
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व मे मनाया जाता है। इस उपलक्ष में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय द्वारा मुफ़्त पौधे वितरण करने की व्यवस्था पिछले वर्षों से किया जा रहा है। सुश्री पाण्डेय पिछले वर्षों की तरह इस साल भी मुफ्त में लोगों को पौधा वितरण करेंगी। उन्होंने बताया कि मानवजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है , इसे स्वच्छ रखना और प्रदूषण से बचाये रखना कितना आवश्यक है ,यह हम सभी जानते है। आने वाली पीढिय़ों को एक हरी भरी प्रकृति प्रदान करना हम सबका कर्तव्य ही नही बल्कि जिम्मेदारी भी है।
इस दिन पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं तथा लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। धरती के श्रृंगार को पूर्ण करने के लिए इस दिन पूरे विश्व मे पौधे लगाए जाते हैं जिससे भविष्य में हमारी धरा स्वस्थ और सुंदर रहे। आप सभी से निवेदन है कि यदि आप 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर किसी भी आम जन को अपने निवास, सार्वजनिक स्थान, बगीचे, गार्डन में वृक्षा रोपण हेतु पौधा की आवश्यकता हो तो हमारे कार्यालय संसद सदस्य राज्यसभा जल परिसर, दुर्ग से नीम , कचनार ,गुलमोहर ,पीपल , आवला ,कटहल, शिवबबुल का पौधा प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा लोगों को और किसी भी प्रकार का पौधा चाहिए होगा तो वे दीपक नायक-9770922223 कार्यालय -07882210197 से संपर्क कर सकते हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
