
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ग्रामीण संसार पत्रिका का विशेषांक भेंट किया
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ग्रामीण संसार पत्रिका के प्रबंध संपादक प्रफुल्ल पारे ने मुलाकात की । इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्रिका ग्रामीण संसार का दिसंबर माह का विशेषांक भेंट किया।
ग्रामीण संसार पत्रिका के विशेषांक में छत्तीसगढ़ सरकार की 36 महीनों की उपलब्धियों पर आधारित आलेखों का प्रकाशन प्रमुखता से किया गया है। पत्रिका का आवरण आलेख खुशहाल गांव -खुशहाल किसान पर केंद्रित है। पत्रिका में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलता नया सम्बल, कांटो की राह में विकास की चाह,सौर - सुजला से सुदूर वनांचल में किसानों के जीवन में बदलाव, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर सहित अन्य विषयों परआलेख प्रकाशित किए गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने ग्रामीण संसार पत्रिका परिवार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं शौरीन शर्मा उपस्थित थे।
राज्य में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और उपयोग की नयी क्रांति का जन्म
सुराजी गांव योजना बन रही गांवों में नयी अर्थव्यवस्था की बुनियाद
गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 122 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में न्याय, नागरिक अधिकारों और जन सशक्तीकरण का काम मिशन मोड में किया है, यही वजह है कि आज प्रदेश में चारों ओर न्याय, विश्वास, विकास और उसमें जन-जन की भागीदारी देखने को मिल रही है। हमने हर समाज, हर वर्ग के लोगों के सपने को पूरा करने की रणनीति अपनाई है। लोगों की जरूरत के मुताबिक योजनाएं बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सुराजी गांव योजना गांवों में नई अर्थव्यवस्था की बुनियाद बनाने में सफल हो रही है। इसके तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के विकास काम बड़े पैमाने पर हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार की गोधन न्याय योजना ने ग्रामीण तथा शहरी गौपालकों को आजीविका का नया जरिया उपलब्ध कराया है। इस योजना से अभी तक 122 करोड़ रूपए से अधिक का गोबर खरीदा जा चुका है। इससे वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और उपयोग की एक नई क्रांति ने जन्म लिया है, जिससे देश में आसन्न रासायनिक खाद संकट को हल करने में मदद मिलेगी। हमारे गौठान अब रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहे हैं। गोबर से बिजली, प्राकृतिक पेंट तथा अन्य उत्पादों का निर्माण करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि अब गोबर की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उपयोगिता के सभी पहलुओं पर व्यापक और सुसंगत ढंग से काम करने के लिए गोधन न्याय मिशन का गठन मील का पत्थर साबित होगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना को आज देश-दुनिया में सराहा जा रहा है। यह योजना ग्रामीण संसाधनों के उपयोग के पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय से अनेक वैश्विक चिंताओं और चुनौतियों के समाधान के रूप में देखी और सराही जा रही है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में ग्रामीणों से 2 रूपए की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। इसकी शुरूआत 20 जुलाई 2020 को हरेली पर्व से हुई थी। 20 जुलाई 2020 से लेकर 15 जनवरी 2022 तक की स्थिति में 66.07 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके एवज में गोबर बेचने वालों को 122.17 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। गौठान समितियों को अब तक 45.31 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों को 29.46 करोड़ रूपए की राशि लाभांश के रूप में दी जा चुकी है।
गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 10 लाख 38 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 36 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 50 करोड़ 57 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,463 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 77,125 है। गौठानों से जुड़ने और गोधन न्याय योजना से महिला समूहों में स्वावलंबन के प्रति एक नया आत्मविश्वास जगा है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए कुमारप्पा नेशनल पेपर इंस्टिट्यूट जयपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के मध्य एमओयू हो चुका है। राज्य के गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किये जाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि आयमूलक गतिविधियों को और बढ़ावा मिल सके। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर गौठानों में दाल मिल एवं तेल मिल की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में 188 गौठानों में दाल मिल तथा 148 गौठानों में तेल मिल की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन की देख-रेख, उनके उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,591 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 7933 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं। जिसमें से 2201 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। गोधन न्याय योजना से लगभग 2 लाख ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 44.92 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। इस योजना से 93 हजार 977 भूमिहीन परिवार भी लाभान्वित हो रहे हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
माता की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी मंदिर में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद एवं संभगायुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Hardik Pandya ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी नानी के साथ फिल्म पुष्पा के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. इस क्यूट वीडियो पर हार्दिक के फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर Hardik Pandya को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. यहां वे आए दिन फैन्स के साथ नया पोस्ट शेयर करते रहते हैं. कभी पत्नी नताशा तो कभी बेटे अगस्त्य के साथ हार्दिक के पोस्ट उनके चाहने वालों को खूब पसंद आते हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए क्रिकेटर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी नानी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक पांड्या के इस क्यूट वीडियो पर उनके फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं.
हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सिर्फ फैन्स नहीं, बल्कि क्रिकेट सितारे और फिल्मी सितारे भी उनके इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं. वीडियो में क्रिकेटर को अपनी नानी के साथ पुष्पा के Srivalli गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. दोनों वीडियो में इस गाने का हुक स्टेप करते हुए दिख रहे हैं. इसे शेयर करते हुए हार्दिक लिखते हैं, “हमारी अपनी पुष्पा नानी”.
हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट पर पुष्पा फिल्म के हीरो Allu Arjun का भी कमेंट आया है. वे वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, “बहुत क्यूट. इसके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और रिस्पेक्ट. दिल खुश करने वाला”. वहीं Hardik Pandya की पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे क्यूटेस्ट बताया है. पोस्ट को कुछ ही देर में साढ़े सात लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.
पटना /शौर्यपथ/
बिहार में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर छात्र नाराज हैं. वे बिहार के कई जिलों में आंदोलन कर रहे हैं. आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली तथा ग्रुप डी की परीक्षा में एक की जगह दो परीक्षाएं आयोजित करने के तुगलकी फरमान के खिलाफ चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के दबाव में रेलवे प्रशासन द्वारा आज पहले मामले में जांच कमेटी बनाने और ग्रुप डी की परीक्षा को स्थगित करने के दिए गए आश्वासन को झांसा बताते हुए 28 जनवरी को बिहार बंद को जारी रखने का आह्वान किया है.
आरजेडी के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि 'पुलिस को रेलवे बहाली बोर्ड पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए. इनके अध्यक्ष सहित तमाम सदस्यों को अभियुक्त बनाया जाना चाहिए. स्वयं रेलमंत्री ने कबूल किया है कि लड़कों की शिकायत जायज है. इस मामले में बहाली बोर्ड ने आपराधिक लापरवाही बरती है. इसी की वजह से लड़कों में उत्तेजना फैली. बहाली बोर्ड के पदाधिकारियों से मिलकर कोचिंग वालों ने गलती की ओर ध्यान दिला दिया था. बोर्ड से अनुरोध किया गया था कि गलती को सुधारें अन्यथा लड़के रेल की पटरियों पर उतर सकते हैं, लेकिन अफसरी अहंकार में बोर्ड वालों ने अपनी गलती नहीं सुधारी. फलस्वरूप परिणाम सबके सामने है. इसलिए पुलिस द्वारा कोचिंग चलाने वालों पर केस दर्ज करना बिलकुल गलत है. मैं मांग करता हूं कि कोचिंग वालों पर से मुकदमा हटाया जाए और बहाली बोर्ड के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों पर मुक़दमा दर्ज किया जाए.'
'धूम 3' के यंग आमिर खान का रोल करने वाला छोटा सा बच्चा तो आपको याद ही होगा. इस रोल को सिद्धार्थ निगम ने किया था. इस फिल्म में छोटे से सिद्धार्थ ने काफी एक्शन सीन किए थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
धूम 3 में यंग आमिर खान का रोल करने वाला छोटा बच्चा तो आपको याद ही होगा. इस रोल को सिद्धार्थ निगम ने किया था. इस फिल्म में छोटे से सिद्दार्थ ने काफी एक्शन सीन किए थे. ब्लॉकबस्टर धूम 3 में जूनियर आमिर खान के रोल में एक्शन सीन करना आसान नहीं था, लेकिन सिद्धार्थ ने इसे बखूबी किया और उनके काम को काफी सराहा गया. दरअसल सिद्धार्थ निगम नेशनल लेवल के जिमनास्ट हैं. वह मुंबई से दूर इलाहाबाद में के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, जहां स्कूल में जिमनास्टिक के लिए भी ट्रेन गया. एक वर्कशॉप के दौरान वह फिल्ममेकर्स के संपर्क में आए और कुछ महीनों की ट्रेनिंग के बाद उन्हें यह रोल मिला.
जिमनास्ट से अभिनेता बने सिद्धार्थ निगम 'मुन्ना माइकल' में भी नजर आए थे. फिर चार साल तक उन्होंने कोई अन्य फिल्म नहीं की. यहां तक कि उन्होंने जुड़वां 2 में वरुण धवन के यंग रोल को भी ठुकरा दिया. दरअसल वो फिल्मों में बाल कलाकार बन कर नहीं रह जाना चाहते, इसलिए उन्होंने इसके बजाय टीवी पर ध्यान केंद्रित किया. उनका मानना है कि एक बार जब लोग बाल कलाकार के रूप में आपकी छवि बनाते हैं, तो बड़े होने पर फिल्मों में मेन लीड करना मुश्किल हो जाता है. बड़े होने के बाद बहुत से बाल कलाकार फिल्मों में सफल नहीं हुए. जिमनास्टिक सिद्धार्थ का पहला प्यार है, लेकिन एक्टिंग भी उन्हें पसंद है. वो कम, लेकिन अच्छी फिल्में करना चाहते हैं. अब सिद्धार्थ 21 साल के हो चुके हैं और फिल्मों और वेब सीरीज में कदम रखने के लिए तैयार है, लेकिन उनकी शर्त है कि वह मेन लीड ही करेंगे.
सिद्धार्थ चक्रवर्ती अशोक सम्राट, चंद्र नंदिनी और अलादीन जैसे टीवी शो में मेन लीड में नजर आए थे. इन किरदारों में अपने अभिनय और एक्शन सीन से वे दर्शकों के चहेते बन गए. आगे वे निर्देशक एसएस राजामौली और रोहित शेट्टी के साथ काम करने को उत्सुक हैं.
'अग्निपथ' का नाम आते ही अमिताभ बच्चन के आइकोनिक मोनोलॉग 'विजय दीनानाथ चौहान' की याद आ जाती है. ऋतिक रोशन की फिल्म को आज दस साल हो गए हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
'अग्निपथ' का नाम आते ही अमिताभ बच्चन के आइकोनिक मोनोलॉग 'विजय दीनानाथ चौहान' की याद आ जाती है. हालांकि, 2012 के रिवेंज-ड्रामा में ऋतिक रोशन का मोनोलॉग (क्लाइमेक्स में) 1990 के कल्टक्लासिक के लिए एक उपयुक्त ट्रिब्यूट है, जिसमें डैनी डेन्जोंगपा और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आए थे. ऋतिक रोशन ने Agneepath के 10 साल पूरा होने पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, और इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का वीडियो भी फैन्स के साथ साझा किया है.
ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'साल साल बीत भी गए...इसके ख्याल ने ही मुझे उस चिंता और भारी जिम्मेदारी की याद दिला दी है जो मुझे Agneepath रीमेक का हिस्सा बनने पर महसूस हुई थी. विजय दीनानाथ चौहान के मेरे वर्जन को मौका देने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद. प्रतिभाशाली करण मल्होत्रा, करण जौहर के गाइडेंस में धर्मा की अद्भुत टीम, मेरी प्यारी प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त सर और शानदार कास्ट क्रू को मेरा प्यार. ऋषि अंकल के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे करियर में हमेशा माइलस्टोन रहेगा.'
नए विजय दीनानाथ चौहान के रूप में ऋतिक रोशन ने अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया, जो फिल्म में 'गुस्से' की वास्तविक भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए, अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए बेताब है. Agneepath जैसी प्रतिष्ठित फिल्म का हिस्सा बनने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, ऋतिक ने कुछ साल पहले उल्लेख किया था कि ऐसी कितनी कम स्क्रिप्ट होती है जिसमें अभिनेता को सब कुछ जोखिम में डालने की आवश्यकता होती है और वह इसी तरह की भूमिकाओं की तलाश में रहते हैं. ऐसी ही एक फिल्म उनके लिए अग्निपथ थी.
हाल ही में उनके जन्मदिन के विशेष अवसर पर लॉन्च हुई उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' से ऋतिक के फर्स्ट लुक को दर्शकों, इंडस्ट्री और क्रिटिक्स द्वारा बेहद पसंद किया गया है. साथ ही, सुपरस्टार जल्द दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में भी नजर आएंगे.
वहीं सीएम योगी की बात करें तो आज वह बिजनौर के प्रवास पर रहेंगे. सीएम सुबह 11 बजे बिजनौर के काकरान वाटिका और दोपहर 12.30 बजे कान्हा बैंकेट हॉल नजीमाबाद में प्रभावी मतदाताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क करेंगे.
लखनऊ /शौर्यपथ/
यूपी चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज अपने यूपी प्रवास में कई संगठनात्मक बैठक करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे. यही नहीं वह मोदीनगर के सीकरी महामाया मंदिर में दर्शन-पूजा भी करेंगे. इसके बाद वह एबीएस गार्डन हापुड़ रोड मोदीनगर में मतदाताओं के साथ संवाद और घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे.
वहीं सीएम योगी की बात करें तो आज वह बिजनौर के प्रवास पर रहेंगे. सीएम सुबह 11 बजे बिजनौर के काकरान वाटिका और दोपहर 12.30 बजे कान्हा बैंकेट हॉल नजीमाबाद में प्रभावी मतदाताओं के साथ घर-घर जन
संपर्क करेंगे. वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हापुड़ के प्रवास पर रहेंगे. उपमुख्यमंत्री धौलाना विधानसभा में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद तथा घर-घर जनसम्पर्क करेंगे. इसके साथ ही विधानसभा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे.उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सपा पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा (बीजेपी) और विकास के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपराधियों को अपना प्रत्याशी घोषित कर “विनाश की सूची” जारी की है. उन्होंने कहा, “वह कैराना (Kairana) के जरिये यहां कश्मीर बनाने का सपना देख रहे थे. ऐसे तत्वों को हमने कहा है- कश्मीर अब स्वर्ग बन रहा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.”
मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की
श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना’ की घोषणा
श्रम कल्याण के प्रयासों को आगे बढ़ाने जिला मुख्यालय तथा विकासखण्ड स्तर पर स्थापित होंगे ‘मुख्यमंत्री श्रमिक संसाधन केन्द्र’
खरीफ वर्ष 2022-23 से दलहन फसलों की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर
‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना’ के पहली किस्त की राशि एक फरवरी को
‘मानव हस्तक्षेप रहित ऑनलाइन डायरेक्ट भवन अनुज्ञा सिस्टम’ की शुरुआत: अब 500 वर्ग मीटर तक भवन निर्माण अनुज्ञा शीघ्र
‘छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन’: आगामी 5 वर्षों में 15 लाख नये रोजगार के अवसर के सृजन का लक्ष्य
प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की संख्या 1333 से बढ़कर हुई 2058
‘छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन’: कोदो, कुटकी एवं रागी की हो रही खरीदी
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा-समावेशी और टिकाऊ विकास का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ हमारे गौरव का प्रतीक
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में हर्ष और उल्लास के वातावरण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सशस्त्र बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं करते हुए कहा कि-
1. हमारी सरकार, इसी वर्ष, समस्त अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण हेतु एक व्यवहारिक, सरल एवं पारदर्शी कानून लाएगी, जिससे अनेक नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इस कानून के प्रावधानों का लाभ लेकर हमारे नागरिक अपनी मेहनत से किए गए निर्माण को नियमित कराकर स्वाभिमान से जीवन-यापन एवं रोजगार कर सकेंगे।
2. इसके साथ ही रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण हेतु आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे ताकि हमारे हजारों भाई-बहन आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।
3. आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरी घोषणा के 15 दिन के भीतर प्रदेश के नगर निगमों में 500 वर्ग मीटर तक के भवनों में मानवीय हस्तक्षेप के बिना ’डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली’ प्रारम्भ कर दी गई है। उसी तर्ज पर मैं घोषणा करता हूं कि प्रदेश में अब नगर निगम से बाहर के क्षेत्रों, जो कि निवेश क्षेत्र में शामिल हैं, में भी 500 वर्ग मीटर तक भवन विन्यास बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के तय समय-सीमा में जारी किए जाएंगे।
4. प्रदेश के नगरीय निकायों में नल कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को ’डायरेक्ट भवन अनुज्ञा’ की तर्ज पर मानवीय हस्तक्षेप मुक्त बना कर समय-सीमा में नल कनेक्शन दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
5. हमारी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में आबादी, नजूल एवं स्लम पर स्थित पट्टों को भी फ्री होल्ड करने का निर्णय लिया था, जिससे नागरिकों को भूमि-स्वामी हक प्राप्त हुआ। आज मैं इस मंच से घोषणा करता हूं कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय पट्टे की भूमियों को फ्री होल्ड किया जाएगा।
6. अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु औद्योगिक नीति में संशोधन कर इस प्रवर्ग हेतु 10 प्रतिशत भू-खण्ड आरक्षित किए जाएंगे, जो कि भू-प्रीमियम दर के 10 प्रतिशत दर तथा 1 प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
7. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के नगर निगमों में 18 लाख से अधिक नागरिकों का इलाज निःशुल्क किया जा चुका है। इस योजना की सफलता को देखते हुए मैं यह घोषणा करता हूं कि शीघ्र ही इस योजना को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा।
8. नव-युवाओं को नई सुविधाएं देने के लिए मैं यह घोषणा करता हूं कि प्रदेश में लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रकिया का सरलीकरण किया जाएगा और इस हेतु वृहद स्तर पर ‘परिवहन सुविधा केंद्र’ प्रारम्भ किए जाएंगे। इन केन्द्रों को केवल लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु अधिकृत किया जाएगा अपितु इन केन्द्रों में परिवहन विभाग से संबंधित समस्त सेवाएं नागरिकों को अपने निवास के पास मिल सकेंगी एवं प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
9. कर्मचारी कल्याण की दिशा में कुछ नए कदमों को साझा करना चाहूंगा कि शीघ्र ही हम प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के अंशदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करेंगे।
10. आज इस मंच से घोषणा करता हूं कि शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी।
11. हमारी बहनों की सुरक्षा हेतु हम प्रतिबद्ध हैं, इसी कारण आज मैं आप सभी के समक्ष घोषणा करना चाहूंगा कि इस हेतु हम प्रत्येक जिले में ’महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ’ का गठन कर उसे प्रभावी रूप से महिला सुरक्षा हेतु उपयोग करेंगे।
12. मैं घोषणा करता हूं कि प्रदेश में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने हेतु जगदलपुर में ’शहीद गुंडाधूर’ के नाम पर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी प्रारम्भ की जाएगी।
13. वृक्ष कटाई के नियमों की जटिलता एवं उसके कारण वृक्षारोपण हेतु नागरिकों की अरूचि को देखते हुए राज्य सरकार शीघ्र ही इन नियमों का नागरिकों के हित में सरलीकरण करने जा रही है। इस हेतु हम समस्त प्रासंगिक अधिनियमों एवं नियमों में आवश्यक संशोधन लाने जा रहे हैं।
अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए सरकार सरल कानून बनाएगी
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय पट्टे की भूमियों को फ्री होल्ड किया जाएगा
शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का विस्तार सभी नगरीय निकायों में
शासकीय कर्मचारियों के सीपीएस में शासन का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा, प्रति सप्ताह 5 कार्य दिवस प्रणाली पर होगा काम
श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना, प्रथम दो पुत्रियों के खाते में 20-20 हजार रूपए एकमुश्त भुगतान
अगले खरीफ वर्ष से दलहन फसलों की खरीदी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर
हर विकासखंड में आईटीआई खोले जाएंगे
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को कई सौगातें दी। उन्होंने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान कई नई घोषणाएं की। उन्होंने अनियमित भवन निर्माण के नियमितीकरण के लिए इसी वर्ष एक व्यवहारिक, सरल एवं पारदर्शी कानून बनाने की घोषणा की। इससे अनेक नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे और वे अपनी मेहनत से किए गए निर्माण को नियमित कराकर स्वाभिमान से जीवन-यापन एवं रोज़गार कर सकेंगे। उन्होंने रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए भी आवश्यक प्रावधान किए जाने कि घोषणा की जिससे हजारों व्यवसाई आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय संचालित कर सकें।
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने गणतंत्र दिवस भाषण में प्रदेश में नगर निगम से बाहर के ऐसे क्षेत्र जो निवेश क्षेत्र में शामिल हैं, वहां 500 वर्गमीटर तक का भवन विन्यास बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के तय समय-सीमा में जारी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नगर निगमों में 500 वर्गमीटर तक के भवनों में मानवीय हस्तक्षेप के बिना ‘डायरेक्ट भवन अनुज्ञा प्रणाली’ प्रारम्भ कर दी गई है। उन्होंने नगरीय-निकायों में नल कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को ‘डायरेक्ट भवन अनुज्ञा’ की तर्ज पर मानवीय हस्तक्षेप मुक्त बना कर समय-सीमा में नल कनेक्शन दिए जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय पट्टे की भूमियों को फ्री होल्ड किए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में आबादी, नजूल एवं स्लम पर स्थित पट्टों को फ्री होल्ड करने का निर्णय लिया था, जिससे नागरिकों को भूमि-स्वामी का हक प्राप्त हुआ। अब इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक नीति में संशोधन कर इस प्रवर्ग के लिए दस प्रतिशत भू-खण्ड आरक्षित किए जाने की घोषणा की। यह भू-खंड भू-प्रीमियम दर के दस प्रतिशत दर तथा एक प्रतिशत भू-भाटक पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की सफलता को देखते हुए इसका विस्तार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में किए जाने की घोषणा की। बघेल ने युवाओं की सहूलियत के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रकिया का सरलीकरण किए जाने का ऐलान किया। इसके लिए वृहद स्तर पर ‘परिवहन सुविधा केंद्र’ प्रारम्भ किए जाएंगे। इन केन्द्रों को न केवल लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु अधिकृत किया जाएगा अपितु इन केन्द्रों में परिवहन विभाग से संबंधित समस्त सेवाएं नागरिकों को अपने निवास के पास मिल सकेंगी एवं प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय कार्मिकों के हित में भी दो घोषणाएं की। कर्मचारियों के अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए हर जिले में ‘महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए जगदलपुर में ‘शहीद गुंडाधूर’ के नाम पर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी प्रारम्भ करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने वृक्ष कटाई के नियमों की जटिलता एवं इसके कारण वृक्षारोपण में नागरिकों की अरूचि को देखते हुए नागरिकों के हित में इससे जुड़े कानून के सरलीकरण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी प्रासंगिक अधिनियमों और नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने आगामी खरीफ वर्ष 2022-23 से दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर इत्यादि की भी खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किए जाने की घोषणा की। उन्होंने श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना’ शुरू किए जाने का ऐलान किया। इस योजना के तहत ‘छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल’ में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों तथा विकासखण्ड स्तर पर ‘मुख्यमंत्री श्रमिक संसाधन केन्द्र’ और प्रत्येक विकासखंड में आईटीआई खोले जाने की भी घोषणा की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
