July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (34983)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5875)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आदित्य नगर दुर्ग के निवासियों के व्दारा आज रोहित रंगारी के नेतृत्व में दुर्ग ए.डी.एम.रविराज ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर आदित्यनगर स्थित कुषाभाउ ठाकरे क्वारंटाइन सेंटर को शहर के किसी अन्य अन्यंत्र स्थान पर स्थानांतरित करवाने की मांग की गई।
    ज्ञात होगा कि कुषाभाउ ठाकरे क्वारंटाइन सेंटर में ठहरे हुए लोगों में 2 व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, जिससे आदित्यनगर, जवाहर नगर, आशानगर, शिवाजी नगर, शांति नगर, कैलाश नगर घनी आबादी वाले मुहल्लों में दहषत का वातावरण आसपास के लोगों में पनप गया है। जिससे लोग काफी डरे हुए हैं।
    उक्त जानकारी देते हुए रोहित रंगारी ने बताया कि दुर्ग ए.डी.एम.ठाकुर से तत्काल इस गंभीर समस्या से निजात दिलवाने की बात कही। ज्ञापन सौंपनेवालों में अमित देवांगन पार्षद, राकेष ठाकुर समाजसेवी, गणेष यादव, दीनानाथ गुप्ता, अजय जायसवाल, राजेन्द्र तिवारी, राजा पांडेय, संजय अन्थोनी, शरद देवांगन, राजू सिंह, युवराज ठाकुर, अषोक साहू, टी.वी.एस.राव आदि वार्डवासी उपस्थित थे।

    शौर्यपथ लेख / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल के पास ऐसे कई लोगो के आवेदन आ रहे होंगे जो अन्य प्रदेशो में फसे हुए है और वापसी आना चाहते है . छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कोरोना का कहर नहीं है . प्रदेश सर्कार हर कदम फूंक फुक कर रख रही है कि कही से भी कोई गलती ना हो जाए ऐसे में अन्य प्रदेशो में पढाई के लिए गए छात्रों के परिजन चिंतित है कि उनके बच्चे लॉक डाउन में फसे हुए है और कैसे रह रहे होंगे . ऐसे ही मामलो में राजस्थान कोटा में शिक्षा के लिए गए बच्चो की संख्या ज्यादा है जिन्हें वापसी लाने का काफी दबाव था साथ ही कोरोना संक्रमण जो अभी छत्तीसगढ़ में नहीं के बराबर है उसे भी नियंत्रण करना ज़रूरी है . 
    सभी बातो को ध्यान में रखते हुए एवं प्रदेश को कोरोना संक्रमण से दूर रखने का सफल प्रयास करते हुए प्रदेश सरकार ने राजस्थान से प्रदेश के बच्चो को वापस लाने का फैसला किया एवं साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सुरक्षा हेतु बच्चो को प्रदेश के अलग अलग शहरो में 14 दिन के लिए क्वारेंटाईन करने का फैसला लिया जो कि स्वस्थ समाज के लिए भी हितकारी है किन्तु जो परिजन अभी तक बघेल सरकार से बच्चो को प्रदेश में लाने के लिए निवेदन कर रहे थे वही परिजन आज जिद पर अड़े है कि कि बच्चो को घर ले जायेंगे . अभी तक जब 30 दिनों से दुरस्त प्रदेश( लगभग 1400 किलोमीटर दूर ) में थे तब मुख्यमंत्री से और प्रशासन से निवेदन कर रहे थे और जब बच्चे प्रदेश में गृह निवास से लगभग 200 किलोमीटर दुर है तो अब घर लाने के लिए प्रशासन के फैसले पर कई परिजन ऊँगली उठा रहे है है इसे ही कहते है नेकी करो और बुराई मोल लो वो भी उस समय जब सिर्फ कोटा में ही नहीं पुरे भारत में प्रदेश के कई हजार बच्चे फसे हुए है क्या परिजनों को मुख्यमंत्री का आभार नहीं मन्ना चाहिए कि कम से कम उनके बच्चे प्रदेश में है और 14 दिनों बाद घर में भी आ जायेंगे . 
    ( शरद पंसारी , संपादक शौर्यपथ दैनिक समाचार )

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो दिनों से लगातार बारिश, धुंध और कोहरा जारी है। तेज बारिश और धंुध ने एक ओर जहां रायपुर आने वाली उड़ानों का रास्ता रोक दिया है, वहीं मौसम के बदले मिजाज के कारण दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में कोल्ड-डे घोषित कर दिया गया है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अभी तक एक भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो सका है। दिल्ली से आने वाले एयर इंडिया की फ्लाइट को फिर नागपुर डायवर्ट किया गया है। हालांकि कुछ घंटों बाद उड़ान सेवाएं बहाल होेने की संभावना है। 


    रायपुर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 700 मीटर
    रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी की वजह से शुक्रवार सुबह से एक भी फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो पाया है।  रनवे पर उतरने के लिए 1200 मीटर विजिबिलिटी की आवश्यकता होती है और सुबह से ही विजिबिलिटी 700 मीटर है। धंुध के कारण कई उड़ानें देर से हैं। इसके कारण एयरपोर्ट पर यात्री भी परेशान हैं। गुरुवार को भी धुंध के कारण दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था। वह फ्लाइट दोपहर 12 बजे के बाद ही रायपुर आ सकी।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शहीदों के बच्चों को 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी राहत की घोषणा की है। बोर्ड ने पिछले…
    लास वेगस में हो रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो यानि CES 2017 में लेनोवो ने कुछ डिवाइस को लॉन्च किया है। इसमें मल्टीमीडिया कंट्रोलर, लीजन लैपटॉप्स,…
    दावोस: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने सोमवार को भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि परिदृश्य के अपने अनुमान को संशोधित किया है. इसके साथ ही…

    Good Newwz Box Office Collection Day 26: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), करीना कपूर (Kareena Kapoor), कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की 'गुड न्यूज' (Good Newwz) की 26वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है. 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के साथ-साथ गुड न्यूज ने दबंग 3 को भी पछाड़ दिया है. चौथे हफ्ते में भी गुड न्यूज के आंकड़ों में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली है. अक्षय कुमार की फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने 26वें दिन यानी मंगलवार को करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी, ऐसे में फिल्म 26 दिनों में ही 205 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.

    बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. अपनी तूफानी कमाई से तान्हाजी, मिशन मंगल, गुड न्यूज और भारत को भी पीछे छोड़ सकती है. साथ ही माना जा रहा है कि तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही तान्हाजी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.  अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दूसरे शुक्रवार को 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़, रविवार को 23 करोड़ और सोमवार को 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

    धर्मेंद्र ने जब अपनी मम्मी से पूछा था 'तू हमेशा जिंदा रहेगी' तो मां बोली थीं- तेरे नाना नानी जिंदा हैं...

    अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को हालांकि समीक्षकों ने मिलजुली प्रतिक्रिया दी थी, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. बता दें कि फिल्म में अजय देवगन  (Ajay Devgn) के साथ काजोल (Kajol) भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे (Subedar Tanhaji Malusare) के किरदार में नजर आ रहे हैं.  फिल्म में अजय देवगन और काजोल के अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

     

    भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा बुधवार को थाईलैंड बैडमिंटन ओपन के पहले दौर में बाहर हो गए। श्रीकांत को बीएमएफ वर्ल्ड टूर सुपर-300 वर्ग में इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तावितो ने 21-12, 14-21, 12-21 से हराया। बैंकॉक में खेला गया यह मुकाबला 48 मिनट चला। वर्ल्ड नंबर-5 श्रीकांत लगातार तीसरे टूर्नामेंट के पहले दौर में हार कर बाहर हुए हैं।

    वहीं, समीर को मलेशिया के ली जी जिया ने सीधे सेटों में 16-21, 15-21 से शिकस्त दी। यह मैच 39 मिनट में खत्म हुआ। वहीं, साइना नेहवाल और एचएस प्रणय इस टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरूआत करेंगे।

    भारत-ए ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। बुधवार को लिंकलॉन में खेले गए मुकाबले में भारत-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड-ए की टीम 48.3 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जबाव में भारत-ए ने 29.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए। उसके लिए पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

    पृथ्वी का चयन एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के लिए हुआ। उन्हें चोटिल शिखर धवन की जगह मौका मिला है। पृथ्वी ने इससे पहले अभ्यास मैच में 100 गेंद पर 150 रन की पारी खेली थी। वे नवंबर 2018 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके। पिछला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

    टी-20 टीम में शामिल होने वाले सैमसन ने 21 गेंद पर 39 रन बनाए
    टी-20 टीम में शामिल होने वाले संजू सैमसन ने 21 गेंद पर 39 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद पर 35 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल ने 29 गेंद पर 29 रन, शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 30 रन, विजय शंकर ने 25 गेंद पर नाबाद 20 रन और क्रुणाल पंड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा सफल रहे। उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। खलील अहमद और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली। विजय शंकर और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision