख्य मार्ग से आश्रम तक कांक्रीट रोड एवं आश्रम प्रांगण में शैड निर्माण बनाये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, सकुन डहरिया, दुर्गा राय, कोमल साहू, शिवानंद साहू, नंदू साहू और सरपंच नारायण प्रसाद साहू सहित अभिलाष देव पारख सत्संग समिति के सदस्य मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नरवा विकास कार्यक्रम:
राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम’’ के अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में 160 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृति दी गई है। इसमें 01 हजार 829 किलोमीटर लंबाई वाले 863 छोटे बड़े नालों के 4.84 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में 12 लाख 24 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन संरचनाओं में से अब तक 140 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 12 लाख 697 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
नरवा विकास कार्यक्रम:
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। इसके लिए वन मंत्री अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकरात्मक वनरोपण, निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) मद से बनने वाली इन जल संग्रहण संरचनाओं से वनांचल में रहने वाले लोगों और वन्य प्राणियों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही नाले में पानी का भराव रहने से आस-पास की भूमि में नमी बनी रहेगी। इससे खेती-किसानी में सुविधा के साथ-साथ आय के स्रोत और हरियाली में भी वृद्धि होगी।
नरवा विकास कार्यक्रम:
इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 के अंतर्गत दुर्ग वृत्त में 11 करोड़ 56 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से निर्माणाधीन 79 हजार 293 संरचनाओं में से अब तक 69 हजार 442 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह बिलासपुर वृत्त अंतर्गत 43 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 6 लाख 80 हजार 329 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से अब तक 35 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 6 लाख 68 हजार 609 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। रायपुर वृत्त अंतर्गत 17 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 56 हजार 454 संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 15 करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 56 हजार 421 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
नरवा विकास कार्यक्रम:
इसी तरह जगदलपुर वृत्त अंतर्गत 17 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 2 लाख 78 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से अब तक 16 करोड़ 66 लाख रूपए की राशि व्यय कर समस्त 2 लाख 78 हजार संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सरगुजा वृत्त अंतर्गत 36 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से निर्माणाधीन 1 लाख 18 हजार संरचनाओं में से अब तक 1 लाख 17 हजार संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। कांकेर वृत्त अंतर्गत 15 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से निर्माणाधीन 2 हजार 626 संरचनाओं में से अब तक 2 हजार 621 संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है। बिलासपुर वृत्त अंतर्गत अचानकमार टायगर रिजर्व क्षेत्र में स्वीकृत 10 करोड़ रूपए की राशि से निर्माणाधीन 6 हजार 85 संरचनाओं में से अब तक 5 हजार 578 संरचनाओं को पूर्ण कर लिया गया है।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कवि, स्क्रीनराइटर और लेखक जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांजेकर की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि दोनों की शादी मुंबई के खंडाला स्थित फार्महाउस में हो रही है. वहीं हाल ही में शादी की रस्मों के बीच दोनों की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स के इन तस्वीरों पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं.
बता दें कि शादी की वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिबानी बेहद ही खूबसूरत लाल रंग के गाउन में नजर आ रही हैं. वहीं खुले बाल और उनका अंदाज बाकियों से एक दम हटके है. शिबानी की तस्वीर देख फैंस भी उनके आउटफिट की तारीफ कर रहे हैं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा वाह, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ये एकदम हटके है. वहीं फरहान अख्तर काले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं.
कई मेहमान हुए शामिल
शादी में कई मेहमान नजर आए. मेहमानों की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन, मां पिंकी, शाहरुख खान, जैसे कई अन्य बड़े सितारे नजर आए. इनके अलावा शिबानी के घर में उनकी बहन अनुषा दांडेकर नजर आईं.
कौन हैं शिबानी
बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं शिबानी. उनके बारे में बताएं तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एंकर अमेरिकन चैनल से की थी. इसके अलावा शिवानी आईपीएल के एक सीजन को भी होस्ट कर चुकी हैं. वे खतरों के खिलाड़ी और कई शोज़ में हिस्सा भी ले चुकी हैं. इसके अलावा मॉडलिंग भी करती हैं. सोशल मीडिया पर शिवानी को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो गया है. रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है. इस बीच यूपी सरकार ने फैसला किया है कि आज से नाइट कर्फ्यू को हटा लिया जाएगा. ऐसा निर्णय कोरोना के घटते मामलों को लेकर लिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था. लेकिन जब प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो गए हैं, तो इसे हटाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने राज्य के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देश भी दिया है.
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 842 नए मामले सामने आए हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है. इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739 है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
कोरोना के घटते मामलों को लेकर कई राज्यों ने पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है. गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के छह शहरों में लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू 19 फरवरी से समाप्त करने, जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में इसे और एक सप्ताह तक लागू रखने का फैसला लिया है. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर और गांधीनगर में 19 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी नहीं होगा.
वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 25 फरवरी तक रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में दिन में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया. जम्मू-कश्मीर राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को करीब छह महीने बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू वापस लेने और शैक्षणिक संस्थाओं में चरणबद्ध तरीके से सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने का ऐलान किया है
मनरेगा में कर रहा है जगमोहन मेट का कार्य
बलरामपुर /शौर्यपथ/
जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत केसारी झगराहीपारा में रहने वाले आदिवासी किसान सगुनाथ सिंह धुर्वे का छोटा पुत्र 25 वर्षीय जगमोहन सिंह है। जिसका कद मात्र 3.5 फीट होने के कारण आसपास के सभी लोग उसे जानते तो हैं। किन्तु जगमोहन को उसके अनुकूल रोजगार नहीं मिल पाने से परेशान रहता था। लेकिन “कहते हैं कि कद छोटा हुआ तो क्या हुआ काम तो बड़ा करता है” इसी वाक्य को चरितार्थ कर रहा है 3.5 फीट के छोटे कद का 25 वर्षीय आदिवासी युवा जगमोहन। चूंकि 08 सदस्यों वाले संयुक्त परिवार होने एवं सीमित आमदनी होने के कारण परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जुझ रहा था। ऐसे में जगमोहन को कुछ न कुछ काम करने का दबाव हमेशा बना रहता था। 10वीं तक पढ़ा-लिखा जगमोहन पर ग्राम पंचायत की नजर पड़ी और ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया कि यदि जगमोहन को मनरेगा कार्यों में मेट के लिए नियोजित करें तो उसकी बेरोजगारी को आसानी से दूर किया जा सकता है। मनरेगा मेट के लिए जगमोहन तैयार भी हो गया। विगत 03 माह से जगमोहन मनरेगा मेट का कार्य बड़ी ईमानदारी से कर रहा है। समय पर श्रमिकों से चर्चा कर कार्य में नियोजित करना, मस्टरोल एवं अन्य पंजी संधारण करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया। जगमोहन से बात करने पर उसने कहा कि मेरे छोटे कद के कारण मुझे कोई काम नहीं मिलता था और न ही आमदनी का कोई स्त्रोत था, परन्तु मनरेगा ने हमारी किस्मत ही बदल दिया। मुझे बिना बाहर गये गांव में मेरे अनुकूल मेट कार्य का रोजगार भी मनरेगा के द्वारा मिल गया मैं बहुत खुश हूं। जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सीईओ वेदप्रकाश पाण्डेय बताते हैं कि आज वाड्रफनगर क्षेत्र में मनरेगा से केवल सामान्य श्रमिकों को ही नहीं बल्कि वंचित वर्गों जैसे बौना, विकलांग, विधवा, निराश्रितों को भी समान रूप से रोजगार मुहैया कराया जा रहा है ताकि उनके आमदनी में वृद्धि भी हो और समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. बॉलीवुड में शादी की एक बार फिर से धूम है. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद आज फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की वेडिंग हो रही है, जो इस समय चर्चा में है. फैन्स एक और शादी का इन दिनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और वह है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी. यह बात तो जगजाहिर है कि आलिया और रणबीर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों शादी कब कर रहे हैं, इस बात को लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है. हालांकि रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पैपराजी से शादी पर बात करते हुए दिख रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के एक इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप रणबीर कपूर को देख सकते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रणबीर कपूर निकल रहे होते हैं तो पैपराजी उनसे कहती है कि शादी में मिलते हैं. तो रणबीर इस पर कहते हैं- 'किसके?', जिस पर पैपराजी कहती है लव सर की शादी पर और सब हंसने लगते हैं. वैसे देखा जाए तो रणबीर शादी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते, ऐसे में उनका यह सेंस ऑफ ह्यूमर लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है वे उनके इस जवाब की खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
