August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विभागीय अधिकारियों के बीच क्रिकेट का महासंग्राम क्रिकेटर रोबिन ,उद्योगपति के.के.झा.समाजसेवी सुरेन्द्र शर्मा एवं अमित गौतम हुए शामिल Featured

    • rounak group

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित जिले के विभागीय अधिकारियों के बीच  क्रिकेट स्पर्धा के प्रथम क्वाटर फाइनल का आगाज हो गया . पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियो की टीम ने हिस्सा लिया और लीग मैच के समापन के बाद आठ टीमे क्वाटर फाइनल में अपना स्थान बनाने में सफल हुई . विभागीय अधिकारियों के बीच हुए प्रथम क्वाटर फाइनल में दुर्ग पुलिस एवं शिक्षा विभाग का मैच एवं कलेक्टर ११ व दुर्ग निगम ११ के बीच दूसरा क्वाटर फाइनल का मुकाबला हुआ .
      प्रथम क्वाटर फाइनल में शिक्षा विभाग और दुर्ग पुलिस के बिच मैच हुआ . कड़े मुकाबले में दुर्ग पुलिस को शिक्षा विभाग ने १० ओवर में ८८ रनों पर समेत दिया एवं जीत के लिए ८९ रनों का लक्ष्य मिला . पूर्व के मैचों में जिस तरह से दुर्ग पुलिस ने १०० से ज्यादा रनों का स्कोर खड़ा किया था उससे यही प्रतीत हो रहा था कि क्वाटर फाइनल में भी दुर्ग पुलिस द्वारा विशाल स्कोर बनाया जायेगा किन्तु शिक्षा विभाग की कड़ी फील्डिंग और सधी हुई गेंदबाजी के चलते दुर्ग पुलिस को ८८ रनों पर ६ विकेट के नुक्सान पर समेट दिया गया . दूसरी पारी में शिक्षा विभाग द्वारा बैटिंग करते हुए प्रथम के तेन ओवरों में सधी हुई बैटिंग करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति कि ओर आसानी से बढ़ रहे थे किन्तु ४ थे एवं 5 ओवर में विकेट के पतन का सिलसिला शुरू हुआ जो १० वे ओवर की प्रथम गेंद पर जा कर ख़त्म हो गया . एक समय शिक्षा विभाग का 2.४ ओवर में २३ रन का स्कोर था किन्तु उसके बाद दुर्ग पुलिस की मजबूत क्षेत्र रक्षण और सधी हुई गेंदबाजी के बाद १० वे ओवर की प्रथम गेंद पर ४० रन के स्कोर में आल आउट कर दुर्ग पुलिस ने मैच पर जीत की मुहर लगा दी .
      वही दुसरे क्वाटर फाइनल में दुर्ग निगम का मुकाबला कलेक्टर ११ से हुआ दूसरा मैच भी कशमकश भरा रहा कभी कलेक्टर ११ की टीम मैच पर अपना पकड़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ी तो कभी दुर्ग निगम रेस में आगे जाते हुए नजर आई . दुसरे क्वाटर फाइनल का मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा . हालाँकि दुसरे क्वाटर फाइनल मुकाबले में दुर्ग निगम टीम के प्रमुख खिलाडी निगम आयुक्त हरेश मंडावी अनुपस्थित रहे किन्तु बावजूद इसके दुर्ग निगम ने अपना मनोबल कम नहीं होने दिया और आयुक्त हरेश की बात को सच साबित करते हुए जीत का तोहफा दिया . दुसरे क्वाटर फाइनल में दुर्ग निगम ने १४० रन 5 विकेट के नुक्सान पर बनाये . वही कलेक्टर ११  ५६  रन पर आल आउट हो गयी . इस तरह मैच पर दुर्ग निगम ने जीत दर्ज कर ली . मैच के मैंन ऑफ़ द मैच मनीष सागर रहे जिन्होंने ४१ गेंदों में ९१ रन बनाया .
      दुर्ग जिला प्रेस क्लब के क्वाटर फाइनल मुकाबले में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अथिति के रूप में रोबिन कुमार शामिल हुए . बता दे कि रोबिन कुमार वर्तमान में खडगपुर रेल्वे में टीटी के पद पर कार्यरत है एवं क्रिकेट प्लेयर भी है जिनकी कप्तानी में भारत एवं दुनिया के सफलतम कप्तान के रूप में पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने मैच खेला है वही खडगपुर में रेल्वे की नौकरी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के साथ रम पार्टनर भी रहे है . कैप्टन कुल के नाम से पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को प्रोत्साहित करने में रोबिन कुमार का बहुत बड़ा योगदान है .
      वही दुर्ग जिला प्रेस कल्ब के क्वाटर फाइनल मुकाबले में जिले के प्रसिद्द समाजसेवी एवं उद्योगपति के.के. झा एवं सुरेन्द्र शर्मा ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने भी शिरकत कर प्रेस क्लब दुर्ग को अपना आशीष प्रदान किया .
    क्रिकेट के इस महासंग्राम में आने वाले मैच और रोमांचक होंगे .इस टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा .रात्रि कालीन टूर्नामेंट के आयोजन कर्ताओं द्वारा इस मैच का लाइव प्रसारण भी ग्रैंड एसीएन चेनल द्वारा कराया जा रहा है जिसे जिले सही प्रदेश की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है .

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Saturday, 28 May 2022 16:01

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision