September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ममेरी बड़ी बहन ने खींची छोटी बहन की अश्लील तस्वीर और सोशल मीडिया में कर दी जारी ,पीडि़ता ने बताई मां को तो थाने में मामला हुआ दर्ज

    • doing of business

    भिलाई / शौर्यपथ / नगर के एक ट्राफिक पुलिस की भांजी ने अपने 11 वर्षीय फुफेरी छोटी बहन की नहाते समय अश्लील तस्वीर खींच ली और उसको वाटसएप पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पीडि़ता बच्ची ने अपने मां को बताई तो उसकी मां ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर व्हाटसएप में अश्लील तस्वीर को वायरल करने वाली 19 वर्षीय युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराई।
    पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि बच्ची की नहाते समय अश्लील तस्वीरें खींची गई हैं। इसी के मद्देनजर जिस नंबर से बच्ची को फोटो भेजे गए उस नंबर के मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस की पड़ताल में ये नंबर पुलिस वाले की भांजी का ही निकला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इसके बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि अभी वो इस मामले में आरोपी युवती से भी पूछताछ करेगी।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई में पदस्थ ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहते हैं। उनकी 11 साल की बेटी भी साथ में रहती है। पता चला है कि 5 महीने पहले पुलिसकर्मी का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके कारण घर छोड़कर सुपेला इलाके में रहनी लगी थी। कुछ दिन बाद ही युवती (भांजी) भी पुलिस वाले के यहां आ गई और रहने लगी। आरोपी लड़की की उम्र करीब 19 साल बताई गई है। मामले में यह अब तक पता नहीं चल सका है कि युवती ने आखिर उस बच्ची की अश्लील तस्वीर क्यों ली थी। पीडि़त बच्ची अभी 5वीं कक्षा की छात्रा है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision