
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सीएम केजरीवाल ने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है. लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आज 10% कोरोना संक्रमण दर दर्ज होगी. 15 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम 30% संक्रमण दर दर्ज हुई थी. पिछले 10 दिनों में संक्रमण दर 20% तक घट गई है. यह सब टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की वजह से हुआ है. दिल्ली में 100% लोगों को पहला डोज़ और 82% लोगों को दोनों डोज़ वैक्सीन के लग चुके हैं. दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बात कही.
साथ ही उन्होंने कहा, कोरोना बढ़ता है तो पाबंदियां लगानी पड़ती है, लोगों को तकलीफ़ होती है. लेकिन भरोसा रखें कि जितनी ज़रूरत होती है उतनी पाबंदियां लगाते हैं. जल्द ही हम प्रतिबंधों को हटाने और आपके जीवन को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश करेंगे. उस दिशा में सारी कोशिश होगी.
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि कि पिछले हफ़्ते मुझसे कुछ व्यापारी मिले और ऑड इवन/वीकेंड कर्फ़्यू हटाने की मांग की. उप राज्यपाल को प्रस्ताव भेजे हैं, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव नहीं माने. LG साहब बहुत अच्छे हैं उन्हें आपकी सेहत की चिंता है. हम और LG साहब मिलकर जल्द से जल्द पाबंदियां हटाएंगे.
बता दें, सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नये मामले दर्ज किए गए थे. और एक दिन में कोरोना से 30 और मरीजों की मौत हो गई. जबकि संक्रमण दर गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई. दिल्ली में 13 जनवरी को एक दिन में सर्वाधिक 28,867 मामले दर्ज किये गये थे और इसके बाद मामलों में कमी आ रही है.
सरकार और ग्रामीणों के बीच भरोसे का पुल
अब उफनती इन्द्रावती नदी नहीं रोक सकेगी रास्ता
वर्षों के सपनों का छिंदनार पुल बनने से ग्रामीणों की राहें हुई आसान, अंदरुनी इलाकों में पहुंचने लगी बुनियादी सुविधाएं
रायपुर /शौर्यपथ/
सरकार और ग्रामीणों के बीच भरोसे का पुल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार में इन्द्रावती नदी पर 38 करोड़ 74 लाख 26 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल को 25 जनवरी को जनता को समर्पित करेंगे। इस नवनिर्मित पुल की लम्बाई 712 मीटर और 8.40 मीटर है। इस पुल के बन जाने से अब छिंदनार इलाके के ग्रामीणों का रास्ता उफनती इन्द्रावती भी नहीं रोक सकेगी। पुल न होने की वजह बरसात के दिनों में इन्द्रावती नदी के उस पार स्थित कई गांवों का जन-जीवन और आवागमन पूरी तरह थम जाता था, इस पुल के निर्माण से लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलने लगी है। इन्द्रवती नदी के पार के नक्सल प्रभावित ग्राम चेरपाल, तुमरीगुण्डा, पाहुरनार, कौरगांव सहित अन्य गांव में विकास और बुनियादी सुविधाओं की पहुंच तेज हुई है जिससे लोगों के जीवन में एक नया बदलाव दिखाई देने लगा है। पुल निर्माण का वर्षों पुराना सपना पूरा होने से इन्द्रावती नदी के उसपार के गांव में उत्सव और हर्ष का माहौल है।
वर्षों के सपनों का छिंदनार पुल बनने से ग्रामीणों की राहें हुई आसान, अंदरुनी इलाकों में पहुंचने लगी बुनियादी सुविधाएं
इंद्रावती नदी पर पुल बनने से गांवों के विकास की गति तेज हुई है। बुनियादी सुविधाओं की पहुंच बढ़ी है। जन-जीवन सहज हुआ है। गौरतलब है कि इन्द्रावती नदी में बरसात के दिनों में बाढ़ आने पर ग्रामीणों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। पुल बन जाने से अब पार के गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास में तेजी आई है। गांवों में बिजली भी पहुंच गई है। तुमरीगुंडा ग्राम पंचायत में 2 करोड़ की लागत से 18 पारों में 18 ट्रांसफार्मर लगाकर शतप्रतिशत घरों को विद्युतीकृत किया गया है, जिससे 410 हितग्राहियों को लाभान्वित हुए हैं। इन्द्रावती नदी के उस पार स्थित सभी गांवों के घरों में बिजली पहुंचाने के लिए 3 करोड़ 91 लाख रूपए की स्वीकृत दी गई है, जिससे पाहुरनार गांव के विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। चेरपाल गांव में विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत अंदरूनी इलाके के गांव में हर घर-नल से जल पहुंचाने के काम में भी तेजी आई है।
अब उफनती इन्द्रावती नदी नहीं रोक सकेगी रास्ता 91 लाख रूपए की स्वीकृत दी गई है91 लाख रूपए की स्वीकृत दी गई है
जिला प्रशासन द्वारा गांव में शिविर लगाने और ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने में गति आई है। इन्द्रावती नदी पार के गांवों में 632 हितग्राहियों का श्रम कार्ड बनाया जा चुका है, जिससे उन्हें कई योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान हुई है। गांव में अब आवश्यकता के अनुरूप 108 संजीवनी एक्सप्रेस एवं 102 महतारी एक्सप्रेस धड़ल्ले से आने-जाने लगी हैं। डॉ खूबचंद बघेल आयुष्मान योजना अंतर्गत लगभग 2829 लोगों का आयुष्मान कार्ड तथा 45 दिव्यांगजनो को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए लोगों को टीका लगा दिया गया है। पुल बन जाने से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ देने और दिलाने के लिए शासन और जनता के बीच की दूरी मिटी है। सिंचाई एवं फसल उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। इन्द्रावती नदी के उस पार स्थित ग्राम पंचायतो में कुल 1656 लोगों को राशनकार्ड का लाभ मिलने लगा है। दन्तेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नारायणपुर जिले के 356 हितग्राही को राशन दन्तेवाड़ा से प्रदान किया जा रहा है। इन्द्रावती पर पुल निर्माण से समग्र विकास को गति और ग्रामीणों का जीवन गतिशील हुआ है।
धर्मेंद्र ने हाल ही में बेटे बॉबी देओल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनका पालतू जानवर भी नजर आ रहा है. बॉबी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैन काफी पसंद भी करते हैं. वहीं कोरोना काल में धर्मेंद्र अपने फैंस को सुरक्षित रहने का संदेश भी लगातार देते रहे हैं. धर्मेंद्र ने हाल ही में बेटे बॉबी देओल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ उनका पालतू जानवर भी नजर आ रहा है. बॉबी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉबी देओल की ये तस्वीर शेयर की है.
इस तस्वीर में बॉबी अपने पालतू कुत्ते को गोद में बड़े प्यार से लेकर बैठे हैं. तस्वीर को पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने फैंस से एक सवाल पूछा है. कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है, 'कहना मुश्किल है, कौन ज्यादा मासूम लग रहा है'. वहीं नीचे कमेंट बॉक्स में धर्मेंद्र ने लिखा है. 'कोरोना डेज, खामोशी.. हा हा'. ऐसा लग रहा कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए आज कल धर्मेंद्र घर में ही रहना पसंद कर रहे हैं. फैंस बॉबी की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर धर्मेंद्र के सवाल का जवाब भी दे रहे हैं.
धर्मेंद्र के एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'दोनों ही बराबर मासूम दिख रहे हैं'. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है, 'बॉबी ज्यादा मासूम हैं'. बता दें कि वेब सीरीज 'आश्रम' (Ashram) की जबरदस्त कामयाबी के बाद एक बार फिर से बॉबी देओल लाइमलाइट में आ गए हैं. वेब सीरीज 'आश्रम' के पहले सीजन के सुपरहिट होने के बाद इसका दूसरा सीजन बेहद सफल रहा और अब तीसरे सीजन की तैयारियां भी चल रही हैं. फैंस 'आश्रम' में बॉबी के दमदार अभिनय और लुक की खूब सराहना कर रहे हैं.
योगी ने अखिलेश यादव के समाजवादी होने और उनकी शिक्षा-दीक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं. तमंचावादी कहकर योगी ने अखिलेश को दंगाई और हिंसक ठहराने की कोशिश की है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर नया हमला बोला है और उन्हें 'तमंचावादी' करार दिया है. उन्होंने अखिलेश यादव के समाजवादी होने और उनकी शिक्षा-दीक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं. तमंचावादी कहकर योगी ने अखिलेश को दंगाई और हिंसक ठहराने की कोशिश की है.
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया है, "जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है. उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए. वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है."
आम नागरिकों से टीका लगवाने एवं कोविड गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करने का किया अपील
जशपुरनगर /शौर्यपथ/
73 वर्षीय नंदकिशोर गुप्ता ने लगवाया प्रीकॉशन डोज का टीका
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 वर्ष से ऊपर के हितग्राहियों जिनका द्वितीय डोज के टीके को 9 माह या 39 सप्ताह पूर्ण हो चुका है उन्हें प्रीकॉशन डोज का टीका लगाया जा रहा है। यह टीकाकरण जशपुर के जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जा रहा है। प्रीकॉशन डोज लगवाने के लिए ऑनलाईन पंजीयन करवाया जा सकता है साथ ही लाभार्थी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग शत प्रतिशत पंजीयन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाभियान चलाकर व अधिक से अधिक सेशन आयोजित कर लोगों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के आयुष विंग में जशपुर नगरीय क्षेत्र के बाजारडाड़ निवासी 73 वर्षीय नंदकिशोर गुप्ता ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर अपना प्रीकॉशन डोज का टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सजगता उपायों का गंभीरता से पालन के साथ ही टीकाकरण भी महत्वपूर्ण है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इससे हमारे शरीर को कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी। हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। लाभार्थी श्री नंदकिशोर ने आम नागरिकों से प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन का कोरोना महामारी के नियंत्रण में अपना सहयोग प्रदान करने एवं सभी पात्र हितग्राहियों को अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका अनिवार्य रूप से लगवाने की अपील की है।
हाई स्कूल कछार में मनाया गया बालिका दिवस
प्रतियोगिता का हुआ ऑनलाइन आयोजन
रायगढ़ /शौर्यपथ/
हाई स्कूल कछार में मनाया गया बालिका दिवस
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हायर सेकेण्डरी कछार द्वारा आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंद्ध शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार में ऑनलाइन के माध्यम से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वेबिनार के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवक और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए और विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिता में भाग लिया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है, बेटी घर की आन है, बेटी घर की मान है, माँ पिता की अभियान है बेटी, बालिकाओं की सामाजिक स्थिति, विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं की भूमिका आदि विषयवस्तु पर पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली भाषण, कविता एकल और समूह नृत्य और गायन के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर ऑनलाइन के माध्यम से विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेटियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर आकर्षक रंगोली बनायी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी.सी.बघेल ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को प्रोत्साहित कर उनका सम्मान किया। बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पटेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ते हुए ऊँची उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया। सभी शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने खुद को बालिका होने पर गर्व महसूस करते हुए हम भी किसी से कम नहीं उक्त उदगार कही। संकुल समन्वयक शशि कुमार डनसेना ने भारत में प्रथम महिलाओ के बारे में और 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के कारण को बताते हुए बालिकाओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनायें देते हुए हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र कोर्चे सर ने सभी स्वयंसेवकों एवं बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिकाओं दिवस के शुभ अवसर पर बताया कि खेल के क्षेत्र में भी बालिकाए विविध खेलो में अपना स्थान एवं पहचान बनाकर अपने देश का मान एवं सम्मान बढ़ा रही है।
मुरलीधर पटेल व्याख्याता ने सभी बालिकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हर क्षेत्र मे आगे बढ़कर देश सेवा, समाज सेवा करने हेतु प्रेरित किया। योगेश सिदार विज्ञान सहायक शिक्षक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बालिकाओं को हार्दिक वधाई एवं शुभकामनायें दी। इस अवसर पर स्कूल के समस्त टीचर एवं समस्त स्टॉफ , सभी स्वयं सेवक एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिए। प्राचार्य बघेल ने सभी महिला शिक्षिकाओं को पेन पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार कि घोषणा की।
सभी परियोजना में हर्षोल्लास से बालिका दिवस मनाया गया
सुकमा /शौर्यपथ/
सभी परियोजना में हर्षोल्लास से बालिका दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुपोषण केन्द्र दोरनापाल में परियोजना स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 20 से 22 जनवरी 2022 तक दोरनापाल परियोजना के सभी सेक्टरों के कन्या शालाओं में सेक्टर स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 जनवरी को उक्त सभी सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय विजेताओं का परियोजना स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी शालेय एवं शाला त्यागी बालिकाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में राजेश बघेल जिला समन्वयक द्वारा कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु व्याख्यान दिया गया। महेश झरकर जिला समन्वयक (सेन्टर फार कैटालाईजिंग चेंज) द्वारा बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माडवी देवा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोन्टा ने की। मुख्य अतिथि बबीता मंडावी अध्यक्ष नगर पंचायत दोरनापाल थे। साथ ही वार्ड पार्षद शिव कुमार भारती एवं पुनेम हुर्रा सहित परियोजना अधिकारी मोहम्मद इमरान अख्तर, पर्यवेक्षक सरोज कुंवर, पुष्पजयंति ग्वाल, लाखेश्वरी जगत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, परिवर्तन वाहक बालिकाएं, किशोरी बालिकाएँ एवं सुपोषण केन्द्र के हितग्राही उपस्थित थे।
पोटाकेबिन बालाटिकरा पाकेला में आयोजित परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर सह राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही दो गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं दो बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बालिकाओं को बाल-विवाह का बहिष्कार करने एवं सही उम्र में विवाह करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही साफ सफाई में ध्यान रखने, कोविड दिशा निर्देशों का पालन करने, मास्क लगाने ,बार बार साबुन से हाथ धोने एवं दो गज दूरी रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। यह दिन हमें प्रजातांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए जागरूक करता है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और और मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।
देश विदेश /शौर्यपथ/
हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'टर्मिनेटर' फेम एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर शुक्रवार को मल्टी-कार एक्सिडेंट का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सिडेंट में एक महीला को गंभीर चोटें आईं हैं। हालांकि, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को कोई चोट नहीं आई है। इस मल्टी-कार एक्सिडेंट के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक्सिडेंट किसी फिल्म के भयानक स्टंट को देखने जैसा लग रहा था।
हादसे में SUV कार के एयरबैग खुल जाने के कारण अर्नोल्ड को नहीं आई कोई चोट
लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट के ऑफिशियल ड्रेक मैडिसन ने सूत्र को बताया, "शाम 4:35 बजे सनसेट और एलेनफोर्ड चौराहे पर 4 कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला को गंभीर चोटें आईं। जिसे हादसे के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस हादसे में कैलीफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को SUV कार के अंदर एयरबैग खुल जाने के कारण कोई चोट नहीं आई। 74 साल के अर्नोल्ड अपनी ब्लैक युकोन कार चला रहे थे। वहीं महिला रेड कलर की टोयोटा प्रियस में सवार थीं।
यह कार एक्सिडेंट अर्नोल्ड की गलती के कारण हुआ है: लॉ एनफोर्समेंट सोर्सेस
वायरल फोटोज और वीडियोज में देखा जा सकता है कि अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को कोई चोट नहीं आई है। एक्टर के रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि अर्नोल्ड श्वार्जनेगर बिल्कुल ठीक हैं और घायल महिला को लेकर बेहद चिंतित हैं। हादसे में महिला के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट यह अनुमान नहीं लगाएगा कि गलती किसकी थी। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉ एनफोर्समेंट सोर्सेस के मुताबिक, यह कार एक्सिडेंट अर्नोल्ड की गलती के कारण हुआ है
स्मृति ईरानी ने लता मंगेशकर की सेहत को लेकर झूठी खबरें न फैलाने की अपील की, फैमिली ने कहा-उनकी तबीयत में सुधार है; दुआ करें
हेल्थ अपडेट /शौर्यपथ/
दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीते 16 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन, इस बीच लता मंगेशकर की खराब सेहत और निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में केंद्रीय मंत्री और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से लंता मंगेशकर की खराब तबीय की झूठी खबरें न फैलाने की अपील की है।
लता दीदी रिकवर हो रही हैं और जल्द घर लौट आएंगी
स्मृति ईरानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "लता दीदी की फैमिली के ओर से रिक्वेस्ट है कि अफवाहें न फैलाएं। वे इलाज के बाद अब रिकवर हो रही हैं और भगवान के आशीर्वाद से जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगी। किसी भी तरह की अटकलों से बचें और लता दीदी के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना जारी रखें।" 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के कारण 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस भी उनके जल्द ठीक होकर घर वापस लौटने के लिए दुआएं कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी से पहले लंता मंगेशकर के सोशल मीडिया अकाउंट से भी पोस्ट शेयर कर उनकी फैमिली ने परेशान करने वाली खबरों पर रोक लगाने के लिए कहा है। पोस्ट में लिखा, 'आप सभी से दिल से रिक्वेस्ट है कि परेशान करने वाली अटकलों पर रोक लगाइए। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समधानी ने अपडेट दिया है कि लता दीदी में पहले से सुधार के पॉजिटिव साइन दिखाई दे रहे हैं और उनका इलाज ICU में चल रहा है। हम उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने और घर वापस आने की प्रार्थना करते हैं।"
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
