September 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35400)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    बिलासपुर के विकास के लिए पैसों की नहीं होगी कमी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हितग्राहियों को राशन, श्रम और आयुष्मान कार्ड प्रदान किया
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में आयोजित समाधान शिविर में हुए शामिल

    बिलासपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। श्री साव ने  शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुंच एवं लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड प्रदान किया।
      उप मुख्यमंत्री साव ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है।  पूरे राज्य में 40 लाख आवेदन आए हैं जो इस बात को दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण का भरोसा है। सरकार गांव, गरीब किसान के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार में बिलासपुर के विकास के लिए लगातार राशि मिल रही है। बिलासपुर के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने देंगे। हम मिलकर बिलासपुर को आगे बढ़ाएंगे। बिलासपुर की बेहतरी और तरक्की के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
     श्री साव ने कहा कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित हैं, लोगों को अलग-अलग भटकने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को विष्णु देव साय सरकार पूरा कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हो रहा है।      
    सुशासन तिहार में मिले 12 हजार आवेदन
      सुशासन तिहार के दौरान नगर निगम को 12 हजार आवेदन मिले, जिनमें से सभी आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है। जोन क्रमांक 04 में 550 आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण कर लिया गया है। 508 बीएलसी आवासों की स्वीकृति मिली है जिनमें से 16 आवास जोन क्रमांक 04 के हैं।
     बता दें कि, समाधान शिविर नगर निगम अंतर्गत जोन क्रमांक 04 के लिए आयोजित किया गया। इसमें वार्ड क्रमांक 23 से 29 के लोग शामिल हुए।
      शिविर में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम के सभापति विनोद सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, पूर्व महापौर किशोर राय, दीपक सिंह, रामदेव कुमावत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में समाधान शिविर में उपस्थित रहे।

    अब नहीं रहेगा कोई भी घर कच्चा, खोज खोज कर बनाएंगे पक्का : डिप्टी सीएम अरुण साव
    मोदी की हर गारंटी पूरा करने साय सरकार संकल्पबद्ध
    डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

        बिलासपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा के गांव गोंदइया में क्षेत्र के विकास के लिए 21 करोड़ 25 लाख रुपए से अधिक लागत के 44 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें इन प्रमुख रूप से गोंदइया में 12 करोड़ 1 लाख की लागत से एनीकेट निर्माण और अरपा नदी में जल संसाधन विभाग के एक करोड़ 69 लाख की लागत से डाइक निर्माण तथा लगरा में दो करोड़ 81 लाख की लागत से एनीकेट प्रोटक्शन वॉल का निर्माण शामिल हैं।
      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख गरीबों के लिए आवास स्वीकृत किया जो अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा की गरीब परिवारों का एक भी घर कच्चा नहीं रहेगा। सरकार सर्वे के जरिए खोज खोज कर उनका आवास पक्का बनाने के लिए कमर कसी हुई है।
      श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर काम साय साय गति से पूर्ण हो रहे हैं। हमने पुराना धान का बोनस भी  3716 करोड़ रुपए अटल जी की जयंती पर 2023 में दिया। महतारी वंदन का 1 हजार रुपए हर महीना दे रहे हैं। अब तक 15 किस्त दिए जा चुके हैं। महिलाएं सोची भी नहीं थी की राशि मिलेगा। लेकिन उनका सपना हमारी सरकार ने पूरा किया। एक तरफ जहां मोदी जी मुफ्त में चावल लोगों को दे रहे हैं। वहीं विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को नगद सहायता कर रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। आतंकवादियों ने जहां हमारे लोगों की धर्म पूछ कर मारा। हम उनके घर घुसकर उनके कर्म पूछ कर हमले किए हैं । आज पड़ोसी देश हमारी सेना के पराक्रम के सामने  घुटने टेक दिए।  डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यो ने रफ्तार पकड़ी है। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री जी सहित पूरा मंत्रिमंडल गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुलझा रही है।  
      उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और विष्णु देव साय की सरकार इसे विकसित स्वरूप में गढ़ने का काम कर रही है। राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में गांव गरीबों किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि, बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 164 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 करोड़ के विकास कार्य अभी चल रहे हैं। हमारी सरकार की कथनी और करनी एक है। मोदी की गारंटी के रूप में हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। उन्होंने विकास कार्यों की सौगात के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।
      समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष राम कुमार कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर,  मोहित जायसवाल, गोंदइया की सरपंच हेमलता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आस-पास के सरपंच, पंच, जनपद सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    दुर्ग /शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पहले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुबह शुक्रवार को वार्ड 09 गिरधारी नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर कचरा उठाया गया। निगम कमिश्नर सुमीत अग्रवाल ने एमआईसी सदस्य व पार्षद ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नरेंद्र बंजारे,प्रभारी नीलेश अग्रवाल,पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन,उपअभियंता विनोद मांझी के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर ने गिरधारी नगर नाले नालियों की वृहद रुप से सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने गिरधारी नगर क्षेत्र सहित अन्य चौराहों का निरीक्षण कर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मानसून के पहले शहर के सभी 60 वार्डों, जलभराव वाले इलाकों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत गली नंबर एक  सहित कोष्टा तालाब के अलावा नाले-नालियों की सफाई सुनिश्चित होगी। कमिश्नर ने कहा कि गिरधारी नगर नाला को बेहतर सफाई करवाये साथ ही नाली सफाई के दौरान दिक्कत होने पर पुराने ओर बंद हो चुके नल कनेक्शन को हटवाए जाएंगे।

    उपादान के पात्र कर्मचारियों की सूची निगम कार्यलय में चस्पा,10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं:
    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश सभापति श्याम शर्मा और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे के मार्गदर्शन में नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी/ मृतक के आश्रित परिवारों को उपादान की राशि भुगतान किया जाना है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सूची, सेवानिवृत्त तिथि एवं सेवा में रहते मृत्यु तिथि के आधार पर तैयार किया गया है।
    सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा रहा है। सूची की एक प्रति अवलोकनार्थ नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जा रहा है। यदि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी / मृतक के आश्रित परिवारों को इस प्रकाशित सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो प्रकाशन तिथि से 10 दिवस के भीतर दावा आपत्ति निगम कार्यालय में लिखित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि समाप्ति पश्चात् आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।
    नगर निगम दुर्ग में वर्षों से लंबित उपादान भुगतान को लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे कर्मचारियों को अब राहत की  सांस ली है।
    बता दे कि महापौर अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेन्द्र बंजारे के लगातार मार्गदर्शन में उपादान के लिए जोर लगा दिया था।सहमति के बाद नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने एक बेहतर कदम उठाते हुए पात्र कर्मचारियों की सूची निगम कार्यलय में चस्पा कर दी है।
    इस बेहतर पहल न केवल पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा और शानदार कदम है, इससे उन सैकड़ों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौटेगी, जो वर्षों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे थे। 300 कर्मचारी, जिन्होंने पाँच वर्षों या उससे अधिक की सेवा दी है, 8 करोड़ रुपये से अधिक की उपादान के हकदार हैं।

    सार्वजनिक उपक्रमों, तेल और गैस विपणन कंपनियों को रियायती लीज दर पर दी जाएगी जमीन
       रायपुर /शौर्यपथ /राज्य शासन ने जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए नगरीय निकायों में स्थापित किये जाने वाले बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी परिपत्र में विगत 17 अप्रैल को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मंत्रिपरिषद के निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट-सह-कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए स्थापित किये जा रहे बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु रियायती लीज दरों पर शासकीय भूमि का आबंटन किया जाना है। बायो-सीएनजी संयंत्रों की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए नगरीय प्रशासन विभाग और संबंधित नगरीय निकाय को अधिकृत किया गया है।
        राज्य शासन ने नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट और कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण के लिए स्थापित किये जा रहे बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं शासकीय तेल और गैस विपणन कंपनियों को बायो-सीएनजी संयंत्रों के लिए अधिकतम दस एकड़ शासकीय भूमि का आबंटन रियायती लीज दर एक रुपए प्रति वर्गमीटर के मान से करने के लिए कलेक्टरों को निर्देशित किया है। विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं शासकीय तेल और गैस विपणन कंपनियों को अधिकतम 25 वर्षों की लीज पर भूमि आबंटित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात
    उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा थे उपस्थित:जवानों का बढ़ाया हौसला
      रायपुर / शौर्यपथ / केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के घायल जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।
      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अपनी वीरता से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में जाकर उन सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की जो छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा पहाड़ियों में 31 नक्सलियों को मार गिराने के दौरान नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें विश्वास दिलाया कि देश उन पर भरोसा और गर्व करता है।
      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वीर जवानों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर लगातार 21 दिनों तक ऑपरेशन चलाकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। जवानों के इस शौर्य और साहस पर पूरे देश को गर्व है।
      उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। उन्होंने जवानों के साहस और समर्पण को प्रणाम करते हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

       रायपुर / शौर्यपथ / भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में हरियाणा और एनसीटी दिल्ली के बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs), BLO पर्यवेक्षकों, और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
     फील्ड के कुल 371 निर्वाचन अधिकारी (बिहार से 306 BLOs; हरियाणा से 30 EROs और BLO पर्यवेक्षक; और एनसीटी दिल्ली से 35 EROs और BLO पर्यवेक्षक) इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। वर्तमान बैच को मिलाकर, पिछले दो महीनों में आयोग द्वारा नई दिल्ली में 2,600 से अधिक फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
      अपने उद्घाटन भाषण में, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि BLOs को जल्द ही मानक पहचान पत्र जारी किए जाएंगे ताकि वे घर-घर सत्यापन के दौरान सुचारू रूप से कार्य कर सकें। उन्होंने यह भी आगे कहा कि ये प्रतिभागी अपने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अन्य BLOs को प्रशिक्षण देंगे। CEC ने प्रतिभागियों को यह स्पष्ट किया कि उन्हें जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960, निर्वाचन संचालन  नियम 1961 और आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार ही कार्य करना है।
     यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से मतदाता पंजीकरण, फॉर्म भरने और फील्ड स्तर पर चुनावी प्रक्रियाओं को लागू करने की व्यावहारिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। प्रतिभागियों को अंतिम निर्वाचक नामावलियों के विरुद्ध प्रथम और द्वितीय अपील की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया जाएगा, जो क्रमशः लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24(ए) के तहत जिलाधिकारी/कार्यपालक मजिस्ट्रेट और धारा 24(बी) के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास की जाती हैं।
     यह उल्लेखनीय है कि बिहार, हरियाणा और एनसीटी दिल्ली से 6-10 जनवरी 2025 के बीच विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभ्यास की समाप्ति के बाद कोई अपील दाखिल नहीं की गई।
     कार्यक्रम के पाठ्यक्रम में इंटरैक्टिव सत्र, भूमिका निभाने की गतिविधियां, घर-घर सर्वेक्षण की नकल, केस स्टडीज और फॉर्म 6, 7 और 8 भरने के व्यावहारिक अभ्यास शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) और आईटी टूल्स पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट्स की तकनीकी डेमो और मॉक पोल के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।IIIDEM में छत्तीसगढ़ के फील्ड के निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण मई के अंतिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है ।

      दुर्ग /शौर्यपथ / छग शासन के सेक्रेटरी पी दयानंद ने छत्तीसगढ राज्य में हो रहे रेत के अवैध खनन और परिवहन के संबंध में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इनपर कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये है। सचिव श्री दयानंद ने कहा है कि जिले में टास्क फोर्स बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस
    अधीक्षक विजय अग्रवाल से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टास्क फार्सस, माईनिंग, एवं पुलिस विभाग एक साथ टीम बनाकर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करेंगे। लग्जरी बस और खनिज संसाधान ढोने वाले माल वाहकों पर पुलिस कार्यवाही रनही करती है तो उन्होंने कहा कि कार्यवाही पुलिस हमेशा करती है, और इसके आकडे जल्द ही उपलब्ध कराई जायेगी।

    अब ग्रामीण क्षेत्रों तक फैला सैक्स रैकेट का जाल
    दो शादी शुदा युवतियों सहित चार लोग पकड़ाये
             भिलाई/शौर्यपथ / सैक्स रैकेट का जाल पहले शहरी क्षेत्र ही था लेकिन अब देह व्यापार के दलाल पैसा कमाने की हवस ग्रामीण क्षेत्रो तक पहुंच कर वहां भी किराये के मकान लेकर भोले भाले लोगों को बिगाडने का कार्य कर रही है। जिसके कारण अब ग्रामीणों में भी रोष बढता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला आज दुर्ग जिले के नंदिनी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम अहेरी में कुछ लोग किराये का मकान लेकर यहां सेक्स रैकेट कई दिनों से चला रहे है , जिसके कारण ग्रामीण बेहद परेशान थे और आज उनका सब्र का बांध टूटा और सभी ग्रामीण उस घर के सामने एकत्रित होकर जमकर हो इस मकान को घेरकर हल्ला करने लगे इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस वहां पहुंचकर उस मकान में छापा मारी और  2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार की।
         इस मामले में नंदिनी पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा। जैसे ही पुलिस ग्राम अहेरी चौक के पास स्थित मकान के पास पहुंची तो देखा कि ग्रामीण घर के पास में भीड़ लगा लिए हैं काफी आक्रोश में है।  पुलिस ने पहुंचने के बाद मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा व दो युवतियों को हिरासत में लिया। दोनों युवतियां शादीशुदा बताई जा रही है। कल्याण कालेज अहेरी स्थित किराये के घर में देह व्यापार किया जा रहा था।। आरोपियों  को गिरफ्तार कर धारा 170/126,135 (3) बीएनएसएस कायम कर न्यायालय भिलाई 03 पेश किया गया है।

    अवैध अप्रवासियों की धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ व्दारा की गयी कार्रवाईअवैध अप्रवासियों की धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ व्दारा की गयी कार्रवाई
       भिलाई/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में अवैध रूप रह रहे अप्रवासियों के धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई में दो साल से
    नाम व पहचान छिपाकर रह रही बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी भिलाई में अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से पहचान छिपाकर रहते पाई गई। आधार कार्ड को एडिट कर फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार किए जिसका इलाज में उपयोग किया गया।
      बांग्लादेशी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 विदेशी नागरिक विषयक अधिनियम 1946 एवं भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1920 के तहत कार्रवाई की गई। ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे, बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर, उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें वापस भेजे जाने दुर्ग जिला में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का गठन किया गया है। एसटीएफ व्दारा लगातार दुर्ग में अवैध रूप रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु कार्यवाही की जा रही है। अवैध घुसपैठियों की पहचान की इस कड़ी में 14 मई को पता चला कि सुपेला नेहरू रोड में सूरज साव के मकान में एक बांग्लादेशी महिला अपनी पहचान छिपाते हुए काकोली घोष उर्फ अंजली सिंह के छद्म नाम से रह रही है। इस सूचना तस्दीकी एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु एसटीएफ को निर्देशित किया गया।
    पूछताछ में पुलिस को गुमराह करने लगी महिला:-
        जब एसटीएम की टीम के व्दारा सूरज साव के मकान में रह रही महिला से पूछताछ की गई तो उसने गुमराह करने का प्रयास किया। उसने अपना नाम अंजली सिंह, पूर्वी दिल्ली, नांगलोई निवासी होना बताया। अंजली सिंह के नाम से आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया, जो जांच के दौरान पहली नजर में सन्देहास्पद पाया गया। महिला से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना मूल नाम पन्ना बीवी पिता अब्दुल रौफ उम्र लगभग 25 वर्ष मूल निवासी दीधीरपार, दौलतपुर फुलवारी गेट, पोस्ट-बादामतला सिरामोनी जिला खुलना बांग्लादेश का होना बताई।
    पश्चिम बंगाल के बार्डर से अवैध रूप से इस प्रकार पहुंची थी भारत:-
        जांच के दौरान पाया गया कि पन्ना बीवी लगभग 08 वर्ष पूर्व बिना वैध पासपोर्ट एवं वीजा के अवैध रूप से बाग्लादेश से बोन्गांव पेट्रोपोल, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल स्थित भारत बांग्लादेश अंर्तराष्ट्रीय बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया। कोलकाता आकर अपना नाम काकोली घोष बता कर सोनागाछी में लगभग 5 वर्ष अवैध रूप से रही। वहां से दिल्ली में लगभग 1 वर्ष रही। दिल्ली में रहने के दौरान भिलाई निवासी पूजा नामक लड़की से परिचय होने के बाद उसके साथ भिलाई आकर विगत लगभग 2 वर्षों    से सुपेला नेहरू रोड स्थित सूरज साव के मकान में रह रही थी।
    मूल निवास बांग्लादेश आना-जाना पाया गया:-
        भिलाई रहने के बांग्लादेशी महिला पन्ना बीवी द्वारा जसौर बोन्गांव पेट्रोपोल जिला- उत्तर 24 परगना स्थित भारत बांग्लादेश अंर्तराष्ट्रीय बॉर्डर से कई बार बांग्लादेश स्थित अपने मूल निवास आना-जाना करना पाया गया। पन्ना बीवी द्वारा संचालित मोबाइल की जांच किए जाने पर इसके व्दारा अपने मोबाइल फोन से बांग्लादेश के लगभग एक दर्जन से अधिक मोबाइल नम्बरों से पिता, भाई, बहन एवं अन्य रिश्तेदारों से लगातार बात करना एवं सम्पर्क में रहना पाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पन्ना बीवी
    द्वारा स्वयं को अंजली सिंह ष्ट/ह्र परमजीत सिंह, मकान नंबर 32 ए. 33. 34 निहाल विहार नांगोली वेस्ट दिल्ली 110041 आधार कार्ड नंबर 921756650853 को एडिट कर उसे अपना बताया। आधार की फोटो ब्लर किया गया जिससे पहचान छिपाई जा सके। बांग्लादेशी नागरिक की मूल पहचान को छिपाने के लिए काकोली घोष एवं अंजली सिंह के नाम से निवास करना, अंजली सिंह के नाम से स्वयं को दिल्ली निवासी बताकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर प्रस्तुत कर उसका दुरूपयोग करना अपराध धारा विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 (1) एवं पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3(2), 3(3) एवं धारा 318, 319, 336(3) बीएनएस का होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    मकान मालिक पर की जा रही है कार्रवाई:-
      बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी नेहरू चौक सुपेला स्थित सूरज साव के मकान में किराए से रह रही थी मकान मालिक व्दारा भी किराएदार के संबंध में किसी प्रकार की कोई सूचना थाना में नहीं दी जाकर इसे जानबूकर छिपाकर बांग्लादेशी महिला का सहयोग किया जाना पाए जाने पर मकान मालिक सूरज साव के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में एसटीएफ प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला एवं उनकी टीम तथा एसटीएफ के सउनि रमेश सिन्हा,
    पंकज चतुर्वेदी एवं संतोष गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision