September 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35382)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    स्मार्ट सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड के.के. श्रीवास्तव गिरफ्तार

      रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी रायपुर से जुड़ा एक बड़ा आर्थिक अपराध उजागर हुआ है। स्मार्ट सिटी योजना में ₹500 करोड़ के ठेके का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी के.के. श्रीवास्तव भोपाल के एमराल्ड होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीवास्तव को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निकट सहयोगी माना जाता रहा है।
      दिल्ली के एक व्यवसायी से ठेका दिलाने के नाम पर मोटी रकम ली गई, लेकिन काम का कोई अता-पता नहीं था। रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज एफआईआर के बाद आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहा था।
      इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी ₹50 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू कर दी है। जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म के डिलीवरी बॉयज़ के खातों का दुरुपयोग कर ट्रांजेक्शन किए जाने की भी पुष्टि हुई है।
      स्थानीय पुलिस और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को भोपाल से पकड़ा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राजधानी रायपुर के इस बहुचर्चित घोटाले में और कौन-कौन नाम सामने आते हैं।

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद का ऐतिहासिक निर्णयउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशील पहल लाई रंग – वर्षों पुरानी मांग हुई पूरीरायपुर। शौर्यपथ। नक्सली हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के…

      ​भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने क्षेत्र की जनता से मिलते रहे है और उनकी समस्याओं का समाधान करते है। रविवार को भी विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सेक्टर 5 स्थिति निवास स्थान में लोगों से भेट मुलाकात की। इस दौरान एचएलसीएल सेक्टर 6 के लोग भी विधायक के पास पहुंचे। लोगों ने विधायक को बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली की बड़ी समस्या है। आए दिन बार-बार बिजली गुल होता है। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली को सुधार नहीं जाता। कई दिन 12 घंटे 24 घंटे तक भी लाइट गोल रहता है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को सुनकर विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इनके अलावा छावनी और कुर्सी पर क्षेत्र से भी सैकड़ो की संख्या में लोग आए। जिन्होंने विकास कार्य और विभिन्न सुविधाओं की मांग की और अपनी-अपनी समस्याएं भी विधायक देवेंद्र यादव को बताई. कुछ युवा साथी भी विधायक देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे जिन्होंने बताया कि महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी बस्तर में  भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की गई है। इस वजह से योग्य उम्मीदवारों को जगह नहीं मिल पा रही है। रायपुर से कबीर पंथी का एक प्रतिनिधि मंडल विधायक देवेंद्र यादव से मिलने आया था।   इस दौरान उनसे मिलने के लिए भिलाई नगर विधायन सभा क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं पुरूष व युवा वर्ग पहुंचे। सभी से विधायक श्री यादव बारी-बारी से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना साथ ही सभी की समस्याएं भी सूनी। इस दौरान लोगों ने अपने विधायक से विभिन्न तरह की मांग की। गरीब व असहाय लोगों की विधायक श्री यादव ने म​दद की। कई लोग राशन कार्ड की मांग लेकर पहुंचे। कुछ लोग अपने बच्चों के एडिमशन के लिए मदद की गुहार लगाई। कई लोगों के बेहतर इलाज के लिए मदद की। अस्पताल प्रबंधन को फोन कर लाइनअप किया और बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। अपने क्षेत्र के लोकप्रिय और सब के मदद करने वाले विधायक देवेंद्र यादव से मिलकर लोग काफी उत्साहित हुए। इसके अलावा बहुत सी महिलाएं व पुरूष जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, वे भी विधायक के पास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग लेकर पहुंचे। जिन्होंने अपनी परेशानी विधायक को बताई। तब विधायक श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

      दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में स्थित प्राकृतिक एवं योगोपचार संस्थान श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में आरोग्यम उत्सव, आरोग्यम रत्न अलंकरण एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर अध्यक्षता दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशेष अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे , जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन , जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू , मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर (राजू) यादव  और सरपंच ग्राम पंचायत नगपुरा श्रीमती सरोज रिगरी सम्मिलित हुए।
    कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रहे डॉक्टरों का सम्मान किया गया और नवनिर्वाचित सरपंचों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योग कार्यक्रम में छात्रों द्वारा किए योग प्रदर्शन देखा।
      इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा  डॉ और सरपंच आप लोगों के सम्मिलित प्रयासों से गांव स्वास्थ क्षेत्र में बेहतर काम हों सकता है अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हो
      आगे श्री चंद्राकर ने योग  के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग कोई नई पद्धति नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे ऋषि-मुनियों ने विकसित किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप 2015 से प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज 175 से अधिक देशों में योग की गूंज सुनाई देती है।
     आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि दिन के 24 घंटों में से कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें। इससे न केवल गंभीर बीमारियां दूर होती हैं, बल्कि भविष्य में रोग होने की संभावना भी कम होती है।
    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान और सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं।
      दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने मानव सेवा कर रहे डॉ व गांव के विकास के लिए सेवा प्रदान करने वाले जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया और नागरिकों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु शुरू हो चुकी है, जो पौधरोपण के लिए उपयुक्त समय है। अधिक से अधिक वृक्षा रोपण करे,।आरोग्यम उत्सव और योग कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
      इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्रमुख रूप से अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजमेंट ट्रस्टी पुखराज दुग्गड़ जी, मूलचंद जैन, सुरेश बाघमार, सुखदेव देवांगन नंदू निर्मलकर, विनोद साहू सहित संस्थान के स्टाफ गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

      रायपुर / शौर्यपथ / जब एक खिलाड़ी की आंखों में सपने हों, पर जेब में साधन न हों—तब उसका हौसला सबसे पहले टूटता है। पर छत्तीसगढ़ की धरती पर यह कहानी एक सुखद मोड़ लेती है, जब एक बेटी के सपनों में मुख्यमंत्री स्वयं हाथ थामकर संबल बनते हैं। यह कोई चुनावी वादा नहीं, बल्कि हकीकत है—एक मुख्यमंत्री का भावनात्मक जुड़ाव और संवेदनशील नेतृत्व, जो न सिर्फ सुनता है, बल्कि जरूरतमंद के जीवन को बदलकर रख देता है।
      शालू डहरिया की कहानी—हर उस परिवार की कहानी है, जहां बेटियां सपने तो देखती हैं लेकिन उन्हें पूरा करने की राह में आर्थिक दीवारें खड़ी हो जाती हैं। शालू डहरिया—जांजगीर चांपा की एक सामान्य परिवार की बेटी, जिसकी माँ ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और पिता सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। लेकिन साधनों की सीमाएं शालू की हिम्मत को रोक नहीं सकीं। आठवीं कक्षा से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू करने वाली शालू अब तक 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, और इस बार चुनी गई हैं एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए, जो कि जुलाई में चीन के सिआन शहर में आयोजित होगी।
      लेकिन जब इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की फीस उनके सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हुई—तभी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक पिता की तरह आगे आए।

    “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं”
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के यह शब्द केवल प्रोत्साहन नहीं थे—ये एक मुख्यमंत्री की निजता से उपजी संवेदनशीलता का प्रतीक थे। उन्होंने शालू को वीडियो कॉल के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और तत्परता से ज़रूरी आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया। महज कुछ ही घंटों में जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर शालू को ₹1.70 लाख की सहायता राशि सौंपी।

    इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार केवल नीतियों और घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के हर मोड़ पर आमजन के साथ खड़ी एक जीवंत और उत्तरदायी शासन व्यवस्था है।

    यह घटना सिर्फ शालू डहरिया की नहीं है—यह प्रदेश की हर बेटी की है।

    छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल दिखाती है कि बेटियों को ‘बोझ’ नहीं, बल्कि ‘गर्व का कारण’ माना जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह संवेदनशीलता सरकार के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिसमें योजनाओं के साथ-साथ मानवीयता भी जीवंत है।

    शालू की माँ अल्का डहरिया के आंसू उस राहत और कृतज्ञता के प्रतीक हैं जो एक माता तब महसूस करती है, जब उसकी बेटी के सपनों को उड़ान देने के लिए सरकार साथ खड़ी हो जाती है।

    आज जब देशभर में भरोसे की राजनीति सवालों के घेरे में है, तब छत्तीसगढ़ सरकार की यह मानवता-प्रधान कार्यशैली एक उदाहरण बन रही है। यह बताती है कि नेतृत्व वही सच्चा होता है जो हर घर की पीड़ा को अपनी जिम्मेदारी समझे।

    मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल केवल एक खिलाड़ी के लिए आर्थिक मदद नहीं थी, बल्कि यह विश्वास का एक मजबूत संदेश थी—कि छत्तीसगढ़ में सरकार केवल सत्ता नहीं, संवेदना का नाम है।


     विचार:

    > "जब सरकार बेटियों की आंखों में सपनों की चमक देखती है, तभी समाज प्रगति की ओर बढ़ता है।"

      रायपुर / शौर्यपथ / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
      इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक  धर्मलाल कौशिक, किरण देव, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

    प्रभारी महापौर ने कहा नाला सफाई का काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की समस्या न हो:
       दुर्ग/शौर्यपथ/नगर पालिक निगम/महापौर अल्का बाघमार दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर इंदौर रवाना हुई हैं। उनकी अनुपस्थिति में नगर निगम के सुचारू रूप से संचालन के लिए उन्होंने वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे को महापौर का प्रभार सौंपा है, महापौर श्रीमती बाघमार के मार्गदर्शन में प्रभारी महापौर नरेन्द्र बंजारे ने आज प्रभारी महापौर का प्रभार मिलने के बाद पहला कार्य आज स्वास्थ्य विभाग अमला के साथ आल सुबह ने वार्ड क्रमांक 43 सहगल ऑटो से लेकर सुभाष नगर तक में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने नाला सफाई की व्यवस्था और गुणवत्ता का जायजा लिया और आवश्यक सुधारों के लिए निरीक्षण के दौरान जोन नोडल अधिकारी को निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा मुख्य रूप से, नाला सफाई की वर्तमान स्थिति और वर्षा पूर्व तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई के दौरान नाला के अंदर आस पास झाड़ियों को काटकर सफाई कर हटवाए।
    निरीक्षण में प्रभारी महापौर श्री बंजारे ने नाला सफाई के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेताया और सफाई व्यवस्था में लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नाला सफाई का काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने वार्ड के निवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को नाला-नालियों में न डालें, बल्कि नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें। इससे नाला सफाई में आसानी होगी और वार्ड में स्वच्छता बनी रहेगी।
    संक्षेप में,प्रभारी महापौर ने वार्ड 43 में नाला सफाई का निरीक्षण किया और इस महत्वपूर्ण कार्य में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ /
    विश्वभर में स्वास्थ्य, आत्म-संयम और मानसिक शांति के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भिलाई नगर निगम द्वारा पायनियर मोन्यूमेंट, सिविक सेंटर सेक्टर-05 में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक चला, जिसका संचालन सुप्रसिद्ध योग गुरु ममता साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
     इस अवसर पर शहर के योगाचार्य, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, छात्र एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। जीवनशैली में तेजी से आए बदलाव, तकनीकी निर्भरता और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग ने एक जीवनशैली के रूप में पुनः समाज में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग को केवल व्यायाम न मानते हुए इसे मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण समाधान बताया।
      नगर निगम भिलाई द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें भेलवा तालाब, लोकांगन, सियान सदन, श्रीराम चौक कुर्सीपार, तारामंडल उद्यान, कुसुम कानन उद्यान और एनडीआरएफ प्रमुख रहे। इन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने योगाभ्यास किया।
     मुख्य आयोजन सिविक सेंटर में हुआ, जिसमें बतौर विशिष्ट अतिथि उद्योगपति उमेश चितलांगिया, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता एवं सेक्टर-5 पार्षद सेवन कुमार ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
      इस आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम के विशेष सहयोगी मनोज ठाकरे (संत नामदेव आरोग्य सेवा समिति, दुर्ग), महर्षि दयानंद स्कूल (सेक्टर-6), एसएनजी स्कूल (सेक्टर-4), सेंट जेवियर्स स्कूल आदि शैक्षणिक संस्थानों की अहम भूमिका रही।
      कार्यक्रम में नगर निगम भिलाई से अजय शुक्ला, वैभवकांत सैमुएल, शरद दुबे, दीपक देवांगन, श्वेता माहेश्वर, संजय शर्मा, सागर दुबे सहित अनेक योग शिक्षक, स्कूल शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। योग दिवस का यह आयोजन न केवल नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देने वाला रहा, बल्कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से शहर को एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता की अनुभूति भी कराता रहा।

    भिलाई / शौर्यपथ / नंदनी रोड स्थित अंग्रेजी शराब भट्ठी के सामने तलवार लहराते हुए डॉन बनने की कोशिश कर रहे दो युवकों को छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राह चलते लोगों को अश्लील शब्दों से अपमानित कर डरा रहे थे, साथ ही शराब दुकान के कर्मचारी से जबरन पैसे मांगने की भी कोशिश की। दोनों आरोपियों के पास से धारदार तलवार जब्त कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
      दुर्ग पुलिस की प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने शराब दुकान के कर्मचारी टेकेश कुमार देवांगन से पैसे की मांग की और तलवार लहराते हुए स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बनाया। प्रार्थी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
    1. अकरम खान, निवासी – शीतला मंदिर के पास, कैम्प 02, भिलाई
    2. बंटी खान उर्फ अजीम, निवासी – मछली मार्केट, कैम्प 02, भिलाई
      पुलिस ने अकरम खान के पास से एक लोहे की धारदार तलवार जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 322/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
      इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय, सउनि ईतवारी डेहरे, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक आकाश तिवारी, महताब अहमद और धर्मेंद्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। दुर्ग पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    रायपुर /शौर्यपथ /अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ‘गजरथ यात्रा’ इस दिशा में एक सार्थक माध्यम बनेगी, जो लोगों को शिक्षित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहायक होगी। उन्होंने वन विभाग के उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री  साय ने स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ।  उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी आवश्यक हैं।
    मुख्यमंत्री साय ने वन विभाग द्वारा तैयार लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन भी किया, जिसमें हाथियों से संबंधित सावधानियां, उनके व्यवहार को समझने और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई है। यह सामग्री स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और स्थानीय समुदायों में वितरित की जाएगी।
    मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों की जानकारी दी, जो सतत विकास और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहायक हैं।
    उल्लखेनीय है कि ‘गजरथ यात्रा’ राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के माध्यम से वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और वन विभाग की टीम को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूली छात्र और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision