September 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जब तक पूर्वरत दुर्ग से रायपुर तक लोकल ट्रेन नही चलेगी तब तक नही मिलगी लोगों को फोरलेन के जाम से निजात

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग से रायपुर जाने के लिए फोरलेन सड़क पर मालवीय नगर चौक से लेकर कुम्हारी तक बनने वाले सडक चौडीकरण ,फ्लाईओवर निर्माण और बेहद जर्जर और सड़क पर हो चुके बडे बडे गड्डे के कारण प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक लग रहे जाम से तब तक मुक्ति नही मिलेगी जब तक पूर्वरत दुर्ग से रायपुर जाने वाली लोकल नही चलेगी। क्योंकि खासतौर से प्रतिदिन डयूटी जाने वालों की संख्या अत्यधिक है, लेकिन रेलवे द्वारा सुबह शाम मात्र 2 लोकल ट्रेन ही चलाई जा रही है जो नाकाफी है साबित हो रहा है। इससे सड़क मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है। प्रशासन के वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील के बावजूद फोरलेन सड़क पर जाम की दिक्कत से राहत नहीं है। भिलाई से रायपुर जाने के लिए वर्तमान में करीब 3 घंटे समय लग रहा है।
    कोरोना संक्रमण के मामले में लंबे समय से शिथिलता आ जाने के बाद भी रेलवे की ओर से लोकल ट्रेनों की संख्या रेलवे द्वारा नही बढाया जा रहा है। वर्तमान में दुर्ग और रायपुर से सुबह और शाम के समय महज दो-दो लोकल ट्रेनों का परिचालन हो रहा। इन ट्रेनों का समय सभी के लिए अनुकूल नहीं है। लिहाजा दैनिक यात्रियों के साथ ही अन्य स्थानीय यात्री अपने गंतव्य के सफर के लिए फोरलेन सड़क का इस्तेमाल करने मजबूर हैं। इस वजह से फोरलेन सड़क पर यातायात का अतिरिक्त दबाव पड़ऩा रोजाना लग रहे जाम की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
    उल्लेखनीय है कि समयांतराल में मरम्मत के प्रति अनदेखी और लगातार हो रही बारिश के चलते फ्लाईओवर निर्माण वाले दायरे में फोरलेन सड़क बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर अनगिनत गड्ढों के चलते कुम्हारी. डबरा पारा तिराहा और पावरहाउस चौक पर वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। रायपुर से भिलाई-दुर्ग का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा हो रहा है। हाल ही में कुम्हारी में सड़क का काम चलाऊ मरम्मत किया गया है। जिससे थोड़ी राहत नजर आई है। लेकिन डबरा पारा से खुर्सीपार के अग्रसेन द्वार तक गड्ढों की भरमार से बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो रहे हैं। यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि कुछ दिन पहले जिला व पुलिस प्रशासन ने रायपुर और दुर्ग के बीच आवाजाही करने वाले दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किया है। इसके लिए दुर्ग शहर, वैशाली नगर व भिलाई नगर वालों के लिए मरोदा से पाटन रोड होकर फुंडा से तर्रा, जामगांव एम, मोतीपुर, अमलेश्वर से महादेव घाट होते हुए रायपुरा चौक का वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जबकि खुर्सीपार और भिलाई-3 वालों को रायपुर आने जाने के लिए सिरसा रेलवे क्रासिंग से सिरसा कला, औंधी, औंरी, मोतीपुर होकर तथा चरोदा वालों को उरला दूध डेयरी वाले मार्ग से उरला, कुरुदडीह, पाहंदा, अमलेश्वर का वैकल्पिक रास्ता दिया गया है। ट्रेफिक पुलिस के जवान वाहन चालकों को लगातार इन मार्गों को अपनाने प्रेरित कर रहे हैं। इसके बावजूद इसके फोरलेन सड़क पर जाम से राहत मिलने का नाम नहीं ले रहा है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision