
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड, निगमन कार्यालय, भिलाई को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग द्वारा राजभाषा के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम वर्ग में राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार-2021 प्रदान किया गया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 20 मई को अनिर्बान दासगुप्ता, निदेशक प्रभारी, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग के मुख्य आतिथ्य एवं कृष्णा कुमार सिंह, कायर्पालक निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन), भिलाई इस्पात संयंत्र के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ।
फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड, निगमन कार्यालय, भिलाई को प्रदत्त राजभाषा के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार राजभाषा अग्रगण्य पुरस्कार-2021 संस्थान के कार्यालय प्रमुख-उप-महाप्रबंधक (का। एवं प्रशा।)/विधि एवं माननीय अध्यक्ष, राजभाषा कार्यान्वयन समिति पंकज त्यागी ने ग्रहण किया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, भिलाई-दुर्ग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के इस अवसर पर श्रीमती सुनिता पंडित, कनिष्ठ प्रबंधक(का। एवं प्रशा।) को 08 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला कामिर्कों के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2021 का राजभाषा उन्नायक सम्मान एफएसएनएल के राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी को प्रदान किया गया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
